NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बेहतर करियर के लिए जरूरी हैं कम्युनिकेशन स्किल्स, ऐसे करें सुधार 
    अगली खबर
    बेहतर करियर के लिए जरूरी हैं कम्युनिकेशन स्किल्स, ऐसे करें सुधार 
    कम्युनिकेशन स्किल्स में ऐसे करें सुधार (तस्वीरः फ्रीपिक)

    बेहतर करियर के लिए जरूरी हैं कम्युनिकेशन स्किल्स, ऐसे करें सुधार 

    लेखन राशि
    Mar 13, 2023
    06:00 pm

    क्या है खबर?

    किसी भी करियर में आगे बढ़ने के लिए अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स होना जरूरी है।

    ये आपके करियर की दिशा को तय करती हैं। कम्युनिकेशन स्किल्स आपकी भावना, व्यक्तित्व और व्यवहार दर्शाती हैं।

    आप चाहें छात्र हों या नौकरी करते हों, अगर आप अपने फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं और अपने करियर को ऊंची उड़ान देना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको कम्युनिकेशन स्किल्स को सुधारना होगा।

    आज हम आपको कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

    आत्मविश्वास

    आत्मविश्वास बढ़ाएं

    किसी से बातचीत करने के लिए आत्मविश्वास होना जरूरी है।

    अगर किसी बातचीत में हिस्सा ले रहे हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात कहें।

    आप जो सोचते हैं, उसे कहने की हिम्मत रखें। ये न सोचें कि दूसरे आपके बारे में क्या कहेंगे।

    अपने विचार और भावनाओं को दूसरों के सामने रखने से पहले एक फ्रेम बना लें कि आप क्या-क्या बोलेंगे।

    आत्मचिंतन करने के बाद अपनी बात सबके सामने रखें।

    बॉडी लैंग्वेज

    बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान दें

    कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारने के लिए बॉडी लैंग्वेज पर ध्यान देना जरूरी है।

    दूसरों को अपनी बात समझाने और बातों को रोचक बनाने के लिए हैंड मूवमेंट का इस्तेमाल करें।

    हाथ बंधे हुए न रखें। इससे लगता है कि आप बातचीत में हिस्सा नहीं लेना चाहते।

    सही मुद्रा में खड़े हों। कंधे झुके होने और हाथ नीचे होने से आप कम आत्मविश्वासी लगेंगे।

    पैरों को क्रॉस करके खड़े न हों। शरीर के वजन को दोनों पैरों पर रखें।

    सुनना

    दूसरों को सुनें

    कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारने के लिए आपको अच्छा श्रोता बनना होगा। जब आपके साथ वाला व्यक्ति बोल रहा हो तो उसे ध्यान से सुनें।

    उसके बोलने के तरीके पर गौर करें। ध्यान दें कि वो कैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। पहले सामने वाले को समझें कि वो क्या कहना चाहता है, इसके बाद उत्तर दें।

    सामने वाले व्यक्ति की बात को बीच में काट कर जबाव देने की कोशिश न करें।

    आवाज

    चिल्ला कर या बहुत धीमे न बोले

    किसी से बातचीत करने समय अपनी आवाज और बोलने के तरीके पर ध्यान दें।

    बोलने की गति सामान्य रखें। अगर आप बहुत जल्दी बोलेंगे तो लोगों को लगेगा कि आप घबराए हुए हैं।

    अगर धीमे बोलेंगे तो लोग आपके विचारों को सुन नहीं पाएंगे, इसलिए अपनी आवाज को विकसित करें।

    एक ही टोन में बोलने की बजाय वॉइस मॉड्यूलेशन पर काम करें। पास में खड़े व्यक्ति से धीरे बात करें और ग्रुप में तेज आवाज में बात करें।

    आंख

    आंखों में देखें और संतुलित भाव रखें 

    कई बार लोग बातचीत करते समय अपने हाथों या सामने वाले के कंधों को देखते हैं, लेकिन ये गलत है।

    बातचीत के दौरान सामने वाले की आंखों में देखना चाहिए। ऐसा करने से बातचीत मजबूत होती है, हालांकि इसके बीच में गैप दें ताकि ऐसा न लगे कि आप सामने वाले व्यक्ति को घूर रहे हैं।

    अपने चेहरे पर संतुलित भाव रखें, जैसे डांटते समय गुस्से का भाव रखें और तारीफ करते समय चेहरे पर हल्की मुस्कान रखें।

    शब्द

    सही शब्दों का इस्तेमाल करें

    अगर आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारना चाहते हैं तो बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करें।

    शब्दावली बढ़ाने के लिए डिक्शनरी की मदद लें। बातचीत के दौरान जटिल और कठिन शब्द बोलने से बचें।

    जो शब्द बोल रहे हैं, उसका सही तरीके से उच्चारण करें। अगर आप शब्दों को ठीक तरीके से नहीं बोल पाएंगे तो लोगों पर आपका प्रभाव नहीं होगा।

    शब्दों को मुंह के अंदर बोलने की जगह स्पष्ट तरीके से बोलें।

    जानकारी

    अभ्यास करें

    कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारने के लिए अभ्यास जरूरी है। याद रखें कि आप जितना बोलेंगे, उतना ही सीख सकेंगे। आप रोजाना किसी न किसी से बात करें। आईने के सामने खड़े होकर बात करें, इससे बॉडी लैंग्वेज और भाव सुधारने में मदद मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    12वीं के बाद करियर विकल्प

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    12वीं के बाद करियर विकल्प

    फिजियोथेरेपी है बेहतरीन करियर ऑप्शन, जानिए कैसे इस फील्ड में बढ़ सकते हैं आगे परीक्षा
    न्यूज चैनल में एंकर बनना चाहते हैं तो मीडिया में बनाएं करियर, यहां पढ़े पूरी जानकारी पत्रकारिता में करियर
    होटल मैनेजमेंट में बनाएं करियर, जानिए डिग्री और नौकरी के अवसर इंजीनियरिंग
    सोशल मीडिया से है प्यार तो बनें इंफ्लुएंसर, लाखों में होती है कमाई सोशल मीडिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025