NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में 100 प्रतिशत व्यस्कों का वैक्सीनेशन पूरा, यह कामयाबी हासिल करने वाला पहला मेट्रो शहर
    अगली खबर
    मुंबई में 100 प्रतिशत व्यस्कों का वैक्सीनेशन पूरा, यह कामयाबी हासिल करने वाला पहला मेट्रो शहर
    मुंबई में 100 प्रतिशत व्यस्कों का वैक्सीनेशन पूरा

    मुंबई में 100 प्रतिशत व्यस्कों का वैक्सीनेशन पूरा, यह कामयाबी हासिल करने वाला पहला मेट्रो शहर

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 06, 2022
    12:54 pm

    क्या है खबर?

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई मंगलवार को देश का पहला ऐसा मेट्रो शहर बन गया है, जहां सभी व्यस्कों को पूरी तरह वैक्सीनेट किया जा चुका है।

    इस कामयाबी को हासिल करने वाला यह महाराष्ट्र का पहला जिला भी है। यहां के 93.29 लाख व्यस्कों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    मुंबई के बाद सूची में शामिल दिल्ली और बेंगलुरू में अभी तक 95 फीसदी से कम व्यस्कों का पूर्ण वैक्सीनेशन हुआ है।

    महाराष्ट्र में वैक्सीनेशन

    राज्य के औसत से भी आगे है मुंबई

    TOI के अनुसार, मुंबई में वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार महाराष्ट्र की औसत से तेज है। महाराष्ट्र में अभी तक कुल 9.14 करोड़ व्यस्कों में से 74 फीसदी को ही दोनों खुराकें लग पाई हैं। पिछले साल जनवरी में वैक्सीनेशन की शुरुआत के बाद से मुंबई में अब तक कुल 2.05 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने इसे बड़ी कामयाबी बताते हुए निकाय की टीमों और स्थानीय प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया है।

    वैक्सीनेशन अभियान

    10 केंद्रों के साथ शुरू हुआ था मुंबई में वैक्सीनेशन

    BMC के अतिरिक निगम आयुक्त सुरेश काकणी ने कहा कि कुछ ही लोगों को 100 प्रतिशत व्यस्क वैक्सीनेशन की उम्मीद होती है। मुंबई में लोगों की भागीदारी और संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा की जागरूकता के चलते ही यह उपलब्धि हासिल हो पाई है।

    उन्होंने कहा कि 10 केंद्रों के साथ मुंबई में वैक्सीनेशन शुरू हुआ था और बाद में इनकी संख्या बढ़कर 400 से अधिक हो गई। इसमें निजी क्षेत्र के वैक्सीनेशन केंद्र भी शामिल थे।

    मुंबई

    जारी रहेगी वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार

    राज्य की कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य डॉ शशांक जोशी ने इस कामयाबी को स्वाग्तयोग्य कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पहले महामारी के व्यापक विस्तार और अब पूर्ण वैक्सीनेशन के साथ, जब तक नया वेरिएंट नहीं आता, लोग चैन की सांस ले सकेंगे।

    BMC का कहना है कि अभी वैक्सीनेशन अभियान जारी रहेगा और चलने-फिरने में असमर्थ लोगों को खुराकें लगाने के लिए NGO की मदद ली जा रही है।

    कोरोना वायरस

    महाराष्ट्र में सामान्य होने की तरफ बढ़ रहे हालात

    देश के अन्य इलाकों की तरह मुंबई और महाराष्ट्र में भी हालात सामान्य होने लगे हैं।

    पूरे राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 136 लोगों को संक्रमित पाया गया और चार मौतें हुईं। इसी के साथ यहां कुल संक्रमितों की संख्या 78,74,582 पहुंच गई है। इनमें से 1,47,793 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 870 हो गई है। इनमें से 270 सक्रिय मामले मुंबई में हैं।

    जानकारी

    महाराष्ट्र में हटाई जा चुकी हैं पाबंदियां

    महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे महाराष्ट्र में हालात बेहतर होते देख सरकार ने 2 अप्रैल से राज्य में लागू सभी कोरोना संबंधित पाबंदियों को हटा दिया है। मास्क पहनने का निर्णय भी लोगों की मर्जी पर छोड़ा गया है।

    कोरोना के मामले

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,086 नए मामले सामने आए और 71 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,30,30,925 हो गई है। इनमें से 5,21,487 लोगों की मौत हुई है।

    सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 11,871 रह गई है।हालात बेहतर होते देख सरकार ने महामारी के कारण लगाई गई पाबंदियां खत्म कर दी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    वैक्सीन समाचार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स
    मई में GST संग्रह में हुआ 16.4 प्रतिशत का इजाफा, जानिए कितना जमा हुआ  GST

    मुंबई

    दिल्ली और महाराष्ट्र में तीसरी लहर का चरम पार होना बताना है जल्दबाजी- ICMR वैज्ञानिक दिल्ली
    मुंबई: ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में आग लगने से 7 की मौत, कई घायल महाराष्ट्र
    अक्षय कुमार ने मुंबई में खरीदा नया आलीशान अपार्टमेंट, जानिए कीमत अक्षय कुमार
    मुंबई में टीपू सुल्तान को लेकर क्यों विवाद हो रहा है? शिवसेना समाचार

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र में 62 प्रतिशत अभिभावक अभी बच्चों को नहीं भेजना चाहते स्कूल- सर्वे कोरोना वायरस
    महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में भाजपा विधायक के बेटे समेत सात मेडिकल छात्रों की मौत सड़क दुर्घटना
    महाराष्ट्र विधानसभा से 12 भाजपा विधायकों का एक साल का निलंबन असंवैधानिक- सुप्रीम कोर्ट देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र: शराब नहीं है वाइन, बिक्री बढ़ने से दोगुनी होगी किसानों की कमाई- संजय राउत शिवसेना समाचार

    वैक्सीन समाचार

    बिहार में 84 साल के बुजुर्ग ने किया कोरोना वैक्सीन की 11 खुराक लगवाने का दावा बिहार
    फ्रांस ने कुछ कोरोना संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों को काम करने की इजाजत दी फ्रांस
    भारत में 3 दिन में 1.48 करोड़ बच्चों को लगी वैक्सीन की खुराक, मध्य प्रदेश अव्वल भारत की खबरें
    क्या महिलाओं के मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है कोरोना वैक्सीन? अमेरिका

    कोरोना वायरस

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2,528 नए मरीज, 30,000 से कम हुए सक्रिय मामले कोरोना वायरस के मामले
    दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर केंद्र ने राज्यों को जारी की एडवाइजरी केंद्र सरकार
    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 2,075 नए मामले, 71 मौतें दर्ज कोरोना वायरस के मामले
    चीन में तेजी से फैल रहा कोरोना, एक साल के बाद दो मौतें दर्ज चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025