NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा नेता बोले- उत्तर प्रदेश, असम में हमारी सरकार ने उपद्रवियों को कुत्तों की तरह मारा
    अगली खबर
    भाजपा नेता बोले- उत्तर प्रदेश, असम में हमारी सरकार ने उपद्रवियों को कुत्तों की तरह मारा

    भाजपा नेता बोले- उत्तर प्रदेश, असम में हमारी सरकार ने उपद्रवियों को कुत्तों की तरह मारा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 13, 2020
    12:42 pm

    क्या है खबर?

    अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीष घोष ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिस पर विवाद हो सकता है।

    एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को 'उत्तर प्रदेश और असम की तरह' गोली मारकर मार दिया जाएगा।

    रविवार को नादिया जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया।

    आरोप

    ममता ने वोट बैंक के कारण नहीं की कार्रवाई- घोष

    घोष ने कहा, "दीदी (ममता बनर्जी) की पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं क्योंकि वो उनके वोटर थे। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और असम में हमारी सरकारी ने इन लोगों को कुत्तों की तरह मारा है।"

    उन्होंने कहा, "आप यहां आते हो, हमारा खाना खाते हो, यहां रहते हो और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करते हो। क्या यह आपकी जमींदारी है?' हम आपको लाठी से मारेंगे, गोली मारेंगे और जेल में डालेंगे।"

    बयान

    पुलिस ने नहीं की एक भी गिरफ्तारी- घोष

    घोष ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों पर 'फायरिंग और लाठीचार्ज करने के आदेश' न देने के ममता बनर्जी पर हमला बोला।

    उन्होंने कहा, "संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। ये मेरा और आपका पैसा है। उन्होंने ट्रेनों में आग लगा दी। किसका पैसा बर्बाद हुआ। फिर भी एक भी गोली नहीं चलाई गई। न कोई लाठीचार्ज हुआ और न ही किसी पर FIR हुई। पुलिस ने किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया।"

    भाषण

    पुलिस कार्रवाई के लिए दिया असम और उत्तर प्रदेश का उदाहरण

    घोष ने कहा, "यह किसी के पिता के संपत्ति है जिसे वो आग के हवाले कर रहे हैं। वो टैक्स देने वाले लोगों के पैसे से बनी सरकारी संपत्ति को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।"

    इसके बाद उन्होंने असम और उत्तर प्रदेश में प्रदर्शनकारियों पर की गई पुलिस फायरिंग का उदाहरण देते हुए कहा, "असम और उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने इन प्रदर्शनकारियों को कुत्तों की तरह मारा है। उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं।"

    दूसरा मामला

    उत्तर प्रदेश के मंत्री बोले- प्रदर्शन करने वालों को जिंदा दफना दूंगा

    देशभर में हो रहे प्रदर्शनों के खिलाफ बोलते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह अपने भाषण में घोष से एक कदम आगे निकल गए। उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारा लगाने वाले छात्रों को जिंदा दफना देंगे।

    नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी और योगी देश और राज्य को वैसे ही चलाएंगे, जैसे ये चला रहे हैं।

    पृष्ठभूमि

    किन प्रदर्शनों और प्रदर्शनकारियों का जिक्र कर रहे थे घोष?

    नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन्हीं प्रदर्शनों के दौरान पश्चिम बंगाल में कुछ उपद्रवी तत्वों ने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। घोष का इशारा इन्हीं प्रदर्शनकारियों की तरफ था।

    वहीं उत्तर प्रदेश और असम में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने फायरिंग की थी। दोनों राज्यों में लगभग 20 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। उत्तर प्रदेश में सरकार संपत्ति बर्बाद करने वाले लोगों से वसूली कर रही है।

    विवादित बयान

    पहले भी बेतुके बयान दे चुके हैं घोष

    दिलीप घोष पहली बार ऐसा बयान देकर चर्चा में नहीं आए हैं। वो अकसर अपने बेतुके बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं।

