NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CBSE की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 38 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल
    अगली खबर
    CBSE की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 38 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल
    CBSE की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं

    CBSE की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, 38 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल

    लेखन राशि
    Feb 15, 2023
    10:58 am

    क्या है खबर?

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरु हो रही हैं।

    CBSE द्वारा जारी डेटशीट के अनुसार, सुबह 10.30 बजे से परीक्षाएं शुरू होंगी और 1.30 बजे खत्म होंगी।

    कक्षा 12वीं की परीक्षा आज से शुरू होकर 5 अप्रैल, 2023 तक चलेंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

    CBSE ने पिछले सप्ताह बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी किए थे।

    परीक्षार्थी

    कितने परीक्षार्थी होंगे शामिल?

    CBSE इस बार पुराने पैटर्न में परीक्षा आयोजित करा रहा है, जिसमें कुल 38,83,710 बच्चे शामिल होंगे।

    इनमें से 21,86,940 छात्र हाईस्कूल और 16,96,770 बच्चे इंटरमीडिएट के हैं।

    10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए CBSE ने कुल 7,250 परीक्षा केंद्रों की पहचान की है।

    इन परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    परीक्षा शेड्यूल

    परीक्षा का कार्यक्रम

    10वीं की परीक्षाएं 76 विषयों में आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 115 विषयों में आयोजित होगी।

    12वीं की परीक्षा में आज पहला पेपर आंत्रप्रेन्योरशिप का है, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं पेंटिंग, गुरूंग, राय, तमांग और शेरपा आदि लघु विषयों से शुरू होंगी।

    10वीं की मुख्य परीक्षा 27 फरवरी से शुरु होंगी। इस दिन अंग्रेजी का पेपर होगा। 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी। इस दिन अंग्रेजी विषय का पेपर होगा।

    सामान्य परीक्षा

    कोरोना के बाद पहली बार पारंपरिक तरीके से होंगी परीक्षाएं

    कोरोना वायरस के कारण पिछले दो सालों से परीक्षा प्रभावित हो रही थीं। महामारी की दूसरी लहर के दौरान CBSE को सैद्धांतिक बोर्ड परीक्षाएं रद्द करनी पड़ीं थी और वैकल्पिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया था।

    पिछले साल भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की गई थीं। अब छात्र लंबे समय बाद वापस पारंपरिक बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं।

    इसके लिए खास गाइडलाइंस जारी की गई हैं।

    दिशा-निर्देश

    छात्रों के लिए अहम दिशा-निर्देश

    CBSE द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाएं 10.30 बजे शुरु होंगी। किसी भी उम्मीदवार को 10:00 बजे के बाद परीक्षा स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर स्कूल यूनिफॉर्म और आईकार्ड पहन कर जाना अनिवार्य है। पेन-पेंसिल और स्टेशनरी सामान ले जाने होंगे।

    परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ प्रवेश नहीं मिलेगा।

    परीक्षा खत्म होने के बाद ही केंद्र से बाहर निकलने की अनुमति मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    CBSE
    CBSE डेट शीट
    परीक्षा
    बोर्ड परीक्षाएं

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025

    CBSE

    CBSE: परीक्षा में गुजरात दंगों और महिला विरोधी प्रश्न पूछने वाले विशेषज्ञ निष्कासित बोर्ड परीक्षाएं
    CBSE: आज नहीं जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, परीक्षा नियंत्रक ने दी जानकारी बोर्ड परीक्षाएं 2021
    'थ्री इडियट्स' में दिखाए गए लद्दाख के स्कूल को CBSE जल्द दे सकता है मान्यता आमिर खान
    26 अप्रैल से शुरू होगी CBSE टर्म-2 परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया नोटिस CBSE डेट शीट

    CBSE डेट शीट

    CBSE 10वीं और 12वीं के छात्र 75% से कम अटेंडेंस होने पर नहीं दे सकेंगे परीक्षा CBSE
    CBSE Exam 2019: सही और अच्छे उत्तर लिखने के लिए अपनाएं ये तरीके, मिलेंगे अच्छे नंबर CBSE
    CBSE 12th Date Sheet 2019: डेट शीट से खुश नहीं हैं छात्र, जताई अपनी नाराजगी CBSE
    CBSE Board Exam 2020: 15 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा CBSE

    परीक्षा

    गुजरात: युवक ने परीक्षा में बैठाने के लिए अपने अंगूठे की त्वचा काटकर दोस्त के लगाई गुजरात
    NEET: जिन छात्राओं के जबरन इनरवियर उतरवा गए, वो अब दोबारा दे सकेंगी परीक्षा केरल
    आंध्र प्रदेश: परीक्षा के लिए भाईयों ने कंधे पर बैठाकर बहन को पार कराई नदी आंध्र प्रदेश
    ऐेसे करें UPSC मुख्य परीक्षा की तैयारी, एक ही प्रयास में मिल सकती है सफलता NCERT

    बोर्ड परीक्षाएं

    CBSE: कक्षा 10 और 12 की टर्म-2 परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी CBSE
    CBSE: अगले साल से सिर्फ एक बार होगी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं CBSE
    उत्तर प्रदेश: नए पैटर्न से होंगी कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं, जानें बदलाव योगी आदित्यनाथ
    CBSE ने अपनी पुस्तक से फैज अहमद की शायरी और इस्लामी साम्राज्य की कहानी हटाई CBSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025