NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: भारत में बीते दिन मिले 20,346 नए मरीज, अब तक एक करोड़ से अधिक ठीक
    कोरोना: भारत में बीते दिन मिले 20,346 नए मरीज, अब तक एक करोड़ से अधिक ठीक
    देश

    कोरोना: भारत में बीते दिन मिले 20,346 नए मरीज, अब तक एक करोड़ से अधिक ठीक

    लेखन प्रमोद कुमार
    January 07, 2021 | 09:50 am 0 मिनट में पढ़ें
    कोरोना: भारत में बीते दिन मिले 20,346 नए मरीज, अब तक एक करोड़ से अधिक ठीक

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 20,346 नए मामले सामने आए और 222 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,03,95,278 हो गई है। इनमें से 1,50,336 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,28,083 हो गई है। देश में सितंबर के बाद से ही लगातार नए मामलों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है।

    अब तक एक करोड़ से अधिक लोग ठीक

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 19,587 मरीज ठीक हुए। इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,00,16,859 हो गई है। देश की रिकवरी 96.35 प्रतिशत हो गई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,37,590 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 17.84 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    ये हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1,954,553 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 49,825 लोगों की मौत हुई है। दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,24,137 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,124 लोगों की मौत हुई है। 8,83,876 मामलों और 7,125 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,23,181 मामलों और 12,188 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    महाराष्ट्र को छोड़कर बाकी राज्यों में संक्रमण की रफ्तार धीमी

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 4,382 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 66 मरीजों की मौत हुई। राज्य में 20 दिनों बाद एक दिन में 4,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। इसी तरह आंध्र प्रदेश में 289 नए मामले सामने आए। राज्य में बीते कुछ दिनों से रोजाना 400 से कम नए मामले आ रहे हैं। वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 811 और कर्नाटक में 784 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    दुनियाभर में 8.70 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 8.71 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 18.82 लाख की मौत हुई है। सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 2.13 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.61 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है। तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 78.74 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.99 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    ब्राजील
    कोरोना वायरस

    भारत की खबरें

    स्वास्थ्य मंत्रालय का सर्वे: भारत में हर दो में एक बुजुर्ग पुरानी बीमारी से पीड़ित मुंबई
    भारत आ रही फ्रांस की ऑटो कंपनी सिट्रिएन, 1 फरवरी को पेश करेगी अपनी पहली SUV ऑटोमोबाइल
    क्या होता है बर्ड फ्लू, इंसानों के लिए ये कितना खतरनाक और क्या हैं इसके लक्षण? राजस्थान
    भारत में इसी महीने एक और कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा चरण होगा शुरू अहमदाबाद

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,088 नए मरीज, अब तक कुल 1.50 लाख मौतें भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 16,375 नए मामले, छह महीने में सबसे कम दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने 16,504 नए मामले, 214 ने तोड़ा दम भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 20,035 नए मामले, 256 मौतें भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को देरी से दफ्तर पहुंचना पड़ेगा भारी, कटेंगी छुट्टियां और सैलरी उद्धव ठाकरे
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,177 संक्रमित, दिल्ली में 500 से कम नए मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: वैक्सीन को हरी झंडी मिलने से पहले देशभर में वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास शुरू दिल्ली
    कोरोना वायरस: भारत में बीते दिन मिले 19,079 नए संक्रमित, 224 ने तोड़ा दम भारत की खबरें

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: देश में बीते सामने आए 20,021 नए मामले, 279 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 18,732 नए मरीज, दुनियाभर में आठ करोड़ से अधिक मामले भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 22,273 नए मरीज, 251 की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 23,067 नए मामले, 312 की हुई मौत भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    केंद्र ने तमिलनाडु सरकार को सिनेमाघरों में 100 प्रतिशत क्षमता वाला आदेश वापस लेने को कहा तमिलनाडु
    मध्य प्रदेश: लोगों को बिना जानकारी दिए उन पर कोरोना वैक्सीन ट्रायल करने के आरोप मध्य प्रदेश
    कोरोना वायरस: कैसे दो वैक्सीनों को मंजूरी के बाद बढ़ गई हैं अन्य कंपनियों की दिक्कतें? वैक्सीन समाचार
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत: बॉक्सिंग-डे टेस्ट देखने आया दर्शक मिला कोरोना पॉजिटिव क्रिकेट समाचार
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023