NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023: अच्छे नंबर लाने के लिए अपनाएं ये रिवीजन टिप्स
    करियर

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023: अच्छे नंबर लाने के लिए अपनाएं ये रिवीजन टिप्स

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023: अच्छे नंबर लाने के लिए अपनाएं ये रिवीजन टिप्स
    लेखन राशि
    Feb 16, 2023, 03:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2023: अच्छे नंबर लाने के लिए अपनाएं ये रिवीजन टिप्स
    परीक्षा में रिवीजन के टिप्स (तस्वीरः पिक्साबे)

    उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरु हो गई हैं। परीक्षाएं 4 मार्च, 2023 को समाप्त हो जाएंगी। ऐसे में अब परीक्षा को लेकर छात्र घबराएं हुए हैं। सिलेबस ज्यादा है और समय कम, ऐसे में पूरे विषयों की पढ़ाई और रिवीजन करना बड़ी चुनौती है। आज हम आपको रिवीजन के कुछ खास टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप सही तरीके से पढ़ पाएंगे और परीक्षा में अच्छे नंबर भी ला सकेंगे।

    सैंपल पेपर हल करने से सुधरेगा प्रदर्शन

    पढ़ाई करते समय सैंपल पेपर हल करने से रिवीजन के साथ आपकी प्रैक्टिस भी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं और 12वीं परीक्षा के सैंपल पेपर भी उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें परीक्षा के पैटर्न और मार्किंग की जानकारी दी गई है। आप जिस विषय का रिवीजन कर रहे हैं, उसके सैंपल पेपर को जरूर हल करें। ऐसा करने से आप महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में जान सकेंगे और आपको संभावित प्रश्नों का आइडिया मिल जाएगा।

    मुश्किल टॉपिक्स को इस तरह करें याद

    हर विषय में कुछ टॉपिक सरल होते हैं तो कुछ कठिन। ऐसे में छात्रों को सबसे पहले कठिन विषय और मुश्किल टॉपिक्स की लिस्ट बनानी चाहिए। उसके बाद उन टॉपिक्स को ज्यादा समय देना चाहिए। महत्वपूर्ण तिथियां, फार्मूले, नाम एक डायरी में लिख लें और इन्हें बार-बार रिवाइज करें। टॉपिक्स याद रखने के लिए समरी नोट्स बनाएं। विषयों को रटने की बजाए समझने की कोशिश करें। चीजों को लिख-लिखकर याद करें। इससे परीक्षा वाले दिन आपको सब कुछ याद रहेगा।

    किताब से नहीं नोट्स से करें रिवीजन

    रिवीजन के लिए क्लास नोट्स का इस्तेमाल करें। किताब में बहुत सारी जानकारियां होती हैं। जिससे छात्र भ्रमित हो जाते हैं और महत्वपूर्ण जानकारियां छूट जाती हैं। ऐसे में किताब से तभी पढ़ें जब कोई टॉपिक आपके नोट्स में न हो।

    रिवीजन के समय कुछ भी नया न पढ़ें

    बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो चुकी हैं। यह समय नए टॉपिक को पढ़ने का नहीं हैं। कई बार छात्र रिवीजन करते हुए नए टॉपिक्स पढ़ने लगते हैं। इससे समय बर्बाद होता है। रिवीजन की शुरुआत नए टॉपिक से बिल्कुल न करें। अब तक जो पढ़ा है, सबसे पहले उसका रिवीजन करें। पढ़े हुए टॉपिक्स को अच्छे से समझ लें। उनसे संबंधित प्रश्नों को हल करें। समस्या आने पर ऑनलाइन क्लास या पुराने नोट्स से भी मदद ली जा सकती है।

    टाइम मैनेजमेंट है जरुरी

    बोर्ड परीक्षा में हर विषय को पढ़ना जरुरी होता है। ऐसे में केवल एक विषय के टॉपिक को रिवाइज़ करने से काम नहीं बनेगा। अच्छी तरह से रिवीजन करने के लिए समय को हर विषय के अनुसार बांट ले। अपने प्रदर्शन के आधार पर तय करें कि कौन से विषय को कितना समय देंगे। इसके बाद सभी टॉपिक्स को एक-एक कर पढ़े लें। जिन विषयों के पेपर में अवकाश मिला हो, उनके टॉपिक को बाद में पढ़ सकते हैं।

    भरपूर नींद लें और दिमाग को शांत रखें

    पढ़ाई करने के लिए दिमाग शांत होना जरुरी है। इसलिए दूसरों की तैयारी कैसे चल रही है, इसकी चिंता छोड़ दें। रिवीजन के लिए समय निर्धारित करें। रिवीजन करते समय बीच में ब्रेक जरुर लें। जब दिमाग थक जाए तो झपकी ले सकते हैं या थोड़ी देर एक्सरसाइज कर लें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पढ़ाई के घंटे बढ़ाएं, लेकिन भरपूर नींद भी लें। नींद पूरी होने से आपका दिमाग सक्रिय रहता है और पढ़ा हुआ याद रहता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    उत्तर प्रदेश
    परीक्षा
    बोर्ड परीक्षाएं
    परीक्षा तैयारी

    उत्तर प्रदेश

    अग्निवीर भर्ती 2023 के लिए पंजीकरण शुरू, जानिए योग्यता, आवेदन और चयन प्रकिया अग्निपथ योजना
    उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर में 2 मालगाड़ियां एक ट्रैक पर आने से टकराईं, रेल सेवा बाधित रेल दुर्घटना
    उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, गहन जांच के बाद छात्रों को मिला केंद्र में प्रवेश बोर्ड परीक्षाएं
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम, हर जगह CCTV से होगी निगरानी बोर्ड परीक्षाएं

    परीक्षा

    परीक्षा के तनाव को नियंत्रित रखने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन  तनाव
    JEE मेन 2023: दूसरे सत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 12 मार्च तक चलेगी प्रक्रिया JEE मेन
    CBSE की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 38 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल CBSE
    बिहार: परीक्षा केंद्र में 500 लड़कियां देखकर बेहोश हुआ छात्र, अस्पताल पहुंचा  बिहार

    बोर्ड परीक्षाएं

    उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं कल से होंगी शुरू, जानें जरूरी दिशा-निर्देश उत्तर प्रदेश
    बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे नंबर चाहिए तो अपनाएं ये टिप्स CBSE
    बिहार: नालंदा में परीक्षा में देर से पहुंचने पर रोका तो छात्राओं ने फांदा गेट, हंगामा बिहार
    IIT में प्रवेश के लिए फिर से अहम होंगे कक्षा 12 के नंबर JEE एडवांस्ड

    परीक्षा तैयारी

    प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम पर अब तक खर्च हुए कुल 28 करोड़ रुपये नरेंद्र मोदी
    CBSE: बोर्ड परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', आप भी हो सकते हैं शामिल CBSE
    CBSE: बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स CBSE
    BSSC: वरीय वैज्ञानिक सहायक के पदों पर हो रही है भर्ती, ऐसे करें आदेवन बिहार कर्मचारी चयन आयोग

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023