Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस गाइडलाइंस में बदलाव, 12 राज्यों में मिली राजनीतिक रैलियों की मंजूरी
  • देश

    कोरोना वायरस गाइडलाइंस में बदलाव, 12 राज्यों में मिली राजनीतिक रैलियों की मंजूरी

    प्रमोद  कुमार
    लेखन
    प्रमोद कुमार
    Twitter
    अंतिम अपडेट Oct 08, 2020, 06:01 pm
    कोरोना वायरस गाइडलाइंस में बदलाव, 12 राज्यों में मिली राजनीतिक रैलियों की मंजूरी
  • गृह मंत्रालय ने उन 12 राज्यों के लिए कोरोना वायरस गाइडलाइंस में बदलाव किया है, जिनमें चुनाव होने वाले हैं। 30 सितंबर को जारी की गई गाइडलाइंस में बदलाव किया गया है।

    इस बदलाव के तहत इन राज्यों में राजनीतिक रैलियों का आयोजन हो सकेगा। पहले 15 अक्टूबर तक इन पर पाबंदियां लगाई गई थी।

    गाइडलाइंस में बदलाव के ताजा आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं और अब इन राज्यों में राजनीतिक रैलियां आयोजित की जा सकती हैं।

  • इस खबर में
    इन राज्यों में मिली रैलियों की अनुमति बिहार चुनाव की तैयारियों पर पड़ेगा असर चुनाव आयोग ने बदले स्टार प्रचारकों से संबंधित नियम देश में संक्रमण की क्या स्थिति?
  • नई गाइडलाइंस

    इन राज्यों में मिली रैलियों की अनुमति

  • गृह मंत्रालय ने बिहार, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मणिपुर, नागालैंड और ओडिशा में रैलियों की अनुमति दे दी है।

    इनमें से बिहार में इस महीने से विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं। राज्य में 28 अक्टूबर को पहले चरण के वोट डाले जाएंगे।

    अन्य राज्यों में कई सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव के लिए तैयारियां अंतिम चरणों में हैं।

  • नई गाइडलाइंस

    बिहार चुनाव की तैयारियों पर पड़ेगा असर

  • नए आदेशों में सभी राजनीतिक दलों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि रैलियों में आने वाले लोग कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी ऐहतियात बरतें। इनमें मास्क पहनने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने जैसे नियम शामिल हैं।

    गृह मंत्रालय के इन आदेशों का बिहार चुनाव की तैयारियों पर सीधा असर पड़ेगा।

    अभी तक राजनीतिक दल पाबंदियों के चलते रैलियां या सभाएं आयोजित नहीं कर पा रहे थे। अब उन्हें इसकी इजाजत मिल गई है।

  • चुनाव प्रचार

    चुनाव आयोग ने बदले स्टार प्रचारकों से संबंधित नियम

  • इससे पहले बुधवार को चुनाव आयोग ने भी महामारी के दौरान चल रहे और भविष्य के चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों से संबंधित मानदंडों में बदलाव किया था।

    इसके मुताबिक, महामारी के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / राज्य राजनीतिक दलों के लिए अधिकतम 30 स्टार प्रचारकों और गैर-मान्यता प्राप्त पंजीकृत राजनीतिक दलों के लिए 15 स्टार प्रचारकों की संख्या निर्धारित की गई है।

    इससे ज्यादा स्टार प्रचारक चुनाव अभियान में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

  • कोरोना वायरस

    देश में संक्रमण की क्या स्थिति?

  • देश में पिछले कुछ दिनों से रोजाना मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों की संख्या में थोड़ी कमी आई है।

    बीते दिन कोरोना वायरस के 78,524 नए मामले सामने आए और 971 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। देश में लगातार तीसरे दिन मरने वालों की संख्या 1,000 से कम रही है।

    इसी के साथ देश में कुल मामलों की संख्या 68,35,655 हो गई है, वहीं 1,05,526 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

  • गृह मंत्रालय
  • बिहार
  • चुनाव
  • विधानसभा चुनाव
  • कोरोना वायरस
  •  
ताज़ा खबरें
  • कोरोना वायरस: अब कार्यस्थलों पर लगाई जाएगी वैक्सीन, केंद्र ने राज्यों को तैयारी के लिए कहा
    कोरोना वायरस: अब कार्यस्थलों पर लगाई जाएगी वैक्सीन, केंद्र ने राज्यों को तैयारी के लिए कहा
    देश
  • करण जौहर की अगली फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभा सकते हैं कार्तिक आर्यन
    करण जौहर की अगली फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका निभा सकते हैं कार्तिक आर्यन
    मनोरंजन
  • सचिन वाजे ने NIA को लिखा पत्र, अनिल देशमुख पर लगाया दो करोड़ मांगने का आरोप
    सचिन वाजे ने NIA को लिखा पत्र, अनिल देशमुख पर लगाया दो करोड़ मांगने का आरोप
    देश
  • IPL 2021: इस सीजन में ये बल्लेबाज हासिल कर सकते हैं ऑरेंज कैप
    IPL 2021: इस सीजन में ये बल्लेबाज हासिल कर सकते हैं ऑरेंज कैप
    खेलकूद
  • जासूसी पर आधारित सीरीज बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, पहला सीजन धोनी पर होगा आधारित
    जासूसी पर आधारित सीरीज बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी, पहला सीजन धोनी पर होगा आधारित
    मनोरंजन
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021