NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा विधायक ने नेहरू को बताया 'अय्याश', कहा- इस परिवार का काम ही ऐसा
    अगली खबर
    भाजपा विधायक ने नेहरू को बताया 'अय्याश', कहा- इस परिवार का काम ही ऐसा

    भाजपा विधायक ने नेहरू को बताया 'अय्याश', कहा- इस परिवार का काम ही ऐसा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Sep 18, 2019
    01:21 pm

    क्या है खबर?

    अपने विवादित बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की है।

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने नेहरू को 'अय्याश' बताया है।

    उन्होंने मंगलवार को फेसबुक पर नेहरू की एक पुरानी फोटो पोस्ट की थी। जब पत्रकारों ने उनसे इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि नेहरू 'अय्याश' था और इनका काम ही ऐसा रहा है।

    बयान

    ये है सैनी का पूरा बयान

    विधायक सैनी मंगलवार को राष्ट्रीय एकता अभियान के तहत सेवा सप्ताह कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर आए थे।

    यहां जब पत्रकारों ने उनसे नेहरू वाली पोस्ट को लेकर सवाल पूछा तो सैनी ने कहा, "नेहरू अय्याश था, अंग्रेजों के चक्कर में आकर देश का बंटवारा कर दिया। पूरा खानदान अय्याश था। राजीव ने शादी इटली में की। इनका तो काम ही ऐसा रहा है।"

    उनके इस बयान से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा है और उन्होंने सैनी से माफी की मांग की है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां सुनिये सैनी के बिगड़े बोल

    #WATCH: BJP MLA from Muzaffarnagar's Khatauli, Vikram Singh Saini reacts on his post on PM ModiJL Nehru. Says "...Nehru aiyyash tha, angrezon ke chakkar mein aake desh ka bantwara kara diya. Poora khandan aiyyash tha. Rajiv ne shaadi Italy mein ki. Inka kaam hi aisa raha."(17.9) pic.twitter.com/Lx8UVnzzpQ

    — ANI UP (@ANINewsUP) September 18, 2019

    जानकारी

    सैनी बोले- जो इतिहास में पढ़ा वही बताया

    सैनी ने कहा कि उन्होंने नेहरू के बारे में जो इतिहास में पढ़ा है, वहीं बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी पार्टी व समाज के लिए ऐसा कोई शब्द नहीं कहा है, जिससे किसी भी नेता या समाज को ठेस पहुंचे।

    विवादित बयान

    विवादित बयान देने में आगे रहते हैं सैनी

    सैनी की पहचान विवादित बयान देने वाले विधायक के रूप में रही है।

    इससे पहले जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त होने के बाद उन्होंने कश्मीरी महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था।

    उनके इस बयान का जिक्र पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में सौंपी रिपोर्ट में राहुल गांधी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान के साथ किया था।

    हालांकि, भाजपा ने केवल राहुल गांधी के नाम पर हल्ला किया था।

    विवादित बयान

    यह था कश्मीरी महिलाओं को लेकर दिया उनका बयान

    अगस्त में कार्यक्रम में बोलते हुए सैनी ने कहा था, "कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं और जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करा देंगे। पहले वहां की लड़कियां उत्तर प्रदेश के किसी छोरे से शादी कर लें तो उसकी नागरिकता रद्द हो जाती थी।"

    उन्होंने आगे कहा, "जो मुस्लिम कार्यकर्ता यहां बैठे हैं तो उन्हें भी खुशी मनानी चाहिए। शादी वहां करो ना कश्मीर की गोरी लड़कियों से। खुशी मनानी चाहिए उन्हें। पूरे देश के लिए यह उत्साह का विषय है।"

    विवादित बयान

    लोगों को बम से उड़ाने की बात कह चुके हैं सैनी

    सैनी ने इस साल जनवरी मे कहा था कि जिन लोगों को भारत में खतरा महसूस होता है उन्हें वो बम से उड़ा देंगे।

    सैनी ने कहा था कि कुछ देशद्रोही और गद्दार लोगों को यहा खतरा महसूस होता है। ऐसे लोग देश छोड़ दें। देश से बाहर जाने की टिकट के पैसे वो दे देंगे।

    उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां रहकर खाते हैं, लेकिन उन्हें भारत माता की जय बोलने से परहेज है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    भारतीय जनता पार्टी
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस
    विनफास्ट आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकार से कर रही बातचीत, जानिए क्या है योजना विनफास्ट
    भारत में साल 2026 तक होगी 10 लाख AI पेशेवरों की आवश्यकता, रिपोर्ट में दावा  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    भारत की खबरें

    रूस में होने वाले युद्धाभ्यास में पाकिस्तानी सेना के साथ भाग लेगी भारतीय सेना पाकिस्तान समाचार
    निराश होने की जरूरत नहीं, चंद्रयान-2 मिशन का 95 फीसदी हिस्सा कर रहा है काम ISRO
    कॉलेज के छात्र ही नहीं, अमीर भारतीय भी पसंद करते हैं ओल्ड मॉन्क व्यवसाय
    जम्मू-कश्मीर की स्थिति को लेकर बोले अजित डोभाल, दी अहम जानकारियां पाकिस्तान समाचार

    पाकिस्तान समाचार

    लंदन: कश्मीर पर प्रदर्शन कर रहे पाकिस्तानी समर्थकों ने भारतीय उच्चायोग पर फेंके पत्थर, खिड़कियां टूटीं भारत की खबरें
    ब्रिटेन की मांग- जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों की हो जांच जम्मू-कश्मीर
    पुतिन के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले मोदी- आंतरिक मामलों में बाहरी दखल मंजूर नहीं रूस समाचार
    हाफिज सईद, दाऊद, अजहर और लखवी नए कानून के तहत आतंकी घोषित, रेड कॉर्नर नोटिस जारी मुंबई

    भारतीय जनता पार्टी

    आखिरकार कर्नाटक में हुआ कैबिनट का गठन, येदियुरप्पा की 17 सदस्यीय टीम में पूर्व मुख्यमंत्री शामिल कर्नाटक
    अनुच्छेद 370 पर फैसले पर देशभर में अभियान चलाएगी भाजपा, राज्यों के विधानसभा चुनावों पर नजर नरेंद्र मोदी
    वो बड़े नेता जो भ्रष्टाचार करने के लिए या इसके आरोप में जा चुके हैं जेल केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का निधन, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि अरुण जेटली

    उत्तर प्रदेश

    उत्तर प्रदेश: जल्द होने वाली है खाली पड़े पदों पर शिक्षकों की बंपर भर्ती शिक्षा
    मध्यप्रदेशः हिरासत में आदिवासी युवकों से मारपीट और पेशाब पिलाने के आरोप में चार पुलिसकर्मी निलंबित मध्य प्रदेश
    उन्नाव केसः पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में कुलदीप सेंगर पर आरोप तय दिल्ली
    पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में आज आ सकता है फैसला, जानें क्या है पूरा मामला भारतीय जनता पार्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025