NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: कर्नाटक में 14 दिन का कर्फ्यू, केवल आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: कर्नाटक में 14 दिन का कर्फ्यू, केवल आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी

    कोरोना वायरस: कर्नाटक में 14 दिन का कर्फ्यू, केवल आवश्यक सेवाएं रहेंगी जारी

    लेखन मुकुल तोमर
    Apr 26, 2021
    04:37 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को काबू में करने के लिए कर्नाटक सरकार ने राज्य में 14 दिन का कर्फ्यू लगा दिया है। यह कर्फ्यू कल रात 9 बजे से लागू होगा और अगले 14 दिन तक चलेगा।

    इन कर्फ्यू के दौरान सुबह 6 से 10 बजे तक आवश्यक सेवाओं जारी रहेंगी। 10 बजे के बाद दुकानों को बंद कर दिया जाएगा और केवल मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन और कृषि का काम जारी रहेगा। सार्वजनिक परिवहन पूरी तरह से बंद रहेगा।

    ऐलान

    कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने किया कर्फ्यू का ऐलान

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार के इस फैसले का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में वायरस महाराष्ट्र और दिल्ली से भी अधिक तेजी से फैल रहा है और इसलिए 14 दिन का कर्फ्यू लगाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस कर्फ्यू में वे सभी पाबंदियां लागू रहेंगी जो वीकेंड कर्फ्यू के दौरान लागू रहीं। कर्फ्यू के दौरान अंतर-राज्यीय यातायात भी बंद रहेगा और केवल आपातकालीन स्थिति में इसकी मंजूरी दी जाएगी।

    बयान

    18-45 साल आयु वर्ग के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाएंगे- येदियुरप्पा

    येदियुरप्पा ने यह ऐलान भी किया कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में 18 से 45 साल तक की उम्र के लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी। 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के केंद्र सरकार पहले से ही मुफ्त वैक्सीन लगा रही है।

    कोरोना का कहर

    कल कर्नाटक में सामने आए थे रिकॉर्ड 34,804 नए मामले

    कर्नाटक में 14 दिन का कर्फ्यू लगाने का यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब राज्य में रोजाना रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं और इसे देखते हुए पिछले काफी समय से राज्य सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की जा रही थी।

    बीते दिन राज्य में 34,804 नए मामले सामने आए जो अब तक सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। यहां कुल 13,39,201 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 14,426 मरीजों की मौत हुई है।

    बेंगलुरू

    बेंगलुरू की स्थिति नाजुक, बीते दिन 20,000 से अधिक नए मामले

    कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू की स्थिति सबसे अधिक खराब है और यहां बीते दिन 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए जो अब तक एक दिन में सामने आए सबसे अधिक नए मामले हैं। दिल्ली एकमात्र ऐसा शहर रहा यहां उससे अधिक नए मामले सामने आए।

    सक्रिय मामलों की सूची में भी बेंगलुरू दिल्ली के बाद दूसरे स्थान पर है और शहर में 1.80 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। यह मुंबई के मुकाबले दोगुने से भी अधिक हैं।

    अन्य राज्य

    कर्नाटक से पहले अन्य कुछ राज्य भी लगा चुके हैं लॉकडाउन

    बता दें कि कर्नाटक से पहले अन्य कई राज्य भी कोरोना वायरस के मामलों को काबू में करने के लिए लॉकडाउन, कर्फ्यू और कड़ी पाबंदियां लगा चुके हैं।

    दिल्ली में बीते एक हफ्ते से लॉकडाउन है और यह अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा। वहीं महाराष्ट्र में भी बीते दो हफ्ते से लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू हैं।

    उत्तर प्रदेश समेत अन्य कुछ राज्यों में भी सरकारों ने वीकेंड लॉकडाउन लगाया हुआ है और नाइट कर्फ्यू लागू है।

    कोरोना वायरस

    देश में क्या है महामारी की स्थिति?

    भारत में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और रोजाना रिकॉर्ड नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन देश में 3,52,991 नए मामले सामने आए और 2,812 मरीजों की मौत हुई। ये एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,73,13,163 हो गई है। इनमें से 1,95,123 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या 28,13,658 हो गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    कर्नाटक: बेंगलुरु समेत अन्य जिलों में बारिश से 5 की मौत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी कर्नाटक
    राहुल गांधी को पसंद आई प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले', लिखा- ऐसी फिल्में और बननी चाहिए  राहुल गांधी
    फेसबुक के कैशे को कैसे करें डिलीट? ऐप के प्रदर्शन में होगा सुधार  फेसबुक
    शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी पर किस तरह और कितना पहुंचा सकते हैं नुकसान?  सौर तूफान

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,088 नए मरीज, अब तक कुल 1.50 लाख मौतें भारत की खबरें
    कोरोना: भारत में बीते दिन मिले 20,346 नए मरीज, अब तक एक करोड़ से अधिक ठीक भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 18,139 नए मामले, 234 मौतें भारत की खबरें
    बेंगलुरू: केंद्र में उच्च पद दिलाने के नाम पर महिला से 8.3 करोड़ रुपये की ठगी दिल्ली

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- इस मुश्किल समय में भारत के साथ इमैनुएल मैक्रों
    केरल: वैक्सीनेशन फंड के लिए सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, CMDRF में जमा हुए 50 लाख केरल
    हरियाणा: पानीपत से सिरसा के लिए चला ऑक्सीजन टैंकर लापता, जांच में जुटी पुलिस हरियाणा
    मध्य प्रदेश: अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने से पांच मरीजों की मौत, परिजनों का हंगामा मध्य प्रदेश

    लॉकडाउन

    सरकार ने कोरोना को लेकर जारी की नई गाइडलाइंस, राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की संभावना से किया इनकार गृह मंत्रालय
    लॉकडाउन का एक साल: कब-क्या हुआ और वायरस से लेकर अर्थव्यवस्था तक इसका क्या असर पड़ा? नरेंद्र मोदी
    महाराष्ट्र: लोग न माने तो लगाया जाएगा लॉकडाउन, 2 अप्रैल को फैसला- उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: कल्याण में लॉकडाउन के विरोध में दुकानदारों ने नगर निगम के बाहर किया प्रदर्शन महाराष्ट्र

    कोरोना वायरस के मामले

    मध्य प्रदेश: शहडोल के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 12 कोरोना मरीजों की मौत मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: 12 दिन में दोगुनी हुई देश की टेस्ट पॉजिटिविटी रेट, छत्तीसगढ़ सबसे ऊपर कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: क्या है देश का ऑक्सीजन संकट और इसके समाधान के लिए क्या-क्या किया गया? कोरोना वायरस
    सरकार ने रोकी औद्योगिक ऑक्सीजन की सप्लाई, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए होगा इस्तेमाल कोरोना वायरस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025