NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / मध्य प्रदेश बोर्ड: 12वीं के छात्र इस तरह पढ़ें इतिहास, नहीं भूलेंगे कोई भी तथ्य
    अगली खबर
    मध्य प्रदेश बोर्ड: 12वीं के छात्र इस तरह पढ़ें इतिहास, नहीं भूलेंगे कोई भी तथ्य
    इतिहास की तैयारी के टिप्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

    मध्य प्रदेश बोर्ड: 12वीं के छात्र इस तरह पढ़ें इतिहास, नहीं भूलेंगे कोई भी तथ्य

    लेखन राशि
    Mar 02, 2023
    04:42 pm

    क्या है खबर?

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। 18 मार्च को इतिहास की परीक्षा है। इतिहास को लेकर अधिकतर छात्र चिंतित रहते हैं।

    इतिहास घटनाओं, लोगों के नाम, तारीखों से भरा है। इन्हें याद करना आसान नहीं हैं। इसी वजह से कई छात्र इतिहास में अच्छे अंक नहीं ला पाते।

    इस आर्टिकल में हम आपको इतिहास को पढ़ने के खास टिप्स बता रहे हैं, जो परीक्षा की तैयारी में मददगार साबित होंगी।

    पाठ्यक्रम

    जानिए पाठ्यक्रम 

    12वीं में इतिहास का पाठ्यक्रम अलग-अलग खंडों में बांटा गया है। इसमें पहले भाग में हडप्पा पुरातत्व पुराने शहरों की कहानी, राजनीतिक और आर्थिक इतिहास, सामाजिक इतिहास, बौद्ध धर्म का इतिहास है।

    दूसरे भाग में मध्यकालीन समाज, भक्ति और सूफी परंपरा धार्मिक इतिहास, वास्तुकला, कृषि संबंध और मुगल कोर्ट शामिल है।

    तीसरे भाग में उपनिवेशवाद, 1857 के प्रतिनिधि, समसायमिक दृष्टि से महात्मा गांधी, भारतीय शहर, मौखिक स्त्रोतों के माध्यम से विभाजन और संविधान का निर्माण आदि टॉपिक पढ़ने होंगे।

    जानकारी

    क्या है अंकों का गणित? 

    12वीं बोर्ड परीक्षा में इतिहास का परीक्षा 10 अंकों की होगी। पाठ्यक्रम के पहले भाग से 30 अंक के सवाल आएंगे। दूसरे भाग और तीसरे भाग से 32-32 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। 6 अंक में मानचित्र कार्य से संबंधित सवाल आएगा।

    पढ़ाई

    पढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण चुने

    इतिहास में कई सारी घटनाएं होती हैं, जिन्हें पढ़ते समय मन का एकाग्र रहना जरूरी है। पढ़ाई शुरू करने से पहले छात्रों को सुनिश्चित करना चाहिए कि वे पढ़ाई के दौरान विचलित न हों।

    छात्रों को सभी डिस्ट्रैक्शन से दूर होकर घर के शांत स्थान पर पढ़ाई करना चाहिए। आप चाहें तो नजदीकी लाइब्रेरी में जाकर भी पढ़ सकते हैं।

    पढ़ाई करते समय मोबाइल फोन, टीवी से दूर रहें। सोशल मीडिया का उपयोग न करें।

    नोट्स

    घटना के क्रम में नोट्स बनाएं

    इतिहास की किसी घटना के तथ्यों को याद रखने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें क्रम से याद रखना है।

    अगर आप किसी क्रांतिकारी युद्ध के बारे में नोट्स बना रहे हैं और उन्हें पीछे लिख रहे हैं तो आप घटनाएं भूल जाएंगे।

    छात्र घटनाओं के क्रम में ही नोट्स बनाएं और इनमें पूरा पाठ उतारने की बजाय केवल महत्वपूर्ण जानकारी लिखें।

