NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पालघर लिंचिंग मामले में कवरेज को लेकर मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को भेजा नोटिस
    अगली खबर
    पालघर लिंचिंग मामले में कवरेज को लेकर मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को भेजा नोटिस

    पालघर लिंचिंग मामले में कवरेज को लेकर मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को भेजा नोटिस

    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 14, 2020
    11:53 am

    क्या है खबर?

    समाचार चैनल रिपब्लिक टीवी के प्रमुख अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

    टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स (TRP) में कथित तौर पर फर्जीवाड़े के आरोप झेल रहे गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने अब पालघर मामले में सांप्रदायिक तनाव भड़काने के आरोप में नोटिस दिया है।

    मुंबई पुलिस की तरफ से भेजे गए नोटिस में गोस्वामी पर अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ जमा करने का भी आरोप लगाया गया है।

    जानकारी

    16 अक्टूबर को ACP के सामने पेश होने को कहा गया

    मुंबई पुलिस ने गोस्वामी को कारण बताओ नोटिस भेजकर 16 अक्टूबर को वर्ली के एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) के सामने पेश होने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, गोस्वामी को बॉन्ड साइन करने को कहा गया है कि वो भड़काऊ सामग्री प्रसारित नहीं करेंगे।

    मामला

    क्या है पालघर में साधुओं की मौत का मामला?

    अप्रैल में महाराष्ट्र के पालघर के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने दो साधुओं समेत तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

    ये साधु अपने ड्राइवर के साथ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान किसी ने अफवाह उड़ा दी कि ये लोग बच्चों का अपहरण कर उनके अंग बेचते हैं। यह अफवाह आग की तरफ फैली और लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में साधुओं और उनके ड्राइवर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था।

    नोटिस

    गोस्वामी के खिलाफ इन धाराओं के तहत दर्ज किया मामला

    इस घटना को लेकर गोस्वामी ने 21 अप्रैल को एक शो किया था।

    नोटिस में कहा गया है कि इसमें गोस्वामी ने कहा था कि क्या हिंदू होना और भगवा पहनना अपराध है? क्या अगर पीड़ित हिंदू न होकर दूसरे धर्म के होते तब भी लोग इसी तरह चुप रहते?

    इस कार्यक्रम को लेकर गोस्वामी के खिलाफ IPC की धारा 153 (दंगे भड़काना) और 153A (दो समुदायों के बीच दुश्मनी बढ़ाना) आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

    बांद्रा स्टेशन पर भीड़

    भीड़ इकट्ठा करने का आरोप किस मामले है?

    अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर बांद्रा स्टेशन पर इकट्ठा हो गए थे।

    उस दौरान के कई वीडियो में देखा जा सकता है कि हजारों की संख्या में लोग सरकारी चेतावनियों का उल्लंघन करते हुए इकट्ठा हुए थे। पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन के कारण दंगे होने से बचे थे।

    उस समय यह भी अफवाह फैली थी बांद्रा स्टेशन से ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस वजह से भी वहां भीड़ इकट्ठा हो गई थी।

    जांच

    TRP मामले में चल रही रिपब्लिक टीवी से पूछताछ

    ज्यादा रेटिंग पाने के लिए फर्जीवाड़ा करने के आरोप में मुंबई पुलिस रिपब्लिक टीवी से पूछताछ कर रही है।

    रविवार को चैनल के एक वरिष्ठ अधिकारी से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी।

    बता दें कि 8 अक्टूबर को मुंबई पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर TRP में फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। इस मामले में दो चैनलों के मालिक गिरफ्तार हो चुके हैं।

    यहां टैप कर आप यह मामला विस्तार से समझ सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    अर्नब गोस्वामी
    मुंबई पुलिस

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन रिकॉर्ड 95,735 नए मामले, 1,172 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन रिकॉर्ड 96,551 नए मामले, 1,200 से अधिक की मौत भारत की खबरें
    मध्य प्रदेश: ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी से चार कोरोना संक्रमितों की मौत, प्रशासन ने किया इनकार मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: पंजाब में सर्वाधिक मृत्यु दर, सरकार का तर्क- देर से अस्पताल पहुंच रहे लोग आम आदमी पार्टी समाचार

    अर्नब गोस्वामी

    करे कोई, भरे कोई! 'कुनाल कामरा' नाम के व्यक्ति की एयर इंडिया ने रद्द की टिकट एयर इंडिया
    दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- एयरलाइंस को कुनाल कामरा पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहना गलत मुंबई
    मुंबई: टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी की कार पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार, जानिए मामला मुंबई
    महाराष्ट्र सरकार ने दोबारा खोला अर्णब गोस्वामी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    मुंबई पुलिस

    मुंबई: छोटी बहन की अश्लील तस्वीरें बॉयफ्रेंड को भेजने के आरोप में महिला गिरफ्तार मुंबई
    मुंबई: जमानत पर बाहर रेप के आरोपी ने फिर से उसी महिला का किया रेप, गिरफ्तार मुंबई
    पिता ने मोटरसाइकिल से स्कूल जाने से रोका तो युवक ने खुद को लगाई आग मुंबई
    नए साल पर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर दिल्ली-मुंबई में 1,000 से अधिक लोगों का चालान मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025