NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सुपर साइक्लोन में बदल सकता है चक्रवाती तूफान 'अम्फान', ओडिशा और बंगाल में अलर्ट जारी
    अगली खबर
    सुपर साइक्लोन में बदल सकता है चक्रवाती तूफान 'अम्फान', ओडिशा और बंगाल में अलर्ट जारी

    सुपर साइक्लोन में बदल सकता है चक्रवाती तूफान 'अम्फान', ओडिशा और बंगाल में अलर्ट जारी

    लेखन भारत शर्मा
    May 18, 2020
    02:13 pm

    क्या है खबर?

    बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती 'अम्फान' अब धीरे-धीरे भयंकर रूप ले रहा है। सोमवार शाम तक इसके विकराल रूप धारण करने के संभावना है।

    वर्तमान में यह बड़ी तेजी से ओडिशा और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है। दोनों राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    बुधवार को बंगाल के दीघा और बांग्लादेश के हटिया द्वीपों के बीच चक्रवात से भूस्खलन होने की आशंका है।

    इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को उच्च स्तरीय बैठक लेंगे।

    विवरण

    170-180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच सकती है हवा की गति

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से सोमवार सुबह जारी किए गए बयान के अनुसार चक्रवात के सोमवार तक 170-180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ने की संभावना है।

    वर्तमान में यह खतरनाक तूफान 'AMPHAN' (जिसे UM-PUN के रूप में जाना जाता है) बंगाल की खाड़ी के बीच में से पिछले छह घंटों से 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है।

    चेतावनी

    अगले कुछ घंटों में विकराल रूप धारन करेगा तूफान- IMD

    IMD ने च्रक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले छह घंटों में तूफान और भी विकराल रूप धारण कर लेगा।

    IMD के अधिकारियो ने कहा कि तूफान तेजी से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पार और पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है।

    यह बुधवार दोपहर या शाम तक प्रचंड रूप ले लेगा। यह चक्रवात 2013 में ओडिशा-बंगाल तट से टकराए 'फैलिन' चक्रवाती तूफान से भी खतरनाक होगा।

    संभावना

    बुधवार को बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश होने की है संभावना

    चक्रवात के तटीय इलाकों से टकराने से पहले उसकी रफ्तार कम हो सकती है, लेकिन इसके गंभीर प्रभाव दिखाई दे सकते हैं।

    मौसम अधिकारियों का मानना ​​है कि पूर्वी मिदनापुर, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश हो सकती है।

    इसी तरह हावड़ा, हुगली और पश्चिम मिदनापुर में भी भारी बारिश हो सकती है।

    क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के निदेशक केके दास ने कलकत्ता में हवा की गति 70-80 किमी प्रति घंटे होने की आशंका व्यक्त की है।

    जानकारी

    ओडिशा में दिखेगा तूफान का सबसे ज्यादा असर- IMD

    IMD भुवनेश्वर के एक वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि ओडिशा में तूफान का सबसे ज्यादा असर दिखाई देगा। यहां हवा की गति 110-120 किमी प्रति घंटा होने की संभावना है। यह 20 मई तक बालासोर, भद्रक, जाजपुर, मयूरभंज में असर दिखाएगा।

    NDRF

    NDRF ने सात टीमें बंगाल तो 10 टीम ओडिशा रवाना की

    नेशलन डिजास्टर रेस्पांस फोर्स (NDRF) के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि उनकी टीम चक्रवाती तूफान पर बारीकी से नजरें बनाए हुए हैं।

    ऐहतियात के तौर पर टीमों को भी रवाना कर दिया गया है। सात टीमों को बंगाल के दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर, हावड़ा और हुगली भेजा गया है।

    इसी तरह ओडिशा में 10 टीमें तैनात की गई है। इनमें पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज प्रमुख है।

    बैठक

    प्रधानमंत्री मोदी शाम 4 बजे लेंगे उच्च स्तरीय बैठक

    चक्रवाती तूफान को देखते हुए प्रभावित होने राज्यों के मछुआरों को 21 मई तक समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम 4 बजे देश के कुछ हिस्सों में उत्पन्न चक्रवात की स्थिति की समीक्षा करने के लिए गृह मंत्रालय (MHA) और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के अधिकारियों साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे। इसमें किए गए उपायों पर भी चर्चा होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    पश्चिम बंगाल
    नरेंद्र मोदी
    चक्रवात

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    ओडिशा

    RSS प्रमुख बोले, दुनिया में सबसे ज्यादा सुखी भारत के मुसलमान, क्योंकि हमारी संस्कृति हिंदू है भारत की खबरें
    मायावती का ऐलान, हिन्दू धर्म त्यागकर अपनाएंगी बौद्ध धर्म, सही समय का कर रहीं इंतजार भारत की खबरें
    पूर्वी भारत के इस रेस्टोरेंट में भारत में बने रोबोट परोसते हैं खाना, देखें वीडियो रोबोट
    ओडिशा: होटल के कमरे में लटकी मिली RBI के जनरल मैनेजर की लाश देश

    पश्चिम बंगाल

    भाजपा नेता बोले- उत्तर प्रदेश, असम में हमारी सरकार ने उपद्रवियों को कुत्तों की तरह मारा भारतीय जनता पार्टी
    केंद्र और राज्यों की बैठक आज, NPR और जनगणना पर होगी चर्चा छत्तीसगढ़
    NPR: पूछे जाएंगे 31 सवाल, गलत जवाब दिया तो लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना भारत की खबरें
    कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, कहा- नागरिकता कानून लागू करने से इनकार नहीं कर सकते राज्य बिहार

    नरेंद्र मोदी

    दिल्ली वालों को लॉकडाउन में फिलहाल कोई छूट नहीं, केजरीवाल बोले- हफ्ते बाद करेंगे समीक्षा आम आदमी पार्टी समाचार
    3 मई के बाद भी ट्रेन और उड़ानों पर जारी रह सकती है पाबंदी- रिपोर्ट राजनाथ सिंह
    कोरोना वायरस: प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कैसे बदली कामकाजी दुनिया और क्या है आगे का रास्ता भारत की खबरें
    केंद्र सरकार की आपत्ति के बाद केरल सरकार ने वापस लीं लॉकडाउन में अतिरिक्त छूटें गृह मंत्रालय

    चक्रवात

    तमिलनाडु पहुंचा 'गाजा' तूफान, आंधी और बारिश से कई जगहों पर नुकसान तमिलनाडु
    साइक्लोन गाजा: एक नजर सरकार और NDRF की तैयारियों पर तमिलनाडु
    शुक्रवार को तट से टकराएगा फेनी चक्रवात, कई जिलों में अलर्ट जारी, 100 ट्रेनें रद्द ओडिशा
    ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेनी, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 10 लाख लोग ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025