NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / यहां हुई गजब की शादी, दो फीट का दूल्हा छह फीट की दुल्हन
    अगली खबर
    यहां हुई गजब की शादी, दो फीट का दूल्हा छह फीट की दुल्हन

    यहां हुई गजब की शादी, दो फीट का दूल्हा छह फीट की दुल्हन

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Nov 23, 2019
    05:31 pm

    क्या है खबर?

    इस दुनिया के कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है।

    जहाँ आजकल ज़्यादातर लड़कियाँ शादी के लिए अपने से लंबे लड़के की तलाश करती हैं, वहीं हाल ही में एक लड़की ने अपने से लगभग चार फीट छोटे लड़के से शादी करके सबको हैरान कर दिया है।

    दरअसल, दो फीट के एक पाकिस्तानी दूल्हे को हाल ही में छह फीट लंबी दुल्हन मिली है।

    इस वजह से दूल्हा-दुल्हन दोनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

    आइए जानें।

    निकाह

    निकाह में हुए डांस का वीडियो वायरल

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान के बुरहान चिश्ती अपनी लंबाई और कारनामे की वजह से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

    हुआ ये कि दो फीट लंबे बुरहान को छह फीट लंबी फौजिया दुल्हन के रूप में मिली हैं।

    दोनों का निकाह नार्वे की राजधानी ओस्लो में बड़े धूम-धाम से हुआ। इस निकाह में 13 देशों के लोग शामिल हुए थे।

    इस समय निकाह में हुए डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    प्यार

    बुरहान से बहुत प्यार करती हैं फौजिया

    वायरल हो रहे वीडियो में बुरहान अपनी खूबसूरत दुल्हन फौजिया के साथ पंजाबी गाने पर धमाकेदार डांस करते हुए नज़र आए।

    डांस के दौरान बुरहान को उनके दोस्तों ने गोद में उठा लिया और डांस किया।

    बुरहान से शादी करने वाली छह फीट की फौजिया पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की रहने वाली हैं। फौजिया ने कहा कि वो बुरहान से बहुत प्यार करती हैं।

    इसका इज़हार करने के लिए उन्होंने अपने हाथों पर उनके नाम का टैटू बनवाया हुआ है।

    ट्विटर पोस्ट

    निकाह का वायरल वीडियो

    2-feet tall Burhan Chishti (known as Bobo) finds love with a Pakistan woman nearly 6-feet tall and gets married in Oslo at a lavish party. Bobo overcame adversity in pursuit of love happiness and never gave up 👇 pic.twitter.com/s8O6s8mfJj

    — Murtaza Ali Shah (@MurtazaViews) October 4, 2019

    जीवन

    नॉर्वे में बुरहान के हैं कई बिजनेस

    बता दें कि बुरहान को लोग प्यार से बोबो बुलाते हैं।

    बुरहान बचपन में ही पोलियो का शिकार हो गए थे। इसके बाद से ही वो अपना जीवन व्हीलचेयर पर बिता रहे हैं। इसके बाद भी वो अपनी ज़िंदगी में खूब मस्ती करते हैं।

    जब भी बुरहान किसी सेलिब्रिटी से मिलते हैं, तो उनके साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करना नहीं भूलते हैं।

    बुरहान का नॉर्वे में कई बिजनेस है और वो वहाँ लग्ज़री जीवन जीते हैं।

    जानकारी

    'मोस्ट इंस्पिरेशनल मैन' का मिला था अवॉर्ड

    आपको जानकर हैरानी होगी कि बुरहान नॉर्वे में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बीइंग ह्यूमन के कैंपेन को भी रिप्रजेंट करते हैं। 2017 में उन्हें 'मोस्ट इंस्पिरेशनल मैन' का अवॉर्ड मिला था।

    अन्य मामला

    तीन फीट की दुल्हन और चार फीट का दूल्हा

    इससे पहले इसके उलट जोधपुर में तीन फीट की आकांक्षा ने चार फीट के अशोक से शादी की थी।

    दोनों की लंबाई की वजह से लोग उनका मज़ाक़ भी उड़ाते थे, लेकिन उन्होंने नौकरी और शादी का अपना सपना पूरा करके सबको हैरान कर दिया।

    आकांक्षा और अशोक की शादी से उस समय कई लोगों को प्रेरणा भी मिली थी कि अगर किसी का प्यार सच्चा हो तो उनकी शारीरिक बनावट कोई मायने नहीं रखती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    नॉर्वे
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    विराट कोहली ने कितनी टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाए? विराट कोहली
    श्रीलीला की फिल्म 'जूनियर' की रिलीज तारीख का ऐलान, जेनेलिया डिजूसा भी आएंगी नजर  जेनेलिया डिसूजा
    नक्सल विरोधी अभियान में CRPF के कुत्ते की गई जान, मधुमक्खियों ने किया था हमला छत्तीसगढ़
    कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म का टीजर जल्द होगा रिलीज, जानिए क्या है योजना  कार्तिक आर्यन

    पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान को FATF की चेतावनी पर बोले जनरल रावत- उन्हें आतंक के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी बिपिन रावत
    आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, भारत के दो जवान शहीद भारत की खबरें
    भारतीय सेना की बड़ी कार्यवाही, PoK में चार आतंकी कैम्प ध्वस्त, पांच पाकिस्तानी जवानों की मौत भारत की खबरें
    इतिहास में पहली बार पाकिस्तान ने बंद की भारत के साथ डाक सेवाएं भारत की खबरें

    नॉर्वे

    अध्ययन में खुलासा- खाली पर्स मिलने पर 40%, पैसे होने पर 72% लोग लौटाते हैं वापस भारत की खबरें
    अगर आप अकेले घूमना चाहते हैं, तो ज़रूर करें इन पाँच देशों की यात्रा जापान

    अजब-गजब खबरें

    युवक ने पिता का करोड़ों का कारोबार छोड़ माँजे बर्तन, आनंद महिंद्रा ने दिया ऑफ़र ट्विटर
    ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ज़हरीले सांप, इनका काटा पानी भी नहीं माँगता ऑस्ट्रेलिया
    73 साल की उम्र में बिकनी बॉडी चैंपियन बनी यह महिला, जानें कहानी नेवाडा
    नीलामी में 223 करोड़ रुपये में बिकी दुनिया की सबसे महँगी घड़ी, जानें स्विट्जरलैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025