    नोट्स में घटना का नाम, स्थान, तारीख, महत्वपूर्ण लोग, महत्वपूर्ण तथ्य और घटना आदि की ही जानकारी लिखें।

    पढ़ें

    तेज बोल कर पढ़ें और दूसरों को सिखाएं

    तेज बोल कर पढ़ना और दूसरों को सिखाना इतिहास को समझने के लिए सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है।

    एक ही समय में देखने, कहने, सुनने से जानकारी को आसानी से याद रखने में मदद मिलती है।

    छात्र इतिहास का अध्ययन करते हैं तो अपनी पुस्तक को जोर-जोर से पढ़ें। ऐसा करने से आपका दिमाग सक्रिय रहेगा।

    पाठ याद करने के बाद इसे दूसरों को समझाएं। आप अपने माता-पिता या मित्र को इतिहास की घटना समझा सकते हैं।

    मानचित्र

    मानचित्र की मदद से याद करें तथ्य

    किसी भी विषय को समझने के लिए स्थानों को भौगोलिक परिस्थितयां और मानत्रिच समझना बेहत आवश्यक है।

    इतिहास की परीक्षाओं में मानचित्र सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे में छात्र मानचित्र और चित्र बनाने का अभ्यास करें।

    मानचित्र की मदद से नदियां, राजाओं के अधीन क्षेत्र, युद्धों में भाग लेने वाले राज्य आदि की जानकारी याद हो जाती है।

    इसके अलावा परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने के लिए उत्तरों के बीच में मानचित्र बनाएं।

    उत्तर

    उत्तर लिखने का अभ्यास करें

    इतिहास की बोर्ड परीक्षा में बड़ी-बड़ी घटनाओं को लिखना होता है। पेपर पूरा करने के लिए उत्तर लिखने की गति अच्छी होना चाहिए।

    छात्र प्रतिदिन उत्तर लेखन का अभ्यास करें। पिछले सालों के पेपर और सैंपल पेपर को निर्धारित समय में हल करने का अभ्यास करें।

    पुराने पेपर में दोहराए गए प्रश्नों को बार-बार लिखकर देखें। शब्द सीमा के अनुरूप उत्तर लिखें। उत्तर को बेवजह लंबा न खींचे।

    उत्तर आसान भाषा और साफ राइटिंग में लिखें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मध्य प्रदेश
    बोर्ड परीक्षाएं
    परीक्षा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    मध्य प्रदेश

    मध्य प्रदेशः इंस्टाग्राम पर बंदूक और चाकू के साथ फोटो डालने के लिए लड़की गिरफ्तार उज्जैन
    मध्य प्रदेश: इस शहर में कुत्ता पालने पर देना पड़ेगा टैक्स, जानिए क्यों लिया गया फैसला पालतू जानवर
    इंदौर: अन्य पत्नियों का पता चलने पर शख्स ने चौथी पत्नी को दिया तीन तलाक मुस्लिम
    मध्य प्रदेश: मॉर्चरी में रखे शवों की आंखें मिलीं गायब, चूहों पर कुतरने का शक मानव तस्करी

    बोर्ड परीक्षाएं

    CBSE की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 38 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल CBSE
    उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू, जानें जरूरी दिशा-निर्देश उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम, हर जगह CCTV से होगी निगरानी उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, गहन जांच के बाद छात्रों को मिला केंद्र में प्रवेश उत्तर प्रदेश

    परीक्षा

    JEE मेन 2023: दूसरे सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12 मार्च तक चलेगी प्रक्रिया JEE मेन
    परीक्षा के तनाव को नियंत्रित रखने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन  तनाव
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023: अच्छे नंबर लाने के लिए अपनाएं ये रिवीजन टिप्स बोर्ड परीक्षाएं
    नए अभ्यर्थी UPSC की तैयारी में अपनाएं ये रणनीति, कम समय में मिल सकेगी सफलता UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025