NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची
    अगली खबर
    CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची
    CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण।

    CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण, जानिए पूरी सूची

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 25, 2022
    09:32 pm

    क्या है खबर?

    गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस साल दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है।

    इसमें पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता कल्याण सिंह सहित चार लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

    इनके अलावा 17 हस्तियों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

    बता दें ये नागरिक पुरस्कार देश सेवा के लिए दिए जाते हैं।

    पद्म विभूषण

    इन हस्तियों को मिलेगा पद्म विभूषण सम्मान

    सरकार की ओर से जारी की सूची के अनुसार पद्म विभूषण सम्मान पाने वालों में CDS जनरल बिपिन रावत, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, गीता प्रेस गोरखपुर के चेयमैन राधेश्याम खेमका और शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे शामिल हैं।

    बता दें कि CDS रावत का 8 दिसंबर को तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया था। इसी तरह कल्याण सिंह और खेमका का भी निधन हो चुका है। उन्हें मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें पद्म पुरस्कारों की पूरी सूची

    सरकार ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा की।

    सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण (मरणोपरांत), कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। pic.twitter.com/5Z0q6RSuNI

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2022

    पद्म भूषण

    गुलाम नबी आजाद सहित इन्हें मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार

    पुरस्कार सूची के अनुसार, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के कलाकार गुरमीत बावा (मरणोपरांत), पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य, महाराष्ट्र के नटराजन चंद्रशेखरन, भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक कृष्ण एला और सुचित्रा एला, अमेरिका के मधुर जाफरी, राजस्थान के पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया, उत्तर प्रदेश के कलाकार राशिद खान, राजस्थान के राजीव महर्षि, गूगल की एल्फाबेट CEO सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्यनारायण नंडेला और सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला को पद्म भूषण पुरस्कार दिया जाएगा।

    जानकारी

    इन्हें भी मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार

    गृह मंत्रालय की सूची के अनुसार, विज्ञान के क्षेत्र में मेक्सिको के संजय राजाराम (मरणोपरांत), साहित्य के क्षेत्र में ओडिशा की सुश्री प्रतिभा राय, साहित्य में गुजरात के स्वामी सच्चिदानंद और उत्तर प्रदेश के वशिष्ठ त्रिपाठी को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

    पद्म श्री

    102 लोगों को मिलेगा पद्म श्री सम्मान

    सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता हरियाणा के नीरज चोपड़ा, तमिलनाडु के मशहूर गायक एस बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), साहित्य के क्षेत्र में दिल्ली की तारा जौहर, खेलकूद में उत्तराखंड की वंदना कटारिया, राजस्थान की अवनि लेखरा, ओडिशा के प्रमोद भगत, जम्मू-कश्मीर के फैसल अली डार, सिविल सेवा में दिल्ली के गुरुप्रसाद महापात्र (मरणोपरांत), मेडिसिन क्षेत्र में महाराष्ट्र के डॉ भीमसेन सिंघल, गायक सोनू निगम सहित 102 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

    सम्मान

    सरकार ने वैक्सीन निर्माताओं को दिया बड़ा सम्मान

    बता दें कि सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी जंग में वैक्सीन की रूप में हथियार मुहैया कराने वालों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

    इनमें भारत बायोटेक प्रबंध निदेशक कृष्णा ऐला और सुचित्रा ऐला तथा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के साइरस पूनावाला शामिल हैं।

    बता दें कि SII ने कोरोना वैक्सीन 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक ने 'कोवैक्सिन' का निर्माण किया है। देश में जारी वैक्सीनेशन अभियान में इनका सबसे अधिक उपयोग हो रहा है।

    निर्धारण

    इस तहर से किया जाता है पुरस्कारों के लिए चयन

    बता दें कि देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल पद्म पुरस्कारों का ऐलान हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया जाता है।

    इसमें विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जाता है।

    इसी तरह असाधारण और प्रतिष्ठित सेवा के लिए 'पद्म भूषण' और उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा तथा किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाता है। इसके लिए आवेदन भी मांगे जाते हैं।

    खुशी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जताई खुशी

    CDS रावत और कल्याण सिंह को पद्म विभूषण दिए जाने को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताई है।

    उन्होंने ट्वीट में लिखा कि भारत के प्रथम CDS स्वर्गीय बिपिन रावत एक अनन्य राष्ट्रभक्त थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें पद्म विभूषण देकर उनकी राष्ट्रसेवा को सच्चे अर्थों में सम्मानित किया है।

    इसी तरह कल्याण सिंह ने अपना पूरा जीवन देशहित में समर्पित किया। उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करना, उनके राष्ट्र समर्पित जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुंदर पिचई
    बिपिन रावत
    पद्मश्री
    पद्म भूषण

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष

    सुंदर पिचई

    जानिए कौन हैं भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा जो होंगे IBM के अगले CEO कानपुर
    भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए 75,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी गूगल भारत की खबरें
    वाराणसी में गूगल के CEO सुंदर पिचई के खिलाफ दर्ज हुई FIR, बाद में हटाया नाम उत्तर प्रदेश
    बार-बार पासवर्ड्स नहीं बदलते पिचाई, गूगल CEO ने बताईं अपनी आदतें गूगल

    बिपिन रावत

    कोरोना वॉरियर्स का आभार प्रकट करेगी भारतीय सेना, अस्पतालों पर बरसाए जाएंगे फूल भारतीय सेना
    एक साल तक हर महीने PM केयर्स फंड में 50,000 रुपये दान करेंगे CDS जनरल रावत नरेंद्र मोदी
    भारत-चीन सीमा पर बढ़ रहा टकराव, चीन ने किया हवाई अड्डे का विस्तार चीन समाचार
    चीन से तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख ने किया लेह का दौरा, हाई अलर्ट पर विमान चीन समाचार

    पद्मश्री

    सुनील छेत्री बने पद्मश्री पाने वाले छठे भारतीय फुटबॉलर, जाने अन्य पांच फुटबॉलर्स के नाम फुटबॉल समाचार
    कोई साबित करे कि मैंने गलत किया, तो पद्मश्री लौटा दूंगी- कंगना रनौत बॉलीवुड समाचार
    पद्मश्री से सम्मानित कार्टूनिस्ट नारायण देवनाथ का 97 साल की उम्र में निधन पश्चिम बंगाल

    पद्म भूषण

    पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत 3 को भारत रत्न, 4 को पद्म विभूषण गौतम गंभीर
    रिटायरमेंट के बाद भारतीय कर्मचारी को बची हुई छुट्टियों के बदले मिले 19 करोड़ रुपए भारत की खबरें
    Padma Awards 2020: मैरी कॉम को पद्म विभूषण, ज़हीर खान समेत ये खिलाड़ी भी होंगे सम्मानित जहीर खान
    क्या आप जानते हैं? खिलाड़ियों को अब तक मिले पद्म पुरस्कारों का 24% क्रिकेटर्स को मिले क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025