NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद भारत में पहली बार 24 घंटे में कोई मौत नहीं
    देश

    कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद भारत में पहली बार 24 घंटे में कोई मौत नहीं

    कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद भारत में पहली बार 24 घंटे में कोई मौत नहीं
    लेखन भारत शर्मा
    Nov 08, 2022, 02:47 pm 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद भारत में पहली बार 24 घंटे में कोई मौत नहीं
    भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना संक्रमण 625 नए मामले

    भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार थम चुकी है। नए मामलों की संख्या में गिरावट आने के साथ मौतों का आंकड़ा भी गिर रहा है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के जहां 625 मामले सामने आए हैं, वहीं कोई मौत नहीं हुई है। देश में मार्च 2020 यानी 32 महीनों बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है। इसी तरह 9 अप्रैल, 2020 यानी 30 महीनों बाद सबसे कम नए मामले आए हैं।

    30 महीनों बाद सामने आए सबसे कम मामले

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ो के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 625 नए मामले आए हैं, जो 9 अप्रैल, 2020 को सामने आए 540 मामलों के बाद सबसे कम है। इसी तरह पिछले 24 घंटे में देश में कोई मौत नहीं हुई है। इससे पहले मार्च 2020 में भी संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई थी। ऐसे में अब देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में आ गई है।

    देश में क्या है कोरोना संक्रमण की स्थिति?

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,62,141 हो गई है। इनमें से 5,30,509 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,41,17,611 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। इसी के साथ पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों की संख्या 14,515 से घटकर 14,021 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.78 प्रतिशत हो गई है।

    देश में क्या है वैक्सीनेशन की स्थिति?

    देश में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 219.74 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 1,43,638 लोगों ने वैक्सीन की खुराकें लगवाई हैं। इसी तरह देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत रह गई है।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 81,33,494 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,48,394 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में शनिवार तक 68,23,351 ​लोगों को संक्रमित पाया जा चुका था और 71,422 मरीजों की मौत हुई है। 40,69,727 मामलों और 40,300 मौतों के साथ कर्नाटक और 35,92,919 मामलों और 38,048 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    देश के राज्यों में क्या है नए मामलों की स्थिति?

    भारत में पिछले एक सप्ताह से संक्रमण के 1,500 से कम मामले सामने आ रहे हैं। छह नवंबर को मामलों की संख्या 1,000 से नीचे आ गई थी। सोमवार को केरल में 129, तमिलनाडु में 109, महाराष्ट्र में 91, कर्नाटक में 78 मामले सामने आए हैं। इसी तरह अन्य राज्यों में इससे कम नए मामले सामने आ रहे हैं। असम, बिहार और चंडीगढ़ जैसे राज्यों में अब संक्रमण के नए मामले न के बराबर रह गए हैं।

    देश में किस तरह से बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले?

    देश में 7 अगस्त, 2020 को संक्रमण के मामले 20 लाख हुए थे। उसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर 40 लाख, 16 सितंबर 50 लाख, 28 सितंबर 60 लाख, 11 अक्टूबर 70 लाख, 29 अक्टूबर 80 लाख, 20 नवंबर 90 लाख और 19 दिसंबर 2020 को एक करोड़ पहुंच गए थे। उसके बाद 4 मई, 2021 को यह संख्या 2 करोड़, 23 जून को 3 करोड़ और 25 जनवरी, 2022 को 4 करोड़ पर पहुंच गई थी।

    दुनियाभर में 63.29 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 63.29 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 66.01 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 9.77 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 10.72 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है। तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश फ्रांस में लगभग 3.71 करोड़ संक्रमितों में से 1.58 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    महाराष्ट्र
    वैक्सीन समाचार
    स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    BBC डॉक्यूमेंट्री: प्रधानमंत्री मोदी से पहले इन विषयों की डॉक्यूमेंट्री पर भी हो चुका है विवाद BBC
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर सकते हैं टेस्ट डेब्यू- रिपोर्ट  सूर्यकुमार यादव
    बाटला हाउस एनकाउंटर: दोषी आतंकी शहजाद अहमद की हुई मौत, पिछले काफी समय से था बीमार दिल्ली
    असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- मां बनने की सही आयु 22 से 30 वर्ष के बीच असम

    महाराष्ट्र

    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर पुणे
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे

    वैक्सीन समाचार

    गणतंत्र दिवस पर भारत निर्मित दुनिया की पहली कोविड नेजल वैक्सीन लॉन्च, जानें इसके बारे में भारत बायोटेक
    कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स से संबंधित रिपोर्ट को सरकार ने किया खारिज, जानें क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय
    चीन में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों से बाकी दुनिया को डरना चाहिए? कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कैसे बुक करें? भारत बायोटेक

    स्वास्थ्य मंत्रालय

    कोरोना वायरस: चीन में बेकाबू हो रहे हालात, WH0 ने मौतों पर मांगा और अधिक डाटा विश्व स्वास्थ्य संगठन
    चीन समेत 6 देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य हुई नेगेटिव RT-PCR रिपोर्ट कोरोना वायरस
    विदेश से पढ़े मेडिकल छात्रों को गैरकानूनी प्रैक्टिस कराने के मामले में CBI ने छापे मारे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    कोरोना वायरस: देश में स्वास्थ्य तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल जारी कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023