NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / कुछ अच्छा हासिल करने के लिए जीवन में खुश रहना है जरूरी, तुरंत छोड़ें ये आदतें
    करियर

    कुछ अच्छा हासिल करने के लिए जीवन में खुश रहना है जरूरी, तुरंत छोड़ें ये आदतें

    कुछ अच्छा हासिल करने के लिए जीवन में खुश रहना है जरूरी, तुरंत छोड़ें ये आदतें
    लेखन राशि
    Mar 29, 2023, 04:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कुछ अच्छा हासिल करने के लिए जीवन में खुश रहना है जरूरी, तुरंत छोड़ें ये आदतें
    कुछ हासिल करने के लिए खुश रहना है जरूरी (तस्वीरः फ्रीपिक)

    हम अक्सर सोचते हैं कि जीवन में कुछ अच्छा हासिल करने के लिए मेहनत करना सबसे ज्यादा जरूरी है। ये बात सही भी है, लेकिन मेहनत करने के लिए आपका खुश रहना बेहद जरूरी है। अगर आप कोई काम खुश होकर करते हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना बढ़ जाती है। जीवन में खुश रहने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें। अगर खुश रहना चाहते हैं तो इन आदतों को तुरंत छोड़ दें।

    दूसरों से तुलना करना छोड़ें

    अधिकतर लोग अपनी तुलना दूसरों से करते हैं और दुखी होते हैं। ऐसे लोगों के पास बहुत-सी अच्छी चीज़ें होती हैं, लेकिन दूसरों के जीवन में आए बदलाव से वे दुखी हो जाते हैं। जो लोग हमेशा खुद की तुलना दूसरों से करते हैं, वे कभी जिंदगी में सच्ची खुशी महसूस नहीं कर पाते। तुलना उन्हें हीनभावना और तनाव की तरफ धकेलती है। पैसों के पीछे भागने की बजाय अपनी रुचियों की तरफ ध्यान दें।

    नकारात्मक लोगों से दूर रहें

    नकारात्मक लोगों के साथ रहने से आपकी सोच पर असर पड़ता है। नकारात्मक लोग कभी आपकी उपलब्धियों पर खुश नहीं होते और न ही आपको प्रेरित करते। ऐसे लोग आपको पीछे धकेलने की कोशिश करते हैं। खुद को खुश रखने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक लोगों के साथ रहना शुरू करें। जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण लाएं। कुछ बेहतर करने के लिए मोटिवेशन किताबें पढ़ें। किताबें आपको बहुत कुछ नया सीखाती हैं।

    मन मार कर कोई काम न करें

    अगर आप कोई ऐसा कार्य कर रहे हैं जो आपको करना बिल्कुल पसंद नहीं है तो आप उसे बेहतर तरीके से नहीं कर पाएंगे। कोशिश करें कि अपने पसंद का काम करें, लेकिन कुछ चीज़ें नापसंद होने के बावजूद भी आपको करनी पड़ेगी। कई विद्यार्थी इतने दुखी मन से पढ़ाई करते हैं कि वे परीक्षा पास ही नहीं कर पाते। अगर आप काम को कर्तव्य समझ कर अच्छे मन से करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

    दूसरों पर निर्भर रहना बंद करें

    अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो दूसरों पर निर्भर रहना बंद करें। जब दूसरे खुश होते हैं तो आप भी खुश होते हैं और जब दूसरे दुखी होते हैं तो आप भी न चाहते हुए दुखी होने लगते हैं। दूसरों को खुश रखना भी कम कर दें। आप दूसरों की पसंद का हर काम नहीं कर पाएंगे। सच्ची खुशी को हासिल करने के लिए दूसरों को खुश रखने की बजाय खुद को खुश रखने की कोशिश करें।

    एक ही चीज़ के बारे में बार-बार न सोचें

    जो बातें आपको ज्यादा परेशान कर रही हैं, उनके बारे में सोचना तुरंत बंद कर दें। अक्सर हम दूसरों से बहुत ज्यादा उम्मीद रखते हैं और जब हमारे मन का काम नहीं होता तो हम दुखी हो जाते हैं। कई विद्यार्थी परीक्षा में असफल होने के बाद बहुत दुखी हो जाते हैं और हार मान लेते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि समस्या के बारे में सोचने की बजाय अपना ध्यान बांटे। योग और मेडिटेशन करें।

    आत्मविश्वासी बनें

    खुश रहने के लिए संतोषी और आत्मविश्वासी होना सबसे जरूरी है। जब आप खुद को दूसरों से कमजोर समझने लगते हैं और दूसरे आप पर हावी होने लगते हैं तो आप खुश नहीं रह पाते। दूसरों के लिए मन में सहानुभूति लाएं। खुद को खुश रहने का अनुभव कराते रहें। खुद की खुशियों को पहचानें। खुद के प्रति दयालु रहें और दूसरों के साथ भी अच्छा व्यवहार करें। गुस्सा, पाश्चताप जैसी भावनाओं को नियंत्रित करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टिप्स
    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    ताज़ा खबरें

    PBKS बनाम DC: लियाम लिविंगस्टोन ने खेली 94 रन की पारी, बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर  लियाम लिविंगस्टोन
    PBKS बनाम DC: शिखर धवन ने हार को बताया निराशाजनक, कारण भी गिनाए शिखर धवन
    IPL 2023: DC से हारकर PBKS की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    PBKS बनाम DC: अथर्व तायडे ने लगाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  अथर्व तायडे

    टिप्स

    #NewsBytesExplainer: कितने तरह के होते हैं गाड़ियों में मिलने वाले इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर? कार न्यूज
    #NewsBytesExplainer: कार और बाइक में आने वाला ABS क्या है और यह कैसे काम करता है?    ऑटोमोबाइल
    #NewsBytesExplainer: कितने प्रकार के होते हैं कार इंजन और ये कैसे काम करते हैं? कार गाइड
    भारत में सड़कों पर बाईं और अमेरिका में दाईं तरफ से क्यों चलती हैं गाड़ियां? यूटिलिटी स्टोरी

    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    भीड़ में कैसे बनाएं अपनी अलग पहचान? इन टिप्स से मिलेगी मदद करियर
    सफल होने के लिए लोगों को 'ना' कहना है जरूरी, ऐसे लाएं बदलाव करियर
    तनाव कर सकता है आपके करियर को बर्बाद, इस तरह से लाएं बदलाव तनाव
    स्मार्टफोन की लत में बच्चे नहीं सुन रहे आपकी बात तो ऐसे करें उनसे बातचीत स्मार्टफोन

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023