NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / IMF का अनुमान- इस साल बांग्लादेश से कम हो जाएगी भारत की प्रति व्यक्ति GDP
    अगली खबर
    IMF का अनुमान- इस साल बांग्लादेश से कम हो जाएगी भारत की प्रति व्यक्ति GDP

    IMF का अनुमान- इस साल बांग्लादेश से कम हो जाएगी भारत की प्रति व्यक्ति GDP

    लेखन मुकुल तोमर
    Oct 14, 2020
    01:40 pm

    क्या है खबर?

    भारत इस साल प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मामले में बांग्लादेश से नीचे लुढ़क जाएगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने मंगलवार को जारी अपनी "वैश्विक आर्थिक आउटलुक" रिपोर्ट में ये भविष्यवाणी की है।

    इसी के साथ भारत दक्षिण एशिया में तीसरा सबसे गरीब देश बना जाएगा और केवल पाकिस्तान और नेपाल भारत से पीछे रहेंगे।

    कोरोना वायरस महामारी और इसे काबू में करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण भारत की अर्थव्यवस्था में ये गिरावट आएगी।

    रिपोर्ट

    4 प्रतिशत बढ़ेगी बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति की GDP, भारत की 10.5 प्रतिशत गिरेगी

    IMF की रिपोर्ट के अनुसार, 2020-21 में बांग्लादेश की प्रति व्यक्ति GDP 4 प्रतिशत बढ़कर 1,888 डॉलर होने की उम्मीद है। वहीं भारत की प्रति व्यक्ति GDP 10.5 प्रतिशत गिरकर 1,877 डॉलर हो सकती है।

    ये पिछले चार साल में भारत की सबसे कम प्रति व्यक्ति GDP है।

    अगर ये अनुमान सही साबित होते हैं तो दक्षिण एशिया में बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका और मालदीव की प्रति व्यक्ति GDP भारत से अधिक हो जाएगी, वहीं नेपाल और पाकिस्तान की कम है।

    बयान

    राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना, बताया- नफरत भरे राष्ट्रवाद का नतीजा

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इन आंकड़ों के जरिए मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'भाजपा के 6 साल के नफरत भरे सांस्कृति राष्ट्रवाद की शानदार उपलब्धि- भारत से आगे निकलेगा बांग्लादेश।'

    अनुमान

    बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक गिरेगी भारत की GDP

    रिपोर्ट में 2020-21 वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 10.3 प्रतिशत सिकुड़ने का अनुमान भी लगाया गया है जो बड़ी अर्थव्यस्थाओं में सबसे अधिक है। ये भारत की GDP में 1990-91 के आर्थिक संकट के बाद सबसे बड़ी गिरावट होगी। 1990-91 में देश की अर्थव्यवस्था 17.5 प्रतिशत सिकुड़ी थी।

    दक्षिण एशिया के अन्य देशों की बात करें तो श्रीलंका और पाकिस्तान की GDP विकास दर भी नेगेटिव में रहने का अनुमान है, वहीं नेपाल और भूटान में ये पॉजिटिव रहेगी।

    अच्छी तस्वीर

    अगले साल फिर से सबसे अधिक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत

    IMF ने अगले साल भारत की जबरदस्त वापसी का अनुमान भी जताया है। रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आ जाएगी और देश की GDP विकास दर 8.8 प्रतिशत रहेगी।

    इसी के साथ भारत एक बार फिर से सबसे अधिक तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और चीन को पीछे छोड़ देगा। IMF ने 2021-22 में चीन की विकास दर 8.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

    रिपोर्ट

    वैश्विक अर्थव्यवस्था में आएगी 4.4 प्रतिशत की गिरावट, अगले साल बढ़ेगी

    वैश्विक अर्थव्यवस्था की बात करें तो IMF ने अपनी रिपोर्ट में मौजूदा वित्त वर्ष में वैश्विक अर्थव्यवस्था के 4.4 प्रतिशत सिकुड़ने का अनुमान लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से केवल चीन में इस साल विकास दर सकारात्मक रहेगी। चीन की विकास दर 1.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है।

    IMF ने 2021-22 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार की बात कही है और इसमें 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    बांग्लादेश
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    भारत की खबरें

    भारत में कोरोना से एक लाख मौतें, कहां से बढ़ रही मौत की रफ्तार? मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में संक्रमितों की संख्या 65 लाख पार, बीते दिन 75,829 नए मामले ब्राजील
    कोरोना वायरस: ममता बनर्जी ने माना- पश्चिम बंगाल में शुरू हो चुका है कम्युनिटी ट्रांसमिशन पश्चिम बंगाल
    सीमा विवाद: 12 अक्टूबर को होगी भारत-चीन के सैन्य कमांडरों के बीच सातवें दौर की बैठक चीन समाचार

    बांग्लादेश

    नागरिकता संशोधन बिल पर विरोध के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने रद्द की भारत यात्रा भारत की खबरें
    नागरिकता संशोधन बिल को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, इन इलाकों में लागू नहीं होगा नया कानून पाकिस्तान समाचार
    असम: नागरिकता कानून को लेकर गठबंधन सरकार में मतभेद, कई नेताओं का इस्तीफा भारत की खबरें
    नागरिकता संशोधन कानून: विरोध प्रदर्शनों और विदेशी नेताओं की यात्रा रद्द होने समेत क्या-क्या हुआ? भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    अब 24x7 खुल सकेंगे दिल्ली के रेस्टोरेंट्स, केजरीवाल सरकार ने दी इजाजत दिल्ली
    कोरोना वायरस से मुक्त लक्षद्वीप में खुले स्कूल, कक्षाओं में लौटे लगभग 11,000 छात्र भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 23 राज्यों में घटे सक्रिय मामले, लेकिन केरल में लगातार बिगड़ रही स्थिति कर्नाटक
    कोरोना वायरस गाइडलाइंस में बदलाव, 12 राज्यों में मिली राजनीतिक रैलियों की मंजूरी गृह मंत्रालय

    लॉकडाउन

    डाटा साइंस में बनाना चाहते हैं अच्छा करियर तो करें ये ऑनलाइन कोर्स शिक्षा
    अंडमान निकोबार में बढ़ने लगा कोरोना का प्रकोप, राष्ट्रीय औसत से तीन गुना पहुंची पॉजीटिविटी रेट चंडीगढ़
    न्यूजीलैंड का शानदार रिकॉर्ड टूटा, 102 दिन बाद आया कोरोना वायरस का घरेलू मामला कोरोना वायरस
    ऑस्ट्रेलिया: बिजली बनाने में इस्तेमाल की जा रही है लॉकडाउन में बेकार हुई बीयर ऑस्ट्रेलिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025