NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार
    अफगानिस्तान
    रूस समाचार
    श्रीलंका
    यूक्रेन युद्ध
    श्रीलंका आर्थिक संकट
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / चीन में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप, सामने आए अब तक के सबसे अधिक दैनिक मामले
    दुनिया

    चीन में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप, सामने आए अब तक के सबसे अधिक दैनिक मामले

    चीन में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप, सामने आए अब तक के सबसे अधिक दैनिक मामले
    लेखन भारत शर्मा
    Mar 11, 2022, 04:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    चीन में फिर बढ़ा कोरोना का प्रकोप, सामने आए अब तक के सबसे अधिक दैनिक मामले
    चीन में सामने आए कोरोना संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक दैनिक मामले।

    एक तरफ भारत सहित दुनिया के अन्य देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है, वहीं चीन में वायरस ने फिर से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। यही कारण है कि शुक्रवार को वहां महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में सरकार ने शंघाई सहित अन्य प्रमुख शहरों में लक्षित लॉकडाउन लागू करने सहित कोरोना टेस्ट की रफ्तार को बढ़ा दिया है।

    चीन में शुक्रवार को सामने आए संक्रमण के 1,369 नए मामले

    NDTV के अनुसार, चीन में शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक प्रांतों में कोरोना संक्रमण के 1,369 नए मामले सामने आए हैं, जो दो साल पहले वुहान से हुई महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि तीन सप्ताह पहले तक संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 100 से कम थी, लेकिन अब इसकी रफ्तार बढ़ रही है। विशेषज्ञों ने इसके लिए ओमिक्रॉन वेरिएंट को जिम्मेदार ठहराया है।

    चीन में महामारी की रोकथाम के लिए लागू किया जा रहा है लक्षित लॉकडाउन

    चीन में इस बार महामारी की रोकथाम के लिए लक्षित लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। इसमें संक्रमण के अधिक मामले सामने आने पर स्कूलो, मॉल्स, रेस्त्रां सहित अन्य प्रतिष्ठानों को 48 घंटे तक बंद किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को भी वहीं रखा जा रहा है और उनका कोरोना टेस्ट करने के साथ संक्रमितों की संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। इससे पूरा शहर बंद करने की जरूरत नहीं पड़ रही।

    पुरानी नीति में पूरे शहर को किया जा रहा था बंद

    बता दें चीन की शून्य कोविड मामले की नीति के तहत पूर्व में संक्रमण के मामले सामने आने के बाद पूरे शहर को ही लॉकडाउन किया जा रहा था। इसके कारण लोगों को खाने-पीने की चीजों सहित कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही थी।

    स्कूलों में जाकर की जा रही है जांच

    शंघाई में संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद मेयर गोंग झेंग ने स्वास्थ्य अधिकारियों को संक्रमण की प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के लिए स्रोत का पता लगाने तथा स्क्रीनिंग कार्य को अधिक सतर्कता से करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने शंघाई अमेरिकन स्कूल सहित अन्य स्कूलों में पहुंचकर उन्हें 48 घंटों के लिए बंद किया और वहा मौजूद सभी शिक्षक और छात्रों की कोरोना जांच कर स्थिति का पता लगाया।

    चांगचुन के पूर्वोत्तर औद्योगिक केंद्र में लागू किया गया है लॉकडाउन

    इधर, सरकार ने संक्रमण के अधिक मामलों की सूचना मिलने पर चांगचुन के पूर्वोत्तर औद्योगिक केंद्र में लॉकडाउन लागू कर दिया है। इस क्षेत्र में करीब 90 लाख लोग रहते हैं। सरकार ने यहां लोगों को बिना कारण घर से नहीं निकलने और कोरोना जांच में सहयोग करने को कहा है। इसी तरह शुक्रवार को कोरोना जांच के लिए कुछ संग्राहलयों को वहां मौजूद लोगों की जांच के लिए 48 घंटे के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं।

    लक्षित लॉकडाउन से शुरू हुई खाद पदार्थों की जमाखोरी

    लक्षित लॉकडाउन से कई शहरों में जमाखोरी की प्रवृत्ति बढ़ रही है। हांगकांग में लोगों ने ऑफिस, मॉल, स्कूल और अन्य जगहों पर अचानक बंद किए जाने की सूचना पर आवश्यक चीजों की जमाखोरी करना शुरू कर दिया है। इसी तरह दक्षिणी शहर शेनझेन में लोगों ने घरों से निकलना कम कर दिया है और ऑनलाइन पढ़ाई तथा काम को तहरीज दी जा रही है। इसी तरह बीजिंग में कई आवासीय परिसरों को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    भारत में गुरुवार को संक्रमण के 4,194 नए मामले सामने आए और 255 मरीजों की मौत हुई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,84,261 हो गई है। इनमें से 5,15,714 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह दुनियाभर में अब तक 45.30 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 60.29 लाख की मौत हुई है। सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 7.95 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 9.66 लाख लोगों की मौत हुई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    शंघाई
    कोरोना वायरस
    लॉकडाउन

    ताज़ा खबरें

    फ्री फायर मैक्स: 3 फरवरी के लिए कोड जारी, ऐसे करें रिडीम फ्री फायर
    अल्लू की फिल्म 'अला वैकुंठपुरामुलू' का हिंदी वर्जन यूट्यूब पर आएगा, 'शहजादा' को होगा नुकसान? शहजादा फिल्म
    रेनो डस्टर का फेसलिफ्ट मॉडल भारत में होगा लॉन्च, जानिए क्या है कंपनी की योजना   रेनो की कारें
    जीरे को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख स्वास्थ्य लाभ खान-पान

    चीन समाचार

    चांद के समृद्ध क्षेत्रों पर कब्जे का दावा कर सकता है चीन- रिपोर्ट चांद
    चीन के स्मार्टफोन निर्यात में गिरावट, 2022 में बीते 10 साल में सबसे कम रहा- रिपोर्ट स्मार्टफोन
    क्या है ताइवान का मुद्दा, जिसे लेकर अमेरिकी जनरल ने जताई चीन-अमेरिका युद्ध की आशंका? अमेरिका
    अमेरिका और चीन में 2025 में हो सकता है युद्ध- अमेरिकी जनरल अमेरिका

    शंघाई

    चीन के शंघाई शहर की 70 प्रतिशत आबादी हुई कोरोना वायरस से संक्रमित- स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोरोना वायरस
    चीन: झेजियांग में रोज मिल रहे कोरोना के 10 लाख नए मरीज, दोगुना होने की संभावना चीन समाचार
    चीन: पाबंदियां हटने के बाद कोरोना के लाखों मरीज मिलने की आशंका, अस्पतालों में तैयारियां शुरू कोरोना वायरस
    चीन में कोरोना के रिकॉर्ड मामले दर्ज, 41 करोड़ लोग लॉकडाउन से प्रभावित चीन समाचार

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    लॉकडाउन

    कोरोना वायरस: चीन में तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, सरकार बोली- ट्रैक करना असंभव बीजिंग
    जीरो-कोविड नीति के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद पाबंदियां कम करने पर विचार कर रहा चीन चीन समाचार
    चीन में कोरोना के मामलों में तेज बढ़ोतरी, पाबंदियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग चीन समाचार
    मनरेगा में सुधार के लिए सरकार ने बनाई समिति, तीन महीनों में देगी रिपोर्ट मनरेगा

    दुनिया की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    World Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023