NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र इस तरीके से पढें इतिहास, आएंगे अच्छे नंबर
    अगली खबर
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र इस तरीके से पढें इतिहास, आएंगे अच्छे नंबर
    इतिहास की परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स (तस्वीरः पिक्सल)

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र इस तरीके से पढें इतिहास, आएंगे अच्छे नंबर

    लेखन राशि
    Feb 22, 2023
    09:10 pm

    क्या है खबर?

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB) इन दिनों बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। 2 मार्च को 12वीं की इतिहास की परीक्षा है।

    अधिकतर छात्रों को इतिहास बोरिंग लगता है। इतिहास के कठिन फैक्ट छात्रों को याद नहीं होते, लेकिन इतिहास पढ़ते समय अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

    आज हम आपको इतिहास की तैयारी करने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे।

    पाठ्यक्रम

    जानिए परीक्षा पाठ्यक्रम

    उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं के इतिहास के पाठ्यक्रम को अलग-अलग भागों में बांटा गया है। पहले भाग में हडप्पा सभ्यता, सिंहावलोकन, राजनीतिक और आर्थिक इतिहास, शिलालेख, इतिहास की अवधारणों में परिवर्तन, सामाजिक इतिहास, विचार, बौद्ध धर्म का इतिहास और धार्मिक इतिहास शामिल हैं।

    दूसरे भाग में मुगल साम्राज्य और मुगल दरबार की राजनीति आदि से संबंधित विषय हैं।

    तीसरे भाग में अन्वेषणवाद और देहात, सरकारी दस्तावेज, 1857 संग्राम, महात्मा गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन, ईस्ट इंडिया कंपनी आदि विषय हैं।

    मार्किंग

    यहां समझिए मार्किंग स्कीम

    बोर्ड परीक्षा के लिए पढ़ने से पहले मार्किंग स्कीम समझना जरूरी है। इतिहास की परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रत्येक भाग से 30-30 अंक के सवाल होंगे।

    परीक्षा में 10 अंक के 10 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। 10 अंक के 5 लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। 30 अंक के 6 लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे। 30 अंक के 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

    10 अंक के 5 रेखाचित्र आएंगे। 10 अंक में एक ऐतिहासिक घटना पूछी जाएगी।

    माइंडमैप

    निमॉनिक्स से सुधारें प्रदर्शन

    इतिहास में कई सारी चीजों को याद करना होता है। हर छात्र का याद करने का अलग तरीका होता है।

    निमॉनिक्स एक ऐसी तकनीक है, जिससे आप किसी भी विषय की महत्वपूर्ण चीजों को एक साथ याद कर सकते हैं।

    इस तकनीक में महत्वपूर्ण चीजों को छोटे शब्दों में बदल दिया जाता है, जिसके हर अक्षर में अलग सार छिपा होता है।

    यूट्यूब पर इतिहास के निमॉनिक्स की बहुत सारी वीडियो उपलब्ध हैं। आप इनकी मदद ले सकते हैं।

    उत्तर

    लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को अच्छे से तैयार करें

    बोर्ड परीक्षा में उत्तर लेखन पर पकड़ होना बेहद जरूरी है। इतिहास के पाठ्यक्रम में कुल 60 अंक के लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

    ऐसे में छात्र इन प्रश्नों को अच्छे से तैयार कर लें। पुराने पेपर और सैंपल पेपर देखकर दोनों प्रकार के उत्तरों का अभ्यास करें।

    छात्र पिछले सालों के पेपर से दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को समझ लें। व्यापक प्रश्नों की एक निश्चित संख्या में तैयारी कर लें।

    शॉर्टनोट

    प्रमुख लोगों और तिथियों को याद करने नोट्स बनाएं

    इतिहास में बहुत सारी तारीखें और लोगों के नाम होते हैं, जिन्हें एक साथ याद करना मुश्किल होता है। शिक्षा विशेषज्ञों की सलाह है कि छात्र सारे महत्वपूर्ण लोगों और तिथियों के नाम शॉर्ट नोट में लिख लें।

    आप महत्वपूर्ण अंशों को अलग-अलग रंगों से हाईलाइट कर सकते हैं, ताकि जब आप किताब खोलें तो पहली ही बार में महत्वपूर्ण अंश पर नजर चली जाए।

    ऐसा करने से आपको कम समय में ही सभी महत्वपूर्ण अंश याद हो जाएंगे।

    याद

    बोल कर या लिख कर पढ़ें

    अधिकतर छात्रों की शिकायत होती है कि इतिहास पढ़ते ही उन्हें नींद आने लगती है। ऐसे में छात्र बोल-बोल कर या लिखकर पाठ को याद करें।

    ऐसा करने से दिमाग सक्रिय रहता है और नींद नहीं आती। छात्र चाहें तो मानचित्रों और चित्रों की सहायता से कहानियों के रूप में इतिहास को पढ़ें।

    हर चैप्टर को पढ़ने के बाद खुद से उसके नोट्स तैयार कर लें और परीक्षा के समय उनका रिवीजन करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बोर्ड परीक्षाएं
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)
    परीक्षा तैयारी

    ताज़ा खबरें

    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कमल हासन
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का ट्रेलर जारी, जानिए कब और कहां देखें वेब सीरीज राणा दग्गुबाती

    बोर्ड परीक्षाएं

    झारखंड: कक्षा 12 की आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी झारखंड
    बोर्ड परीक्षा के नतीजों से पहले CBSE ने लॉन्च किया परीक्षा संगम पोर्टल, जानें फायदा CBSE
    अगले हफ्ते 15 जुलाई तक बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर देगा CBSE- रिपोर्ट CBSE
    जानें कौन हैं कक्षा 10 में 44 प्रतिशत अंक लाने वाले IAS अधिकारी अवनीश शरण ट्विटर

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB)

    उत्तर प्रदेश: फरवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, स्कूल करेंगे डाउनलोड उत्तर प्रदेश
    उत्तर प्रदेश: बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए चलेंगी स्पेशल बसें उत्तर प्रदेश
    UP Board: पेपर लीक के कारण 24 जिलों में रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा उत्तर प्रदेश

    परीक्षा तैयारी

    UPSC परीक्षा के लिए ग्रेजुएशन से ही शुरू कर दें तैयारी, आसान होगा लक्ष्य UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    ऐेसे करें UPSC मुख्य परीक्षा की तैयारी, एक ही प्रयास में मिल सकती है सफलता NCERT
    इन किताबों से करें UPSC परीक्षा की तैयारी, सफलता की राह होगी आसान UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पाना चाहते हैं सफलता तो भूलकर भी न करें ये गलतियां IAS अधिकारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025