NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    अजब-गजब खबरें
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / यहां लगता है अनोखा बाजार, पैसे देकर खरीद सकते हैं अपनी मनपसंद दुल्हन
    अजब-गजब

    यहां लगता है अनोखा बाजार, पैसे देकर खरीद सकते हैं अपनी मनपसंद दुल्हन

    यहां लगता है अनोखा बाजार, पैसे देकर खरीद सकते हैं अपनी मनपसंद दुल्हन
    लेखन अंजली
    Jan 13, 2020, 09:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    यहां लगता है अनोखा बाजार, पैसे देकर खरीद सकते हैं अपनी मनपसंद दुल्हन

    अभी तक आपने कई तरह के बाजारों के बारे में सुना होगा, जहां पशुओं से लेकर जरुरत के हर सामान की बिक्री होती है। मगर, क्या आपने कभी दुल्हनों को बिकते देखा है या इससे संबंधित कोई खबर सुनी है? शायद नहीं। यह बात सुनकर चौंकिए मत, क्योंकि यह शत-प्रतिशत सच है। दरअसल, बुल्गारिया के एक बाजार में दुल्हनों के रूप में कई लड़कियां और महिलाएं बिकती हैं, जिन्हें लोग अपनी पसंद से खरीद सकते हैं।

    कहां लगता है यह 'अनोखा' बाजार?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुल्गारिया में एक ऐसी जगह है, जहां के बाजार में भले ही आपको जरूरत की चीजे न मिले, लेकिन अगर आप अपने लिए एक खूबसूरत दुल्हन तलाश रहे हैं तो यहां आपको दुल्हन जरूर मिल जाएगी। बता दें कि बुल्गारिया के 'स्टारा जागोर' नामक जगह पर यह अनोखा बाजार लगाया जाता है। इस बाजार में लड़कियां अच्छे से सज-संवरकर अपने परिवार के साथ आती हैं और अपने दूल्हों का इंतजार करती हैं।

    क्यों लगता है यह बाजार?

    इस बाजार में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपनी लड़कियों की शादी कराने के लिए आते हैं और लड़के अपनी मनपसंद लड़की से शादी करके उनके परिवार वालों को पैसे देते हैं| इन सब के बाद लड़का पूरे मान-सम्मान के साथ उस लड़की को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करता है। साथ ही जब लड़का शादी कर लड़की को घर ले जाता है तो लड़के के परिवार वाले लड़की के परिवार वालों को एक मोटी रकम देते हैं।

    एक प्रथा के चलते लगता है ये बाजार

    इस प्रथा का पालन बुल्गारिया के कलाइदजी समुदाय द्वारा किया जाता है। यहां की पुलिस भी इसके आयोजन में कोई रोकटोक नहीं करती। बता दें कि इस बाजार में कोई अन्य समुदाय का व्यक्ति शामिल नहीं हो सकता क्योंकि यह केवल इसी समुदाय के उन लोगों के लिए होता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं| परिवार की स्वीकृति के बिना लड़कियां भी इस मेले में अकेली नहीं आ सकती।

    वैध तरीके से लगता है दुल्हनों वाला बाजार

    यह बाजार हर तीन साल में एक बार लगता है, वो भी बिल्कुल वैध तरीके से। इतना ही नहीं हर उम्र की लड़कों के साथ कई बुजुर्ग भी यहां अपनी मनपसंद पार्टनर की तलाश में आते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अजब-गजब खबरें
    बुल्गारिया

    अजब-गजब खबरें

    NASA में इंटर्नशिप के दौरान बच्चे ने खोज निकाला पृथ्वी से बड़ा ग्रह, जानें कैसे अजब-गजब
    सड़कों पर भीख मांगने वाला शख्स निकला करोड़पति, दो साल बाद वापस लौटा घर हरियाणा
    यह नदी उगल रही है शुद्ध सोना, अमीर बनने पहुंचते हैं लोग कनाडा
    बिहार: पत्नी ने पति से मांगा तलाक, कहा- रोज नहाता नहीं और न ब्रश करता है बिहार

    बुल्गारिया

    बड़े होंठों वाली बार्बी डॉल की तरह दिखना चाहती थी यह महिला, कर लिया ऐसा हाल बार्बी डॉल
    बेंगलुरु की 62 वर्षीय महिला ने जीता ग्रैंडमा अर्थ का खिताब अजब-गजब खबरें
    मास्क न पहनने के कारण किस प्रधानमंत्री पर जुर्माना लगा था, जिनका मोदी ने किया जिक्र? यूरोप

    अजब-गजब की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Weird Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023