    कुछ दिन पहले उन्होंने JNU हिंसा में घायल हुई छात्र संघ प्रमुख आइशी घोष पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उनके सिर पर खून था या लाल रंग का पेंट? अभी इसकी जांच नहीं हुई है। यह घटना मनगढ़ंत भी हो सकती है।

    उन्होंने कहा था कि छात्र प्रदर्शन कर अपना नुकसान कर रहे हैं।

    पुराना बयान

    विदेशी पत्नियों के कारण जेल जाते हैं नेता- घोष

    पिछले साल नवंबर में उन्होंने नेताओं के जेल जाने के पीछे उनकी विदेशी पत्नियों को कारण बताया था।

    घोष ने कहा था, "विदेशी पत्नियां हमारे नेताओं पर दुर्भावनापूर्ण प्रभाव डाल रही हैं। इससे उन्हें जेल जाना पड़ रहा है।"

    उन्होंने कहा था कि बहुत सारे नेताओं की पत्नियां विदेशी हैं। वे यहां आकर नेताओं पर बुरा प्रभाव डालती हैं, जिस वजह से नेताओं को जेल जाना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने गाय को लेकर भी अजीब बयान दिया था।

    पुराने बयान

    गाय के दूध में सोना बता चुके हैं घोष

    इसी कार्यक्रम में घोष ने कहा कि था देश की गायों के दूध में सोना मिला होता है इसलिए उनका दूध पीला होता है।

    इसके अलावा उन्होंने विदेशी गायों को 'आंटी' बताया था।

    उन्होंने कहा था, "गाय की नस्लें जो हम विदेशों से लाते हैं वह गाय नहीं हैं। वे एक तरह के जानवर हैं। ये विदेशी नस्लें गायों की तरह आवाज नहीं करतीं तो वो हमारी गोमाता नहीं बल्कि हमारी आंटी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पश्चिम बंगाल
    भारतीय जनता पार्टी
    उत्तर प्रदेश
    असम

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    पश्चिम बंगाल

    मोहम्मद शमी के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला क्रिकेट समाचार
    अमित शाह से मुलाकात के बाद बोलीं ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल में NRC की जरूरत नहीं बिहार
    पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह बोले- एक-एक घुसपैठिये को देश से निकाला जाएगा कोलकाता
    ये हैं दुनिया के पांच सबसे खूबसूरत जानवर लाइफस्टाइल

    भारतीय जनता पार्टी

    सबरीमाला मंदिर, राफेल डील और राहुल गांधी अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले क्या रहे? केरल
    प्रदूषण के मामले पर अहम बैठक छोड़ इंदौर में पोहा-जलेबी खाते दिखे गौतम गंभीर भारत की खबरें
    ट्रोलिंग पर बोले गंभीर- मेरे जलेबी खाने से प्रदूषण बढ़ता है तो जलेबी खाना छोड़ दूंगा भारत की खबरें
    पुलवामा में बम धमाका करने वाले जैश के चार आतंकी गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर

    उत्तर प्रदेश

    दुनिया की 'इंटरनेट शटडाउन कैपिटल' भारत में क्या है इंटरनेट बंद करने की प्रक्रिया? भारत की खबरें
    नागरिकता कानून का विरोध: फिर हिरासत में लिए गए भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद दिल्ली पुलिस
    हिंसक होते नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन, देशभर में 17 लोगों की मौत कर्नाटक
    नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन: रेलवे को अब तक 88 करोड़ की संपत्ति का नुकसान पाकिस्तान समाचार

    असम

    भारत में हर रोज 96 बच्चे होते हैं यौन शोषण और अत्याचार के शिकार भारत की खबरें
    राज्यसभा में बोले अमित शाह, NRC से किसी धर्म के लोगों को डरने की जरूरत नहीं कश्मीर
    दिल्ली में आतंकी हमले की योजना बना रहे थे इस्लामिक स्टेट से प्रेरित तीन संदिग्ध, गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    असम NRC: सरकार ने बताया- डिटेंशन सेंटरों में बंद हैं 988 विदेशी, 28 की हुई मौत कर्नाटक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025