NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम, हर जगह CCTV से होगी निगरानी
    करियर

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम, हर जगह CCTV से होगी निगरानी

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम, हर जगह CCTV से होगी निगरानी
    लेखन राशि
    संपादन मुकुल तोमर
    Feb 15, 2023, 07:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा: नकल रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम, हर जगह CCTV से होगी निगरानी
    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए विशेष इंतजाम (तस्वीरः पिक्साबे)

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPSEB) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी यानि कल से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा के एडमिट कार्ड UPSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इस बार प्रदेश सरकार बोर्ड परीक्षाओं को लेकर काफी सतर्कता बरत रही है। परीक्षाओं में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं और सभी जिलों पर निगरानी रखी जाएगी।

    परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम

    8,753 परीक्षा केंद्रों के 1,43,000 परीक्षा कक्षों में तीन लाख आवाज रिकॉर्ड करने वाले CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही डिजिटल वॉयस रिकॉर्डर, राउटर डिवाइस और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन की व्यवस्था भी की गई है। बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए सभी जिलों में 1,390 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 455 जोन मजिस्ट्रेट, 521 मोबाइल टीम और 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सुनियोजित नकल पर NSA के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    16 जिलों को घोषित किया गया संवेदनशील

    प्रदेश के कुछ जिलों को संवेदनशील जिलों के रूप में चिन्हित किया गया है। इनमें बलिया, कौशांबी, हरदोई, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, देवरिया, गोंडा, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी, एटी, बागपत और प्रयागराज आदि शामिल हैं। इन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

    पहली बार स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र 

    परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की निगरानी के लिए अहम व्यवस्थाएं की गई हैं। पहली बार प्रश्न पत्र प्राचार्य कक्ष से अलग सुरक्षित कक्ष (स्ट्रांग रूम) में डबल लॉक अलमारी में रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम के मुख्य दरवाजे को छोड़कर बाकी सभी दरवाजों और खिड़कियों को सील कर दिया गया है। प्रश्न पत्र तीन सीनियर अधिकारियों की उपस्थिति में खोले जाएंगे। सभी जिलों में सिली-सिलाई उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि अलग से पुस्तिकाएं न लग पाएं।

    पिछले साल बलिया में लीक हुआ था पेपर

    उत्तर प्रदेश में पिछली बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया था। निर्भय नारायण सिंह नामक शख्स ने 30 मार्च, 2022 को बलिया से अंग्रेजी विषय की दो सीरीज का पेपर लीक कर दिया था। इस सीरीज के पेपर 24 जिलों में भेजे गए थे। घटना सामने आने के बाद विभाग ने 24 जिलों में परीक्षा को रद्द कर दिया था। इस मामले में कई लोगों पर कार्रवाई हुई थी।

    कब से कब तक चलेंगी बोर्ड परीक्षाएं?

    UPSEB की 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल 16 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च तक चलेंगी, वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल शुरू होकर 4 मार्च को खत्म होंगी। परीक्षाें दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। बोर्ड परीक्षाओं में कुल 58,85,745 छात्र बैठेंगे, जिनमें 10वीं के 31,16,487 और 12वीं के 27,69,258 छात्र हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    उत्तर प्रदेश
    बोर्ड परीक्षाएं
    उत्तर प्रदेश सरकार

    उत्तर प्रदेश

    लोकसभा चुनाव: भाजपा उत्तर प्रदेश में चलाएगी एक महीने का विशेष अभियान, जानें रणनीति लोकसभा चुनाव
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ में महापौर को विभाग की लापरवाही दिखाने के लिए नाले में उतरे पार्षद लखनऊ
    उत्तर प्रदेश: आगरा में गरीबों की दुकानों पर चला बुलडोजर, मिट्टी के बर्तनों को तोड़ा आगरा
    कानपुर: पुलिस ने 100 वर्षीय महिला पर किया रंगदारी का मुकदमा, बातचीत करने में है अक्षम कानपुर

    बोर्ड परीक्षाएं

    गुजरात: पिता ने 25 साल बाद बेटे संग दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, दोनों को मिली सफलता गुजरात
    पंजाब बोर्ड: 10वीं की टॉपर गगनदीप ने हासिल किए 100 फीसदी अंक, ऐसे करती थीं पढ़ाई पंजाब
    मध्य प्रदेश: जानिए कैसे पढ़ाई करते थे 12वीं के टॉपर विकास और मौली  मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: 10वीं के टॉपर मृदुल ने नहीं की कोचिंग, 1 कमरे में रहता है परिवार मध्य प्रदेश

    उत्तर प्रदेश सरकार

    अतीक-अशरफ हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा- एंबुलेंस को सीधे अस्पताल क्यों नहीं ले गए?  सुप्रीम कोर्ट
    विपक्ष ने करवाई अतीक और उसके भाई की हत्या, उत्तर प्रदेश के मंत्री ने किया दावा  अतीक अहमद
    उत्तर प्रदेश में सजा मिलने पर गीली हो रही है गैंगस्टर्स की पेंट- योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश
    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की हाथरस पीड़िता के परिजन को सरकारी नौकरी के खिलाफ दायर याचिका रेप

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023