LOADING...
ओडिशा: होटल के कमरे में लटकी मिली RBI के जनरल मैनेजर की लाश

ओडिशा: होटल के कमरे में लटकी मिली RBI के जनरल मैनेजर की लाश

Oct 26, 2019
04:02 pm

क्या है खबर?

ओडिशा के जाजपुर के एक होटल में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक जनरल मैनेजर की लाश मिली है। पुलिस ने बताया कि RBI की गुवाहाटी शाखा के जनरल मैनेजर आशीष रंजन सामल की लाश शुक्रवार को उनके कमरे में पंखे से लटकते पाई गई। 52 वर्षीय सामल जाजपुर जिले के नरहरिपुर गांव के रहने वाले थे। यहां उनके परिजन रहते हैं। वो 24 अक्टूबर को अपनी मां से मिलने के लिए अपने गांव आए थे।

घटना

कमरे में पंखे से लटकती मिली लाश

अपनी मां से मिलने के बाद वो अपनी पत्नी से मिलने भुवनेश्वर गए थे। उनकी पत्नी एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टर हैं। भुवनेश्वर से लौटने के बाद सामल ने चंदीखोल के होटल में कमरा बुक किया। होटल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सामल के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्हें देर तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने होटल पहुंचकर दरवाजा खोला तो उन्हें सामल का शव पंखे से लटकते मिला।

जानकारी

पारिवारिक विवाद को वजह मान रही पुलिस

बाराचाना थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपक जेना ने कहा कि सामल की मौत के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मान रही है कि पारिवारिक विवाद के कारण सामल ने आत्महत्या की है।