NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / चीन: कोरोना के कारण शंघाई सील, भारतीयों से बीजिंग दूतावास में संपर्क करने को कहा गया
    दुनिया

    चीन: कोरोना के कारण शंघाई सील, भारतीयों से बीजिंग दूतावास में संपर्क करने को कहा गया

    चीन: कोरोना के कारण शंघाई सील, भारतीयों से बीजिंग दूतावास में संपर्क करने को कहा गया
    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 13, 2022, 11:52 am 1 मिनट में पढ़ें
    चीन: कोरोना के कारण शंघाई सील, भारतीयों से बीजिंग दूतावास में संपर्क करने को कहा गया
    चीन: भारतीयों से बीजिंग दूतावास में संपर्क करने को कहा गया

    चीन का सबसे बड़ा शहर शंघाई इन दिनों कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार से जूझ रहा है। यहां रिकॉर्ड संख्या में मरीज मिल रहे हैं, जिसके चलते कड़ा लॉकडाउन लगाया गया है और लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया गया है। इसका असर शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास पर भी पड़ा है और यहां की सेवाएं कुछ समय तक रोक दी गई हैं। इस बीच लोगों से बीजिंग स्थिति दूतावास में संपर्क करने को कहा गया है।

    आपातकालीन स्थिति के लिए जारी किए गए नंबर

    दूतावास की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि कुछ समय तक यहां कामकाज नहीं होगा और व्यक्तिगत तौर पर सेवाएं नहीं दी जाएंगी। हालांकि, आपातकालीन स्थिति में लोग 8618930314575/ 18317160736 नंबरों पर दूतावास से संपर्क कर सकेंगे। नोटिस में पूर्वी चीन में रह रहे भारतीय लोगों को जरूरी कामों के लिए बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क करने की सलाह दी गई है। इसके लिए कुछ गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं।

    चीन में तेजी से फैल रहा है कोरोना

    2020 के बाद से चीन फिलहाल महामारी की सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और पिछले दिनों दैनिक मामलों की संख्या 13,000 से पार पहुंच गई थी। बुधवार को पूरे चीन में 1,500 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिनमें से करीब 1,200 अकेले शंघाई में दर्ज किए गए। दूसरा सबसे प्रभावित क्षेत्र जिलिन है, जहां 233 मरीज पाए गए। यहां मामलों में वृद्धि के पीछे ओमिक्रॉन के BA.2 वेरिएंट का हाथ माना जा रहा है।

    शंघाई में हालात सबसे खराब, सेना उतारी गई

    शंघाई में स्थिति सबसे अधिक खराब है। संक्रमण को रोकने के लिए शंघाई में लॉकडाउन लगाया गया है और शहर के 2.5 करोड़ निवासियों की टेस्टिंग की जा रही है। स्थिति को काबू में करने के लिए चीन ने इस महीने की शुरुआत में शंघाई में सेना को भी उतार दिया था और सेना, नौसेना और संयुक्त रसद सहायता बलों के 2,000 से अधिक मेडिकल कर्मचारियों को शहर में तैनात किया गया था।

    जीरो कोविड नीति को कड़ी चुनौती दे रहा ओमिक्रॉन

    अपनी 'जीरो कोविड' नीति के जरिए अब तक संक्रमण को काबू में रखने में कामयाब रहे चीन की इस नीति को ओमिक्रॉन वेरिएंट ने कड़ी चुनौती दी है। इस नीति के तहत लंबे क्वारंटीन, लॉकडाउन और सीमाएं बंद रख संक्रमण की गति पर नियंत्रण रखा गया, लेकिन ओमिक्रॉन के खिलाफ ये पाबंदियां बेअसर साबित होती हुई दिख रही हैं। कई अधिकारियों को कहना है कि चीन को बाकी देशों की तरह वायरस के साथ रहना सीखना होगा।

    चीन और दुनियाभर में संक्रमण की क्या स्थिति?

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में 50.03 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 61.84 लाख लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 8.04 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.86 लाख लोगों की मौत हुई है। दूसरे सबसे प्रभावित देश भारत में 4.30 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 5.22 लाख को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं चीन मे 16.54 लोग संक्रमित हुए हैं और 13,524 की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    बीजिंग
    शंघाई
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका ने मार गिराया जासूसी गुब्बारा, चीन ने बताया अंतरराष्ट्रीय मापदंडों का उल्लंघन चीन समाचार
    बेचैनी महसूस होने पर करें ये 5 सांस संबंधी एक्सरसाइज, जल्द मिलेगी राहत एक्सरसाइज
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन
    दिन में 20 मिनट की झपकी लेने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 फायदे  नींद

    चीन समाचार

    जासूसी गुब्बारे क्या होते हैं, इनका इस्तेमाल कब से और क्यों किया जा रहा है?  अमेरिका
    चीन ने क्लोनिंग से तैयार की 3 सुपर गाय, दे सकती है एक लाख लीटर दूध अजब-गजब खबरें
    लैटिन अमेरिका पर दिखा चीन का एक और जासूसी गुब्बारा, ब्लिंकन ने रद्द की चीन यात्रा अमेरिका
    अमेरिका में संवेदनशील इलाकों के पास उड़ता देखा गया चीन का जासूसी गुब्बारा, लड़ाकू विमान तैयार अमेरिका

    बीजिंग

    चीन: महामारी ने बीच राष्ट्रपति शी जिनपिंग का संदेश, बोले- हमारे सामने है उम्मीद की किरण शी जिनपिंग
    चीन: कोरोना वायरस से 2023 में हो सकती है 10 लाख से ज्यादा मौतें- रिपोर्ट कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस: चीन में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, सरकार बोली- ट्रैक करना असंभव कोरोना वायरस
    जीरो-कोविड नीति के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद पाबंदियां कम करने पर विचार कर रहा चीन चीन समाचार

    शंघाई

    चीन के शंघाई शहर की 70 प्रतिशत आबादी हुई कोरोना वायरस से संक्रमित- स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोरोना वायरस
    चीन: झेजियांग में रोज मिल रहे कोरोना के 10 लाख नए मरीज, दोगुना होने की संभावना चीन समाचार
    चीन: पाबंदियां हटने के बाद कोरोना के लाखों मरीज मिलने की आशंका, अस्पतालों में तैयारियां शुरू कोरोना वायरस
    चीन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज, 41 करोड़ लोग लॉकडाउन से प्रभावित चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023