NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / अब अंग्रेजी नहीं लगेगी मुश्किल, इन टिप्स की मदद से करें सुधार
    अगली खबर
    अब अंग्रेजी नहीं लगेगी मुश्किल, इन टिप्स की मदद से करें सुधार
    अंग्रेजी सुधारने की टिप्स (तस्वीरः पिक्साबे)

    अब अंग्रेजी नहीं लगेगी मुश्किल, इन टिप्स की मदद से करें सुधार

    लेखन राशि
    Mar 17, 2023
    02:18 pm

    क्या है खबर?

    आज के समय में अंग्रेजी बोलना और सीखना सबसे ज्यादा जरूरी बन गया है।

    नौकरी के लिए परीक्षा, इंटरव्यू सब अंग्रेजी में होने लगा है। करियर में आगे बढ़ने के लिए अंग्रेजी पर पकड़ मजबूत होना चाहिए।

    आत्मविश्वास से अंग्रेजी बोलना कई लोगों का लक्ष्य होता है, लेकिन व्याकरण, ट्रांसलेशन की दिक्कत, डर और शर्मिंदगी की वजह से वे अंग्रेजी नहीं बोल पाते।

    अगर आप भी अंग्रेजी में सुधार करना चाहते हैं तो इन टिप्स की मदद ले सकते हैं।

    अंग्रेजी में बात

    अंग्रेजी में बात करें

    किसी भी नई भाषा को सीखने का सबसे अच्छा तरीका है, उसमें बात करना।

    अंग्रेजी सीखने के लिए और अधिक सहज होने के लिए आप प्रतिदिन अंग्रेजी बोले।

    भले ही आपको अंग्रेजी के 4-5 शब्द आते हों, उनसे ही अलग-अलग वाक्य बनाने की कोशिश करें।

    ऐसे व्यक्ति के साथ अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करें जिसकी अंग्रेजी बहुत अच्छी हो।

    ऐसे लोग अंग्रेजी की गलतियां पकड़ लेते हैं और उन्हें सुधारने में मदद करते हैं।

    किताबें

    अंग्रेजी की किताबें पढ़ें

    अंग्रेजी सुधारने के लिए अंग्रेजी किताबें पढें। इससे आप बहुत से चीज़ें सीख सकेंगे। शुरुआत में आप बच्चों की किताबें पढ़ सकते हैं।

    उच्च स्तर की अंग्रेजी सीखने के लिए रेन और मार्टिन की हाई स्कूल इंग्लिश ग्रामर एंड कॉम्पोजिशन, एसपी बख्शी की ऑब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश, पीटर कम्प की ब्रेकथ्रू रैपिड रीडिंग, नॉर्मन लुईस की वर्ड पाव मेड ईजी किताब पढ़ें।

    इसके अलावा अंग्रेजी के उपन्यास पढ़ें। किताबों में दिए गए नए और कठिन शब्दों को नोट कर लें।

    अंग्रेजी

    अंग्रेजी भाषा में गूगल करें चीजें

    आप जब भी कोई चीज गूगल करना चाहते हैं तो अंग्रेजी में करें, जैसे पसंदीदा कार, ट्रैवल या फैशन की जानकारी।

    इनसे संबंधित जानकारी को अंग्रेजी में ही पढ़ने की कोशिश करें। शब्द समझ नहीं आएं तो डिक्शनरी की मदद लें।

    शब्दों को अर्थ समझने के बाद वापस अंग्रेजी में पढ़ें। सोशल मीडिया पर उन लोगों को फॉलो करें जो अंग्रेजी में पोस्ट करते हैं।

    अपनी पोस्ट में अंग्रेजी में लिखने की कोशिश करें। सामान्य मैसेज भी अंग्रेजी में लिखें।

    सुने

    अंग्रेजी रेडियो सुने

    अंग्रेजी सुनने से आप बहुत कुछ नया सीख सकेंगे। आप अंग्रेजी रेडियो सुने, अंग्रेजी समाचार की वीडियो देखें।

    इससे आपको अंग्रेजी बोलने का लहजा और शब्दों का सही उच्चारण पता चल सकेगा।

    अंग्रेजी फिल्में और टीवी शो देखें। ये काफी मजेदार भी रहेगा। आप मनोरंजन करने के साथ-साथ अंग्रेजी भी सीख पाएंगे।

    कोई भी अंग्रेजी वीडियो देखते समय उपशीर्षकों को बंद कर दें। वीडियो में क्या कहा जा रहा है उसे खुद से समझने की कोशिश करें।

    अंग्रेजी

    अंग्रेजी में लिखें

    मौखिक अंग्रेजी और शब्दावली पर थोड़ी पकड़ बनाने के बाद आपको अंग्रेजी में लिखना शुरू करना चाहिए।

    भाषा सीखने का यह सबसे कठिन पहलु हो सकता है, लेकिन ये सबसे महत्वपूर्ण भी है। अंग्रेजी में लिखने से आपको वाक्य सरंचना, व्याकरण सीखने में मदद मिलेगी।

    शुरुआत में अपनी डायरी में प्रतिदिन अंग्रेजी के 5 वाक्य लिखें। धीरे-धीरे 2-2 पैराग्राफ लिखने लगें।

    आप इसमें वे चीज़ें लिखे जिनके साथ आप सहज महसूस करते हैं। इन्हें दूसरों को पढाएं।

    हिंदी

    सबसे जरुरी! अंग्रेजी में सोचना शुरू करें

    हिंदी भाषी देश से होने के कारण हम हर चीज़ हिंदी में सोचते हैं। अंग्रेजी में कुछ बोलना हो तो उसे पहले हिंदी से ट्रांसलेट करना पड़ता है।

    इस कारण समय और ऊर्जा दोनों की बर्बादी होती है। बेहतर होगा कि आप अपने दिमाग को अंग्रेजी भाषा में सोचने का प्रशिक्षण दें।

    ऐसे करने से आप जल्दी अंग्रेजी बोल सकेंगे और लिख भी सकेंगे।

    कोई अंग्रेजी बोलने वाला दोस्त बनाएं। प्रतिदिन अंग्रेजी बोलने का अभ्यास करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स
    अंग्रेजी

    ताज़ा खबरें

    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल
    क्या पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर भी होता है जलवायु परिवर्तन?  जलवायु परिवर्तन
    जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन घोषित, सैम कुक करेंगे डेब्यू इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स

    बेहतर करियर के लिए जरूरी हैं कम्युनिकेशन स्किल्स, ऐसे करें सुधार  12वीं के बाद करियर विकल्प
    हर काम को टाल देते हैं? इन टिप्स की मदद से पाएं इस आदत से छुटकारा तनाव
    जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है सकारात्मक दृष्टिकोण, ऐसे लाएं बदलाव टिप्स

    अंग्रेजी

    नौकरी पाने के लिए ऐसे करें अंग्रेजी भाषा की तैयारी, जल्द मिलेगा रोजगार नौकरियां
    उत्तर प्रदेश बोर्डः 12वीं के छात्र ऐसे करें अंग्रेजी की तैयारी, मिल सकेंगे पूरे अंक बोर्ड परीक्षाएं
    मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा: 12वीं के छात्र इस तरह करें अंग्रेजी के पेपर की तैयारी मध्य प्रदेश
    ICSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, छात्रों के लिए अहम निर्देश जारी ICSE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025