LOADING...
IPL में RCB के ये बल्लेबाज हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट, जानिए आंकड़े 
विराट कोहली इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL में RCB के ये बल्लेबाज हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट, जानिए आंकड़े 

Apr 05, 2025
06:37 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार अंदाज से किया है। उसे पहले 2 मुकाबलों में जीत और 1 में हार मिली है। अब ये टीम अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 7 अप्रैल को खेलेगी। अब तक IPL में विराट कोहली के नाम कई अनोखे रिकॉर्ड्स जुड़े हुए हैं। ऐसे में आइए RCB के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डालते हैं।

#1

विराट कोहली (10 बार) 

RCB के पूर्व कप्तान कोहली इस सूची में पहले स्थान पर हैं। अपने 255 मैच के करियर में वह 10 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं। उन्होंने पहला IPL मुकाबला साल 2008 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 247 पारियों में 38 बार नाबाद रहते हुए 38.76 की औसत और 132 की स्ट्राइक रेट से 8,101 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 8 शतक और 56 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है।

#2

ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स (8-8 बार)

सूची में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स हैं। मैक्सवेल 50 पारियों में 8 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं। IPL से संन्यास ले चुके डिविलियर्स भी 144 पारियों में 8 बार शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे। मैक्सवेल के बल्ले से RCB के लिए 28.77 की औसत से 1,266 रन निकले थे। वह इसबार पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेल रहे हैं। डिविलियर्स ने 41.20 की औसत से 4,491 रन बनाए थे।

#3

हर्षल पटेल और दिनेश कार्तिक (6-6 बार) 

RCB को कई मैच जीताने वाले 2 स्टार खिलाड़ी हर्षल पटेल और दिनेश कार्तिक इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। दोनों 6-6 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं। हर्षल ने 80 मैचों की 32 पारियों में RCB के लिए 155 रन बनाए थे। कार्तिक के बल्ले से 53 पारियों में 162.95 की उम्दा स्ट्राइक रेट से 937 रन निकले थे। उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 83 रन रहा था।

#4

क्रिस गेल (5 बार) 

RCB के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल चौथे स्थान पर हैं। RCB के लिए 85 मैच के करियर में वह 5 बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। उन्होंने इस टीम के लिए पहला IPL मुकाबला साल 2011 में खेला था। इस खिलाड़ी ने 84 पारियों में 11 बार नाबाद रहते हुए 43.32 की औसत और 152.72 की स्ट्राइक रेट से 3,163 रन बनाए थे। ेउनके बल्ले से 5 शतक और 19 अर्धशतक भी निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175* रन था।