NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेनी, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 10 लाख लोग
    देश

    ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेनी, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 10 लाख लोग

    ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेनी, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 10 लाख लोग
    लेखन प्रमोद कुमार
    May 03, 2019, 11:51 am 1 मिनट में पढ़ें
    ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान फेनी, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए 10 लाख लोग

    चक्रवाती तूफान फेनी ओडिशा के पुरी के नजदीक समुद्री तटीय इलाकों से टकरा गया है। तट से टकराने से पहले से ही मौसम पर इसका असर दिख रहा था। इन इलाकों में तेज गति से हवा चल रही है और बारिश जारी है। तूफान की भयावहता को देखते हुए बचाव टीमें अपनी तैयारियों को दुरुस्त कर रही है। राज्य सरकार ने 10 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है और उन्हें घरों में रहने की सलाह दी गई है।

    ओडिशा का एक दृश्य

    #WATCH Rain and strong winds hit Paradip, Odisha. #CycloneFani pic.twitter.com/YJZ7oCS191

    — ANI (@ANI) May 3, 2019

    इन इलाकों के प्रभावित होने की संभावना

    फेनी तूफान से ओडिशा के पुरी, जगतसिंहपुर, केंद्रपारा, बालासोर, भदरक, जाजपुर, गंजम, खुर्दा, कटक, गाजापटी, ढेंकानाल और कियोंझार समेत 14 जिलों के प्रभावित होने की संभावना है। तूफान को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा राहत बल (NDRF) की टीमों को तैनात किया गया है। ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान, केरल और झारखंड की NDRF टीमों को अलर्ट पर रखा गया है। NDRF के अलावा भारतीय नौसेना ने भी अपने पोत और जवानों को अलर्ट पर रखा है।

    तेज रफ्तार से चल रही हवाएं

    #WATCH #CycloneFani hits Puri in Odisha. pic.twitter.com/X0HlYrS0rf

    — ANI (@ANI) May 3, 2019

    200 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही हवाएं

    फेनी के तटीय इलाकों पर टकराने के दौरान हवाओं की रफ्तार 170 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। ओडिशा के बाद यह तूफान कमजोर होकर पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ेगा। तब इसकी रफ्तार 115 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

    एयरपोर्ट, स्कूल-कॉलेज सब बंद

    फेनी को देखते हुए ओडिशा का भुवनेश्वर एयरपोर्ट आधी रात और पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट को रात साढ़े नौ बजे से बंद कर दिया गया था। भुवनेश्वर एयरपोर्ट 24 घंटे तक बंद रहेगा, जबकि कोलकाता एयरपोर्ट शुक्रवार शाम 6 बजे के बाद खुलेगा। इसके अलावा ओडिशा के स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है। फेनी से राज्य के करीब 10 हजार गांव और 52 शहर प्रभावित होंगे। सरकार ने इसके लिए आपातकालीन नंबर +91-6742534177 जारी किया है।

    पुरी में चली 240 KMPH की स्पीड से हवाएं

    IMD Hyderabad: Winds in Puri, Odisha are blowing at a maximum speed of 240-245 km per hour and heavy to very heavy rains are continuing over the Odisha coast. After landfall, the impact is likely to reduce and it is likely to move towards West Bengal coast. pic.twitter.com/kqafWJxBD0

    — ANI (@ANI) May 3, 2019

    ओडिशा तट को पार कर गया फेनी

    फिलहाल फेनी तूफान ओडिशा तट को पार कर गया है। इस तूफान से श्रीकाकुलम में कई मकान ढहने की खबरें हैं। पुरी में तूफान की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। इस शख्स पर पेड़ गिर गया था।

    भुवनेश्वर और कोलकाता से रद्द फ्लाइट्स का मिलेगा रिफंड

    #6ETravelAdvisory: Due to Cyclone Fani, flights to/fro #Kolkata have been cancelled for today(May 3, 2019 | 03:00 PM onwards). You may visit Plan B https://t.co/DSSJqiVQRK to opt for alternate options or get a refund. You may check flight status here - https://t.co/tbHyUhYFKq https://t.co/xmV8dQL0W7

    — IndiGo (@IndiGo6E) May 3, 2019

    मुंबई के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

    तूफान में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारतीय रेलवे विशाखापट्टनम से मुंबई के लिए विशेष ट्रेन चलाएगा। इसके अलावा कोलकाता एयरपोर्ट को शुक्रवार रात के लिए भी बंद कर दिया गया है। अब यह एयरपोर्ट शनिवार सुबह 6 बजे खुलेगा।

    बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीमें

    Andhra Pradesh: Relief operation by NDRF (National Disaster Response Force) is underway in Kotturu Mandal of Srikakulam which received rain and experienced strong winds today. #CycloneFani has made a landfall in Odisha's Puri. (Pic source: NDRF) pic.twitter.com/gzTZUzWMHT

    — ANI (@ANI) May 3, 2019
    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    ओडिशा
    पश्चिम बंगाल
    चक्रवात

    ताज़ा खबरें

    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलीम खान
    ओला लेकर आ रही नई इलेक्ट्रिक बाइक, अगले साल होगी लॉन्च   ओला
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की बढ़ी मुश्किलें, विश्व कप में क्वालीफाई करना हुआ मुश्किल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    पोलैंड के खेल मंत्री का दावा, कहा- 40 देश कर सकते हैं पेरिस ओलंपिक का बहिष्कार  ओलंपिक

    ओडिशा

    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की हत्या करने वाला आरोपी पुलिसकर्मी था मानसिक रोगी मानसिक स्वास्थ्य
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की अस्पताल में मौत, पुलिसकर्मी ने सीने में मारी थी गोली ओडिशा पुलिस
    ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को पुलिसकर्मी ने मारी गोली, नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती ओडिशा पुलिस
    ओडिशा: कटक में मकर संक्रांति के मेले के दौरान भगदड़, एक की मौत और कई घायल मकर संक्रांति

    पश्चिम बंगाल

    गणतंत्र दिवस परेड में किस थीम पर आधारित होगी किस राज्य की झांकी? दिल्ली
    ममता बनर्जी का विवादित कार्टून साझा करने वाले प्रोफेसर को 11 साल बाद किया गया बरी पश्चिम बंगाल सरकार
    पश्चिम बंगाल: मिड डे मील में मिला सांप, खाना खाकर बीमार हुए कई बच्चे मिड डे मील
    पश्चिम बंगाल में नहीं हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, रेलवे ने जांच के बाद कहा वंदे भारत एक्सप्रेस

    चक्रवात

    चक्रवात मैंडूस: दक्षिणी राज्यों में मंगलवार तक तेज बारिश का अनुमान भारतीय मौसम विभाग
    चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' ने चेन्नई में मचाई तबाही, 4 लोगों की मौत भारतीय मौसम विभाग
    चक्रवात 'मैंडूस' आज रात तमिलाडु के तट से टकराएगा, कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई
    चंद घंटों में गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी', ओडिशा, बंगाल और आंध्र में होगा असर बंगाल की खाड़ी

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023