जॉब्स: 5वीं पास से लेकर डिग्री वाले तक इन भर्तियों के लिए कर सकते हैं आवेदन
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA), वसई विरार शहर नगर निगम (VVCMC), केरल हाई कोर्ट और तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन सभी के लिए अलग-अलग तरह से आवेदन करना होगा। इतना ही नहीं सब के लिए शैक्षिक योग्यता के साथ-साथ आयु सीमा और चयन प्रक्रिया भी भिन्न-भिन्न है। आवेदन करने से पहले इस लेख से भर्तियों के बारे में पूरी जानकारी जरूर पढ़ लें।
तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर (JE) के पदों पर हो रही भर्ती
मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर (JE) आदि के 110 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 27 जुलाई तक चलेगी। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI डिप्लोमा प्राप्त कर चुके उम्मीदवार योग्य हैं। इतना ही नहीं इसके लिए आयु सीमा भी तय की गई है। इन पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा या साक्षात्कार होगा। अधिक जानकारी के लिए यहां टैप करें।
VVCMC भर्ती के लिए करें आवेदन
वसई विरार शहर नगर निगम (VVCMC) ने GNM और ANM के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इसके लिए 31 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पदों पर भर्ती होने के लिए कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा। दोनों पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता तय की गई है। भर्ती की अधिक जानकारी के लिए यहां टैप करें।
केरल में इन पदों के लिए हो रहे आवेदन
केरल हाई कोर्ट ने मुंसिफ मजिस्ट्रेट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 22 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ की डिग्री प्राप्त की है तो आप इसके लिए योग्य हैं। हालांकि, आपकी आयु 54 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन एक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यहां टैप करें।
5वीं पास वालों के लिए हो रही भर्ती
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने माली के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है। इस भर्ती के लिए 20 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 5वीं पास और 18-42 वर्ष के बीच वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र हैं। इतनी ही नहीं उन्हें संबंधित क्षेत्र में दो साल का अनुभव होना चाहिए। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां टैप करें।