NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / वैगनआर और अर्टिगा समेत ये हैं पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें
    ऑटो

    वैगनआर और अर्टिगा समेत ये हैं पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

    वैगनआर और अर्टिगा समेत ये हैं पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें
    लेखन देवजीत सिंह
    May 05, 2022, 07:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    वैगनआर और अर्टिगा समेत ये हैं पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें
    Write अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली देश की टॉप 10 कारेंhere

    अप्रैल, 2022 में भारत में सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 25 कारों की बाजार में हिस्सेदारी 75 प्रतिशत थी। इनमें से मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाले 11 कार मॉडलों के साथ टॉप पर रही और टॉप 10 में 7 स्थानों पर कब्जा जमाया। हुंडई के इस सूची में 4 मॉडल रहे, जबकि टाटा और किआ इंडिया के 3- 3, महिंद्रा के 2 और टोयोटा और होंडा के 1-1 मॉडल रहे।

    मारुति की वैगनआर और अर्टिगा

    साल-दर-साल गिरावट के बावजूद पिछले महीने में मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर रही। अप्रैल 2021 में वैगनआर की 18,656 यूनिट्स बेची गईं थी, और 2022 में यह बिक्री 5 प्रतिशत कम होकर 17,766 यूनिट्स रही। सेल्स में नंबर 2 पर भी मारुति का मॉडल रहा। मारुति अर्टिगा की सेल्स में 72 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अर्टिगा की अप्रैल, 2021 में 8,644 यूनिट्स की सेल हुई थी, जो 2022 में बढ़कर 14,889 यूनिट्स हो गई।

    टाटा नेक्सन और हुंडई क्रेटा

    टाटा नेक्सन पिछले महीने भारत में तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। अप्रैल, 2021 में टाटा नेक्सन की 6,938 यूनिट्स बेची गईं, जो अप्रैल, 2022 में 94 प्रतिशत की वृद्धि के बाद 13,471 यूनिट्स हो गई। नेक्सन न केवल टाटा मोटर्स की सबसे अधिक बिकने वाली कार रही, बल्कि अप्रैल में भारत की सबसे अधिक बिकने वाली SUV भी रही। हुंडई क्रेटा की बिक्री 12,651 यूनिट्स रही, जो अप्रैल, 2021 में बिकी 12,463 यूनिट्स से 2 प्रतिशत अधिक हैं।

    विटारा ब्रेजा, ईको वैन और बलेनो

    मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा, ईको वैन और बलेनो हैचबैक क्रमश: 5वें, 6वें और 7वें नंबर पर आईं। ब्रेजा की बिक्री अप्रैल 2021 में बेची गई 11,220 यूनिट्स से 5 प्रतिशत बढ़कर 11,764 यूनिट्स हो गई। वहीं ईको और बलेनो की बिक्री क्रमशः 3 प्रतिशत और 33 प्रतिशत घटकर 11,154 यूनिट्स और 10,938 यूनिट्स हो गई। मारुति डिजायर अप्रैल, 2022 में 24 प्रतिशत की गिरावट के साथ भी नंबर 8 पर रही। इस साल इसकी 10,701 यूनिट्स ही बेची गईं।

    मारुति ऑल्टो और टाटा पंच

    पिछले महीने मारुति ऑल्टो की बिक्री 40 प्रतिशत की गिरावट आई। अप्रैल, 2021 में 17,303 यूनिट्स की तुलना में यह आंकड़ा घटकर 10,443 यूनिट्स पर रह गया, जिससे लिस्ट में यह 9वें स्थान पर आ गई है। ग्लोबल NCAP द्वारा 5 स्टार रेटेड टाटा पंच ने 10वां स्थान हासिल किया है। पिछले महीने इसकी 10,132 यूनिट्स की बिक्री हुई। टाटा पंच की मांग बहुत अधिक है। वर्तमान में कुछ राज्यों में इसके लिए सात महीने तक की प्रतीक्षा अवधि है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    टॉप 25 की इस लिस्ट में मारुति एस-प्रेसो (6,694 यूनिट्स), टोयोटा इनोवा (6,351 यूनिट्स), किआ कैरेंस (5,754 यूनिट्स) और सोनेट (5,404 यूनिट्स) आदि कारें भी शामिल हैं। इस लिस्ट का अंत मारुति XL6 के साथ होता है, जिसकी पिछले महीने 4,366 यूनिट्स बेची गईं। .

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मारुति सुजुकी
    ऑटोमोबाइल
    कार सेल
    कार गाइड

    ताज़ा खबरें

    विमेंस प्रीमियर लीग: गुजरात जायंट्स को मिला मुख्य कोच, जानिए कौन हैं राचेल हेन्स  विमेंस प्रीमियर लीग
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में औसतन हर पांचवीं पारी में शतक लगाते हैं कोहली विराट कोहली
    एमएस धोनी हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते भारतीय कप्तान एमएस धोनी
    सुकेश चंद्रशेखर ने चाहत खन्ना को बताया 'गोल्ड डिगर', आरोपों का किया खंडन सुकेश चंद्रशेखर

    मारुति सुजुकी

    मारुति सुजुकी ने अपने नाम किया नया रिकॉर्ड, देश में बेचीं 2.5 करोड़ गाड़ियां   कार सेल
    टाटा पंच से लेकर किआ कैरेंस तक, CNG वेरिएंट में जल्द लॉन्च होंगी ये गाड़ियां CNG कार
    मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में आई खराबी, वापस बुलाई जा रही 11,177 गाड़ियां वाहन रिकॉल
    मारुति सुजुकी डिजायर CNG बनाम हुंडई औरा CNG, जानिए इनमें से कौन सी गाड़ी है बेस्ट हुंडई

    ऑटोमोबाइल

    बजट 2023 में ऑटो सेक्टर के लिए हुई ये घोषणाएं, स्क्रैप पॉलिसी पर दिया गया जोर बजट
    बजट 2023 से ऑटो सेक्टर को ये उमीदें, हो सकती है ये बड़ी घोषणाएं बजट
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    भारत इन देशों को पीछे कर बना तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल बाजार मारुति सुजुकी

    कार सेल

    नई गाड़ी खरीदने की कर रहे प्लानिंग? फरवरी में आने वाले इन मॉडलों पर रखें नजर  कार न्यूज
    महिंद्रा XUV400 को पसंद कर रहे लोग, पांच दिनों में बुक हुईं 10,000 यूनिट्स   महिंद्रा एंड महिंद्रा
    अधिक माइलेज वाली गाड़ी लेनी हैं? इन बेहतरीन हाइब्रिड और CNG मॉडलों पर डालें नजर   CNG कार
    महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक SUV हुई महंगी, जानिए क्या है इसकी नई कीमत  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    कार गाइड

    कोहरे में कार चलाते समय इन खास बातों का रखें ध्यान, परेशानी से बचेंगे कार
    कम बजट वाली इन गाड़ियों में पिछली सीटों पर मिलता है खूब स्पेस मारुति सुजुकी
    कार की विंडस्क्रीन साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीका, परेशानी से बचेंगे यूटिलिटी स्टोरी
    मारुति सुजुकी S-प्रेसो बनाम टाटा टियागो: CNG विकल्प में कौन सी कार है आपके लिए बेहतर? कार की तुलना

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023