NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,088 नए मरीज, अब तक कुल 1.50 लाख मौतें
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,088 नए मरीज, अब तक कुल 1.50 लाख मौतें

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 18,088 नए मरीज, अब तक कुल 1.50 लाख मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 06, 2021
    09:21 am

    क्या है खबर?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 18,088 नए मामले सामने आए और 264 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,03,74,932 हो गई है। इनमें से 1,50,114 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,27,546 हो गई है।

    वहीं अब तक महामारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ के करीब पहुंच गई है।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    महामारी को हराकर ठीक हुए लगभग एक करोड़ लोग

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 21,314 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 99,97,272 हो गई है। देश की रिकवरी 96.35 प्रतिशत हो गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 9,31,408 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 17.74 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    ये हैं देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 19,50,171 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 49,759 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,23,353 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 12,118 लोगों की मौत हुई है।

    8,83,587 मामलों और 7,122 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,22,370 मामलों और 12,177 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    राहत

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में स्थिति नियंत्रण में

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,160 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 64 मरीजों की मौत हुई। राज्य में स्थिति काबू में है और यहां मामले लगातार कम बने हुए हैं।

    इसी तरह आंध्र प्रदेश में 377 नए मामले सामने आए। राज्य में बीते कुछ दिनों से रोजाना 400 से कम नए मामले आ रहे हैं।

    वहीं तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में 820 और कर्नाटक में 815 लोगों को संक्रमित पाया गया।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में लगभग 8.64 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 8.64 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 18.66 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 2.10 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.57 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 78.10 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.97 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    भारत की खबरें

    कोरोना महामारी में 'मेक इन इंडिया' के तहत अस्पतालों को मिले 36,000 वेंटीलेटर वैक्सीन समाचार
    उत्तर प्रदेश: पाकिस्तानी महिला बनी गई ग्राम प्रधान, जाली दस्तावेज मिले पाकिस्तान समाचार
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 20,035 नए मामले, 256 मौतें कर्नाटक
    भारत सरकार ने कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर क्या योजना बनाई है? पुणे

    कर्नाटक

    राजस्थान के बाद ओडिशा में भी पटाखों की ब्रिकी पर रोक, कर्नाटक कर रहा विचार ओडिशा
    किन-किन राज्यों ने लगाया पटाखों पर बैन और जलाने पर होगी क्या कार्रवाई? ओडिशा
    कोरोना वायरस: देश में फिर 50,000 से अधिक नए मामले, दिल्ली में रिकॉर्ड उछाल दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 38,073 नए मामले, 500 से कम मौतें भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों के जींस और टी-शर्ट पहनने पर लगाया बैन मुंबई
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 30,254 नए मामले, 400 से कम मौतें दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 336 मौतें, छह महीने में सबसे कम दिल्ली
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 22,065 नए मामले, पिछले पांच महीने में सबसे कम दिल्ली

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 63,509 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 72 लाख पार भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में क्या है महामारी की स्थिति और कहां हो रही पाबंदियों की वापसी? यूनाइटेड किंगडम (UK)
    कोरोना वायरस: देश में सुधर रही स्थिति, रोजाना होने वाली मौतों में बड़ी गिरावट भारत की खबरें
    देश में 75 लाख से पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, अब तक 1.14 लाख मौतें भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025