NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, 15 दिनों में आया 20 प्रतिशत उछाल
    देश

    मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, 15 दिनों में आया 20 प्रतिशत उछाल

    मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, 15 दिनों में आया 20 प्रतिशत उछाल
    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 05, 2020, 02:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामलों में चिंताजनक बढ़ोतरी, 15 दिनों में आया 20 प्रतिशत उछाल

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार भर रहा है। यहां पिछले 15 दिनों में सक्रिय मामलों में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई है। मुंबई में 21 अगस्त को कोरोना वायरस के 18,299 सक्रिय मामले थे, जो 4 सितंबर को बढ़कर 22,222 हो गए। सक्रिय मामलों का मतलब उन कोरोना संक्रमितों से होता है जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है। बता दें मुंबई एक समय कोरोना से देश का सर्वाधिक प्रभावित शहर था।

    अनलॉक और त्यौहारों के कारण बढ़े मामले- जानकार

    विशेषज्ञ और बृह्नमुंबई नगर पालिका (BMC) के अधिकारी इस संख्या में बढ़ोतरी के पीछे बीते सप्ताह रोजाना मिलने वाले नए मरीजों को वजह मान रहे हैं। उनका कहना है कि मुंबई में पाबंदियां हटने के कारण लोगों की आवाजाही बढ़ी है और गणेश चतुर्थी के मौके पर जुटी भीड़ के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में मुंबई में संक्रमितों का ग्राफ स्थिर हो रहा था, जो फिर से ऊपर जाना शुरू हो गया है।

    मुंबई के लिए मुश्किल भरे हो सकते हैं अगले कुछ दिन

    शुक्रवार को मुंबई में 22,222 सक्रिय मामले थे, जो बीते एक महीने से भी ज्यादा समय के सर्वाधिक थे। इससे पहले मुंबई में 26 जुलाई को 22,768 सक्रिय मामले थे, जो अब तक के सबसे ज्यादा हैं। उसके बाद से शुक्रवार तक लगातार कुल सक्रिय मामले घटते जा रहे थे, लेकिन अब एक बार इनमें उछाल देखा जा रहा है। मेडिकल विशेषज्ञों का मानना है अगले कुछ दिन मुंबई की परेशानी और बढ़ा सकते हैं।

    बढ़ते मामलों पर क्या कहते हैं अधिकारी?

    जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश ककानी ने कहा कि अनलॉक और त्यौहारों के कारण मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही अब महामारी झुग्गी-बस्ती से निकलकर बड़ी इमारतों की तरफ शिफ्ट हो रही है। अब धनी वर्ग के लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिस कारण निजी अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। ये लोग इलाज के लिए लंबे समय तक अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं।

    सितंबर के शुरुआती चार दिनों में तेजी से बढ़े संक्रमित

    बीते सप्ताह से रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर सितंबर के शुरुआती चार दिनों में इसमें तेजी से इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को जहां मुंबई में 1,929 नए मरीज मिले, वहीं गुरुवार को यह संख्या 1,526, बुधवार को 1,622 और मंगलवार को 1,142 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। दूसरी तरफ लगभग एक महीने पहले 3 अगस्त को सिर्फ 705 नए मरीज सामने आए थे।

    लोगों की लापरवाही के कारम भी बढ़ रहे मामले- जोशी

    महाराष्ट्र सरकार की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य डॉक्टर शशांक जोशी इस आंकड़ों को चिंता बढ़ाने वाले मानते हैं। वो कहते हैं, "यह मुंबई के लिए अच्छे संकेत नहीं है। अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो शहर में फिर से कड़ी पाबंदियां लागू करनी पड़ेगी।" जोशी मामले बढ़ने के पीछे लोगों को भी जिम्मेदार ठहराते हैं। वो कहते हैं कि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, जिस कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

    महाराष्ट्र और देश में कितने मामले?

    मुंबई समेत अगर पूरे महाराष्ट्र के कुल मामलों की बात करें तो अब तक 8,63,062 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 25,964 की मौत हुई है। यह देश का सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य बना हुआ है। वहीं पूरे देश में भी मरीजों की संख्या में रिकॉर्ड तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। भारत में बीते दिन मिले 86,432 नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 40,23,179 हो गई है। वहीं 69,561 लोगों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    मुंबई
    महाराष्ट्र
    BMC

    ताज़ा खबरें

    बजट: गरीब कैदियों को मिलेगी आर्थिक मदद, ई-न्यायालय का तीसरा चरण होगा शुरू बजट
    अंगद बेदी और नेहा धूपिया कॉमेडी फिल्म के लिए आए साथ, पहली बार बनेंगे पति-पत्नी नेहा धूपिया
    बजट: निर्मला सीतारमण ने टेक सेक्टर के लिए क्या ऐलान किए? बजट
    KTM ड्यूक 390 से लेकर रॉयल एनफील्ड हिमालयन तक, फरवरी में दस्तक देंगे ये दोपहिया वाहन दोपहिया वाहन

    भारत की खबरें

    जाने-माने वकील शांति भूषण का निधन, दिल्ली स्थित घर पर ली अंतिम सांस देश
    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म

    मुंबई

    पालघर: मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान 24 से अधिक घरों में दरारें वडोदरा
    महाराष्ट्र: कई इलाकों में ठंड बढ़ने के संकेत, 2 फरवरी तक चलेगी शीतलहर महाराष्ट्र
    मुंबई: ED अधिकारी बनकर व्यापारी के कार्यालय पर छापा, नकदी और करोड़ों रुपये का सोना उड़ाया मुंबई पुलिस
    अमेरिका: भारतीयों को वीजा में देरी को कम करने के लिए पहल, विशेष साक्षात्कार का आयोजन अमेरिका

    महाराष्ट्र

    ये 5 तरह के कोंकणी व्यंजन घर पर बनाएं, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    कैप्टन अमरिंदर सिंह हो सकते हैं महाराष्ट्र के अगले राज्यपाल, अटकलें तेज अमरिंदर सिंह
    आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच करने वाले NCB अधिकारी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक आर्यन खान ड्रग मामला
    महाराष्ट्र: पुणे में नदी के किनारे एक ही परिवार के 7 सदस्य मृत पाए गए पुणे

    BMC

    मुंबई में बहुमंजिला सोसाइटी की लिफ्ट टूटकर गिरी, 20 वर्षीय युवक की मौत मुंबई
    महाराष्ट्र: आयकर विभाग ने जालना में छापेमारी कर जब्त की 390 करोड़ की संपत्ति महाराष्ट्र
    मुंबई में फिर से बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 6 प्रतिशत हुई पॉजिटिविटी रेट भारत की खबरें
    मुंबई में अब मराठी में लिखे जाएंगे दुकानों और प्रतिष्ठानों के नाम, आखिर क्या है कारण? मुंबई

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023