NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण 2050 तक डूब सकते हैं मुंबई समेत ये शहर
    दुनिया

    समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण 2050 तक डूब सकते हैं मुंबई समेत ये शहर

    समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण 2050 तक डूब सकते हैं मुंबई समेत ये शहर
    लेखन प्रमोद कुमार
    Oct 30, 2019, 01:50 pm 1 मिनट में पढ़ें
    समुद्र के बढ़ते जलस्तर के कारण 2050 तक डूब सकते हैं मुंबई समेत ये शहर

    समुद्र का बढ़ता जलस्तर दुनिया के कई शहरों को अपनी चपेट में ले लेगा। इसकी वजह से 2050 तक पहले के अनुमान से तीन गुना ज्यादा लोग प्रभावित होंगे। एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि बढ़ते जलस्तर के कारण तटों पर बसे दुनिया के कई शहर पानी में समा सकते हैं। रिसर्च में पता चला है कि अभी 15 करोड़ लोग जिस जमीन पर रहते हैं वह आधी सदी तक पानी की भेंट चढ़ चुकी होगी।

    पूरी तरह पानी में समा जाएगा दक्षिणी वियतनाम- रिसर्च

    न्यू जर्सी स्थित साइंस संगठन क्लाइमेट सेंट्रल का एक रिसर्च पेपर नेचर कम्यूनिकेशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि 2050 तक दक्षिणी वियतनाम पूरी तरह से बाढ़ में डूब सकता है। इस वजह से देश की एक चौथाई आबादी यानी लगभग दो करोड़ लोग प्रभावित होंगे। इसके अलावा रिसर्च में अनुमान जताया गया है कि देश का आर्थिक केंद्र हो ची मिन्ह सिटी भी पूरी तरह पानी में समा जाएगा।

    थाईलैंड की 10 प्रतिशत आबादी का प्रभावित होने का अनुमान

    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) की मदद से की गई इस रिसर्च में पता चला है कि थाईलैंड का सबसे बड़ा शहर और राजधानी बैंकॉक समुद्र के बढ़ते जलस्तर की वजह से बुरी तरह प्रभावित होगी। पहले अनुमान था कि इस वजह से केवल एक प्रतिशत आबादी के रहने वाली जमीन पानी की चपेट में आएगी, लेकिन अब अनुमान जताया गया है कि 10 प्रतिशत लोगों के रहने वाली जमीन पानी में डूब जाएगी।

    दुनिया को कई तरह से प्रभावित करेगा पर्यावरण में आ रहा बदलाव

    विशेषज्ञों का कहना है कि पर्यावरण में आ रहा बदलाव शहरों पर कई तरह से दबाव डालेगा। उनका कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से बाढ़ आने की घटनाएं बढ़ेंगी, वहीं कई स्थानों पर सूखा पड़ेगा। इस वजह से किसान खेती छोड़कर शहरों की तरफ पलायन करेंगेे, जिससे शहरों में भीड़ बढ़ेगी। शहर इन घटनाओं के लिए तैयार नहीं होंगे, जिससे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इससे शहरों में अस्थिरता भी बढ़ेगी।

    शंघाई और आसपास के शहरों को भी खतरा

    रिसर्च में अनुमान लगाया गया है कि एशिया की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण केंद्रों में से एक शंघाई पर भी पानी में बहने का खतरा है। अनुमान है कि शंघाई और इसके आसपास बसे शहर समुद्र के बढ़ते जलस्तर का सामना नहीं कर पाएंगे। इस रिसर्च में कहा गया है कि लगभग 11 करोड़ लोग ऐसी जगहों पर रहते हैं जो हाई-टाइड लाइन से नीचे है। इन पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

    मुंबई पर भी मंडरा रहा खतरा

    इस रिसर्च में मुंबई को लेकर भी अनुमान जताया गया है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को लेकर कहा गया है कि दुनिया के सबसे बड़े शहरों में से एक मुंबई पर भी जलस्तर बढ़ने के कारण खतरा मंडरा रहा है। रिसर्च में सलाह दी गई है कि इन देशों को अपने नागरिकों को आंतरिक हिस्सों में बसाना शुरू कर देना चाहिए। विशेषज्ञ इसे मानवता और सुरक्षा के लिए खतरा बता रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    मुंबई
    थाईलैंड
    एशिया

    ताज़ा खबरें

    सिनेमा लवर्स डे: 99 रुपये में 'द कश्मीर फाइल्स', 'अवतार 2' जैसी फिल्में दिखाएगा PVR पीवीआर
    आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से टकराएगी रणबीर कपूर की 'एनिमल'  आलिया भट्ट
    रणजी ट्रॉफी: सागर उडेशी ने पुडुचेरी के लिए झारखंड के खिलाफ लिए 8 विकेट रणजी ट्रॉफी
    लखीमपुर हिंसा: योगी सरकार ने अजय मिश्रा की जमानत का किया विरोध, कहा- गलत संदेश जाएगा लखीमपुर खीरी हिंसा

    भारत की खबरें

    ये हैं भारत के 5 मशहूर सांस्कृतिक फेस्टिवल, एक बार जरूर जाएं ट्रेवल टिप्स
    महाराष्ट्र-कर्नाटक ही नहीं, भारत के इन राज्यों के बीच भी चल रहा है सीमा विवाद मिजोरम
    OTT और थिएटर में इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    भारत में व्हाट्सऐप-पे के प्रमुख विनय चोलेट्टी ने अपने पद से दिया इस्तीफा व्हाट्सऐप

    मुंबई

    गोवा-मुंबई हाईवे पर ट्रक और वैन की टक्कर, एक बच्चे समेत 9 की मौत गोवा
    महामारी के बाद रियल एस्टेट ने पकड़ी रफ्तार, 2022 में 4 लाख घरों का हुआ निर्माण महामारी
    उर्फी ने किया चित्रा वाद्य पर केस, फिर पहुंचीं महिला आयोग; क्यों गरमाया हुआ है मामला? उर्फी जावेद
    फिल्म 'आई एम कलाम' के लेखक संजय चौहान का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित बॉलीवुड समाचार

    थाईलैंड

    फिलीपींस: परीक्षा में नकल रोकने के लिए छात्रों ने पहनी अनोखी एंटी-चीटिंग हैट, तस्वीरें वायरल फेसबुक
    विदेशी हाइकिंग ट्रेल्स का उठाना चाहते हैं लुत्फ? थाईलैंड की ये पांच जगहे हैं बेहतरीन ट्रेवल टिप्स
    थाईलैंड: पूर्व पुलिस अधिकारी ने डे-केयर सेंटर में की गोलीबारी, 22 बच्चों सहित 34 की मौत हत्या
    थाईलैंड से फर्जी जॉब ऑफर से रहें सावधान, सरकार ने जारी की एडवाइजरी विदेश मंत्रालय

    एशिया

    अमेरिका में एशियाई छात्रा पर नस्लीय हमला, महिला ने चाकू से सिर पर किए कई वार अमेरिका
    दक्षिण एशिया और अफ्रीका में हर 10 में से एक अस्पताल में नहीं है बिजली- रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन
    2022 में एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रहा भारतीय रुपया भारतीय रुपये
    एंटीबायोटिक प्रतिरोधी जीवाणुओं के संक्रमण से साल 2019 में हुई 12 लाख से अधिक मौतें- अध्ययन अफ्रीका

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023