NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली नहीं तो कौन? जानिए नंबर-4 पर संभावित विकल्प 
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली नहीं तो कौन? जानिए नंबर-4 पर संभावित विकल्प 
    विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली नहीं तो कौन? जानिए नंबर-4 पर संभावित विकल्प 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 10, 2025
    02:27 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने का मन बना लिया है। उन्होंने इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को दे दी है।

    कोहली 2013 से नंबर-4 पर खेल रहे हैं। उन्होंने इस बल्लेबाजी क्रम पर 98 टेस्ट खेले हैं और 50.09 की औसत से 7,564 रन बनाए हैं।

    ऐसे में उनकी जगह लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। ऐसे में आइए संभावित खिलाड़ियों के विकल्प पर नजर डालते हैं।

    #1

    श्रेयस अय्यर 

    श्रेयस अय्यर ने सफेद गेंदों की क्रिकेट में पिछले कुछ समय से कमाल का प्रदर्शन किया है। वनडे क्रिकेट में ये खिलाड़ी नंबर-4 पर खेलता है और 52.02 की उम्दा औसत के साथ 1,821 रन बना चुका है।

    टेस्ट क्रिकेट में अय्यर नंबर-5 पर ज्यादा खेले हैं। उन्होंने वहां 29.40 की औसत से 294 रन बनाए हैं।

    अय्यर के बल्ले से 14 टेस्ट में 36.86 की औसत से 811 रन निकले हैं। ऐसे में वह एक मजबूत विकल्प होंगे।

    #2

    सरफराज खान 

    सरफराज खान भी कोहली की जगह एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनकी औसत 65 से अधिक है, जो उनके निरंतर अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है।

    उन्होंने घरेलू प्रतियोगिताओं में कई बार कठिन परिस्थितियों में शतक लगाए हैं। उनका संतुलित और प्रभावशाली खेल मध्य क्रम को मजबूती दे सकता है।

    उन्होंने 6 टेस्ट मैचों की 11 पारियों में 37.10 की औसत से 371 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक और एक शतक निकला है।

    #3

    रजत पाटीदार 

    रजत पाटीदार भी टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 के लिए उपयुक्त विकल्प बन सकते हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनकी औसत 43 से ज्यादा की रही है।

    वह तकनीकी रूप से मजबूत और संयमित बल्लेबाज हैं, जो तेज और घूमती गेंदों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

    उन्होंने इंडिया-A टीम और घरेलू क्रिकेट में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के लिए उन्हें 3 टेस्ट खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 10.50 की औसत से 63 रन बनाए थे।

    #4

    साई सुदर्शन 

    साई सुदर्शन भी टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 पर एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 29 मैचों में 39.93 की औसत से 1,957 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं ।

    उनका उच्चतम स्कोर 213 रन है, जो उनकी लंबी पारियां खेलने की क्षमता को दर्शाता है।

    घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन और तकनीकी मजबूती के कारण वह मध्य क्रम को स्थिरता प्रदान कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    श्रेयस अय्यर

    ताज़ा खबरें

    टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली नहीं तो कौन? जानिए नंबर-4 पर संभावित विकल्प  विराट कोहली
    इस बार 4 दिन पहले 27 मई को आएगा मानसून, केरल में देगा दस्तक मानसून
    भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में मार गिराए लश्कर और जैश के शीर्ष आतंकी, नाम आए सामने पाकिस्तान समाचार
    2025 होंडा CB650R और CBR650R भारत में लॉन्च, जानिए क्या मिला है नया  होंडा

    विराट कोहली

    IPL 2025: RCB की CSK पर जीत के बाद विराट कोहली ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर  IPL 2025
    विराट कोहली खेलना चाहते हैं वनडे विश्व कप 2027, मुंबई में कार्यक्रम के दौरान की पुष्टि भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL में RCB के ये बल्लेबाज हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट, जानिए आंकड़े  IPL 2025

    टेस्ट क्रिकेट

    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का 35वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: चौथे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद धर्मशाला में नहीं होगा PBKS बनाम MI मुकाबला, जानिए कहां होगा मैच IPL 2025
    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक ओवर में फेंकीं हैं सर्वाधिक गेंदें  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में पंजाब किंग्स के विरुद्ध की गई शीर्ष साझेदारियां IPL 2025

    श्रेयस अय्यर

    श्रेयस अय्यर ने मुंबई में खरीदा 525 वर्ग फीट का अपार्टमेंट, जानिए कितनी है कीमत मुंबई
    IPL 2025: KKR द्वारा रिटेन नहीं किए जाएंगे श्रेयस अय्यर- रिपोर्ट IPL 2025
    रणजी ट्रॉफी 2024-25: श्रेयस अय्यर ने प्रथम श्रेणी करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया, जानिए आंकड़े क्रिकेट समाचार
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर करेंगे मुंबई की कप्तानी, पृथ्वी शॉ को भी मिली जगह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025