NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / ग्रेटर नोएडा: ओप्पो मोबाइल कंपनी के छह कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित, फैक्ट्री बंद
    अगली खबर
    ग्रेटर नोएडा: ओप्पो मोबाइल कंपनी के छह कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित, फैक्ट्री बंद

    ग्रेटर नोएडा: ओप्पो मोबाइल कंपनी के छह कर्मचारी कोरोना वायरस संक्रमित, फैक्ट्री बंद

    लेखन भारत शर्मा
    May 18, 2020
    01:31 pm

    क्या है खबर?

    देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। सरकार ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उद्योग धंधों को शर्तों के साथ संचालन की अनुमति दी है, लेकिन यह अनुमति अब कर्मचारियों के लिए घातक सिद्ध होने लगी है।

    चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो की ग्रेटर नोएडा स्थित फैक्ट्री में गत दिनों काम शुरू होने के बाद छह कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हो गई। ऐसे में अब कंपनी ने फैक्ट्री का संचालन बंद कर दिया है।

    जांच

    फैक्ट्री में काम करने वाले सभी 3,000 कर्मचारियों की होगी कोरोना जांच

    ओप्पो कंपनी की ओर से रविवार रात को जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को सोमवार पर काम पर नहीं आने के लिए कहा गया है।

    फैक्ट्री में कार्यरत करीब 3,000 कर्मचारियों की पहले कोरोना वायरस की जांच कराई जाएगी। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्वस्थ कर्मचारियों के साथ फिर से संचालन शुरू किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि कर्मचारियों का सैंपल लेना शुरू कर दिया गया है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    संचालन

    उत्तर प्रदेश सरकार की मंजूरी मिलने के बाद शुरू किया था काम

    कंपनी की ओर से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मंजूदी मिलने के बाद गत शुक्रवार को 30 प्रतिशत कर्मचारियों की मौजूदगी के साथ फैक्ट्री में काम शुरू किया गया था।

    रविवार को छह कर्मचारियों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद फैक्ट्री के काम को रोक दिया गया है।

    बयान में कहा गया है कि जब तक सभी कर्मचारियों की जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक दोबारा काम शुरू नहीं किया जाएगा।

    जानकारी

    कर्मचारियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

    कंपनी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि कंपनी की पहली प्राथमिकता सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रखना है। कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ ही काम किया जाएगा। इसी तरह फैक्ट्री को भी सैनिटाइज कराने का काम शुरू कर दिया गया है।

    आरोग्य सेतु

    कार्य स्थल पर आरोग्य सेतु ऐप रखना जरूरी

    देश में कोरोना की रोकथा में लिए लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। लॉकडाउन के चौथे चरण के नियमों, उल्लंघनों और जुर्माने को लेकर केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

    इसके तहत प्रतिबंधित गतिविधियों के अलावा अन्य सभी गतिविधियां की जा सकेंगी। हालांकि, कंटेनमेंट जोन्स में केवल जरूरी गतिविधियों की ही अनुमति रहेगी।

    इसी प्रकार कार्यस्थलों पर कर्मचारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतू ऐप होना अनिवार्य किया गया है।

    संक्रमण

    भारत और उत्तर प्रदेश में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

    बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कुल 5,242 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 96,169 हो गई है।

    इसी तरह 157 नई मौतों के बाद जान गंवाने वालों का आंकड़ा 3,029 हो गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में 208 नए मरीजों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 4,478 हो गई है।

    इसी तरह अब तक प्रदेश में 112 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 1,716 मरीजों का उपचार चल रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उत्तर प्रदेश
    नोएडा
    ओप्पो
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो
    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    उत्तर प्रदेश

    वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर 619 विदेशी गिरफ्तार, अधिकतर तबलीगी जमात से संबंधित दिल्ली
    दिल्ली विश्वविद्यालय और AIIMS सहित इन जगहों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन दिल्ली
    लॉकडाउन: उत्तर प्रदेश में व्हाट्सऐप के माध्यम से हो रही पढ़ाई, शिक्षकों-छात्रों के बने ग्रुप कर्नाटक
    उत्तर प्रदेश में 26 अप्रैल से दूरदर्शन के माध्यम से लगेगी छात्रों की क्लास शिक्षा

    नोएडा

    रौब दिखाने के लिए गाड़ी पर लगाई लाल बत्ती, पुलिस ने किया ऐसा हाल दिल्ली
    नोएडा: देश के सबसे बड़े छापे में 1,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त भारत की खबरें
    जुड़वा बच्चों के साथ फ़र्ज निभा रही यह महिला कांस्टेबल, यूपी पुलिस ने किया सलाम भारत की खबरें
    दिल्ली के छतरपुर में हो रही थी रेव पार्टी, भारा मात्रा में शराब और कोकीन बरामद दिल्ली पुलिस

    ओप्पो

    इस साल लॉन्च हो सकते हैं इन कंपनियों के फोल्डेबल फोन सैमसंग
    सैमसंग के फोल्डेबल फोन की दिखी झलक, 20 फरवरी को हो सकता है लॉन्च सैमसंग
    इन स्मार्टफोन से निकलती है सबसे ज्यादा खतरनाक रेडिएशन, कहीं आपके पास तो नहीं सैमसंग
    इन स्मार्टफोन की कीमतों में हुई है 10 हजार रुपये की तक की कटौती, देखिये लिस्ट सैमसंग

    कोरोना वायरस

    कोरोना संकट के बीच 13% कर्मचारियों को निकालेगी जोमैटो, अन्य कर्मचारियों का 50% तक वेतन कटेगा जोमैटो
    ट्रेनिंग सेशन शुरु करने की कोशिश में है BCCI, कोहली-रोहित का आना मुश्किल विराट कोहली
    लॉकडाउन के चौथे चरण में कौन सा राज्य क्या चाहता है? नरेंद्र मोदी
    केंद्रीय चिकित्सा मंत्री हर्षवर्धन ने की तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने की अपील भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025