NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    जम्मू-कश्मीर
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस वैक्सीन
    लखीमपुर रेप-हत्याकांड
    हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (LCH)
    भू-धंसाव
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, 80 करोड़ लोगों को छह महीने और मिलेगा मुफ्त राशन
    देश

    केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, 80 करोड़ लोगों को छह महीने और मिलेगा मुफ्त राशन

    केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, 80 करोड़ लोगों को छह महीने और मिलेगा मुफ्त राशन
    लेखन भारत शर्मा
    Mar 26, 2022, 08:54 pm 1 मिनट में पढ़ें
    केंद्र सरकार की बड़ी घोषणा, 80 करोड़ लोगों को छह महीने और मिलेगा मुफ्त राशन
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे देश के गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी घोषणा की है। सरकार ने गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न मुहैया कराने के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PM-GKAY) को अगले छह महीने यानी सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

    योजना के विस्तार पर आएगा 80,000 करोड़ रुपये का खर्च- गोयल

    खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "देश के गरीब और कमजोर वर्गों के लोगों के प्रति चिंता और संवेदनशीलता रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने PM-GKAY योजना को और छह महीने यानी सितंबर 2022 तक बढ़ा दिया है।" उन्होंने कहा, "PM-GKAY योजना का अगले छह महीनों तक विस्तार करने में 80,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे देश के कमजोर वर्गों को संबंल मिलेगा।"

    योजना में अब तक आवंटित किया जा चुका है 759 लाख मीटि्रक टन खाद्यान्न

    गोयल ने कहा, "इस योजना के पहले पांच चरणों में सरकार की ओर से करीब 759 लाख मीटि्रक टन मुफ्त खाद्यान्न का आवंटित किया जा चुका है और इस विस्तार (चरण VI) के तहत 244 लाख मीटि्रक टन मुफ्त खाद्यान्न और आवंटित किया जाएगा। ऐसे में इस योजना में कुल 1,003 लाख मीटि्रक टन मुफ्त खाद्यान्न आवंटित किया जाएगा।" बता दें योजना में 80 करोड़ लोगों को हर महीने पांच किलो गेंहू या चावल और एक किलो चना दिया जाएगा।

    सरकार ने मार्च 2020 में की थी योजना की शुरुआत

    बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद मार्च में लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की घोषणा की थी। इसमें 80 करोड़ गरीबों को अप्रैल से जून तक प्रति महीने पांच-पांच किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया था। हालांकि, महामारी के विकराल रूप धारण करने के बाद सरकार ने योजना को नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया था। उसके बाद योजना बंद थी।

    महामारी की दूसरी लहर के कारण किया था योजना का विस्तार

    केंद्र ने फरवरी 2021 में महामारी की दूसरी लहर के बाद मई से जून 2021 तक के लिए इसे फिर से शुरू कर दिया था। उसके बाद सरकार ने जुलाई से नंवबर 2021 तक के लिए चौथा चरण और दिसंबर से मार्च 2022 तक के लिए पांचवां चरण शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि, फरवरी में आई महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए अब सरकार ने इस योजना को सितंबर 2022 तक के लिए फिर बढ़ा दिया है।

    उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन महीने बढ़ाई है मुफ्त राशन योजना

    सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश की गरीब जनता के हित को देखते हुए राज्य में लागू मुफ्त राशन योजना को तीन महीने यानी जून 2022 तक के लिए बढ़ाने का ऐलान किया था।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,660 नए मामले सामने आए और 4,100 मरीजों की मौत दर्ज हुई। इनमें पुरानी मौतें भी शामिल हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,30,18,032 हो गई है। इनमें से 5,20,855 लोगों की मौत हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 16,741 रह गई है। हालात बेहतर होते देख सरकार ने 31 मार्च से महामारी के कारण लगाई पाबंदियां खत्म करने का ऐलान किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    पीयूष गोयल
    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    हॉकी विश्व कप: जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर तीसरी बार जीता खिताब  हॉकी विश्व कप

    नरेंद्र मोदी

    BBC डॉक्यूमेंट्री विवाद के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने चेताया- देश में विभाजन पैदा करने की कोशिश BBC
    BBC डॉक्यूमेंट्री: प्रधानमंत्री मोदी से पहले इन विषयों की डॉक्यूमेंट्री पर भी हो चुका है विवाद BBC
    BBC डॉक्यूमेंट्री: स्क्रीनिंग को लेकर हुए बवाल की जांच के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बनाई समिति  दिल्ली विश्वविद्यालय
    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट का असर, शेयरों में भारी गिरावट अडाणी समूह

    पीयूष गोयल

    ऐपल भारत में 25 प्रतिशत तक बढ़ाना चाहती है अपना उत्पादन- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ऐपल
    ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण देश के 50,000 मोबाइल स्टोर्स पर लगा ताला, CAIT का आरोप ई-कॉमर्स
    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना रहेगी जारी, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
    मल्लिकार्जुन खड़गे के "कुत्ता" वाले बयान पर संसद में हंगामा, भाजपा ने की माफी की मांग मल्लिकार्जुन खड़गे

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम क्या है, जिसके तहत 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन? केंद्र सरकार
    तीन महीने और आगे बढ़ाई गई मुफ्त राशन योजना, अब दिसंबर तक मिलेगा लाभ केंद्र सरकार
    सितंबर में समाप्त हो रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को आगे बढ़वाना चाहते हैं राज्य गुजरात
    महामारी के दौरान अत्यंत गरीबी को रोकने में कामयाब रही सरकार की मुफ्त राशन योजना- IMF केंद्र सरकार

    कोरोना वायरस

    देश के नाम राष्ट्रपति मुर्मू का संबोधन, कहा- आत्मविश्वास से भरा राष्ट्र बना चुका भारत द्रौपदी मुर्मू
    गणतंत्र दिवस: मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति को बुलाने के क्या मायने हैं? गणतंत्र दिवस
    उत्तर कोरिया: सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप, प्योंगयांग समेत कई जगह 5 दिनों का लॉकडाउन उत्तर कोरिया
    फाइजर वैक्सीन पर केंद्रीय मंत्री के ट्वीट की कांग्रेस ने की ट्विटर से शिकायत, जानें मामला कांग्रेस समाचार

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023