NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है सकारात्मक दृष्टिकोण, ऐसे लाएं बदलाव
    अगली खबर
    जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है सकारात्मक दृष्टिकोण, ऐसे लाएं बदलाव
    सकारात्मक व्यक्तित्व कैसे विकसित करें (तस्वीरः फ्रीपिक)

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है सकारात्मक दृष्टिकोण, ऐसे लाएं बदलाव

    लेखन राशि
    Mar 15, 2023
    08:54 pm

    क्या है खबर?

    कुछ लोग अपने आसपास ज्यादा ही नकारात्मकता महसूस करते हैं, चाहे वो उनसे संबंधित हो या काम से। इस नकारात्मक व्यक्तित्व के कारण उनका प्रदर्शन कमजोर होता है।

    नकारात्मक दृष्टिकोण से जूझ रहा व्यक्ति अधिकतर चीजों में असफल हो जाता है और इससे कई सारे अवसर छूट जाते हैं।

    अगर आप करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं तो सकारात्मक व्यक्तित्व और दृष्टिकोण होना जरूरी है।

    आइए जानते हैं सकारात्मक रवैया कैसे विकसित करें।

    आत्मविश्वास

    आत्मविश्वास बढ़ाएं

    सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए सबसे पहले आपका आत्मविश्वासी होना जरूरी है।

    अगर आपके अंदर आत्मविश्वास होगा तो आप लोगों से अच्छी तरह बात कर पाएंगे। उन्हें अपनी भावनाएं समझा पाएंगे।

    लोगों से बात करते समय उनसे आंखें मिलाएं। अपनी बात कहने में झिझकें नहीं, लेकिन नकारात्मक भावनाओं पर संतुलन रखें।

    झुके कंधे और झुकी नजरें आपमें आत्मविश्वास की कमी को दर्शाते हैं, इसलिए अपनी बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें।

    बोलते समय अपनी आवाज पर ध्यान दें।

    किताब 

    किताबें पढ़ें

    आप जब भी उदास हो या नकारात्मक महसूस करें तो एक किताब जरूर पढ़ें।

    अगर आप चाहते हैं कि आपकी मानसिकता नकारात्मक से सकारात्मक में बदल जाए तो मोटिवेशन किताबें पढें।

    किताबें आपकी मानसिकता बदलने के साथ ही आपको जीवन में कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करती हैं।

    आप चाहें तो डायरी लिखना भी शुरू कर सकते हैं। इसमें अपने मन की भावनाएं लिखें।

    अपने दिन की शुरुआत डायरी में एक सकारात्मक नोट लिख कर करें।

    लोग

    असफलताओं को स्वीकार करें

    जीवन में गलतियां सबसे होती हैं और सभी को असफलाएं भी मिलती हैं। इन असफलताओं को स्वीकार करना सीखें।

    कई बार परीक्षा या नौकरी के इंटरव्यू में असफल होने के बाद उम्मीदवार निराश हो जाते हैं।

    वे इतने नकारात्मक हो जाते हैं कि दोबारा तैयारी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। नकारात्मकता उन्हें अवसाद की तरफ ले जाती है।

    इससे बचने के लिए अपनी गलतियों और असफलताओं को स्वीकार करें। उनसे सीख लेकर सफलता की राह पर आगे बढ़ें।

    सकारात्मक

    सकारात्मक लोगों के साथ रहें

    जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक लोगों के साथ रहें। ऐसे लोग हमेशा आपको कुछ बेहतर करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

    नकारात्मक लोग हमेशा आपको हीन महसूस कराएंगे, ऐसे लोगों के साथ रहने से आप खुद भी नकारात्मक रहेंगे और अपने लक्ष्य को पाने की रेस में हमेशा पीछे रह जाएंगे।

    कोशिश करें कि अपने दिन का समय उन व्यक्तियों के साथ बिताएं, जो आपको सही पक्ष देखने में मदद करते हैं।

    जानकारी

    शब्दों पर ध्यान दें

    शब्दों में आपकी सोच और आपने व्यक्तित्व को दर्शाने की क्षमता होती है, इसलिए लोगों के साथ बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दें। किसी को कुछ समझाने के लिए सकारात्मक शब्दों का इस्तेमाल करें। गुस्से में हैं तो भी अपनी भाषा पर ध्यान दें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    बेहतर करियर के लिए जरूरी हैं कम्युनिकेशन स्किल्स, ऐसे करें सुधार  12वीं के बाद करियर विकल्प
    हर काम को टाल देते हैं? इन टिप्स की मदद से पाएं इस आदत से छुटकारा तनाव

    टिप्स

    कानों में सुनाई देती है अजीब आवाजें तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये तरीके घरेलू नुस्खे
    स्नैक्स में शामिल किए जा सकते हैं ये 5 तरह के पॉपकॉर्न, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    त्वचा का pH स्तर क्या होता है? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें त्वचा की देखभाल
    आंखों का तनाव दूर करने के लिए अपनाए जा सकते हैं ये 5 तरीके तनाव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025