
वनडे क्रिकेट: इन भारतीय बल्लेबाजों ने एक मैदान पर बनाए सबसे ज्यादा रन
क्या है खबर?
वनडे क्रिकेट में जब कोई बल्लेबाज किसी खास मैदान पर रन बनाना शुरू करता है तो फिर वो मैदान मानो उसका 'घरेलू किला' बन जाता है। कुछ भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसे-ऐसे मैदानों पर रनों की बारिश की है कि विरोधी टीमों के लिए वहां जीत हासिल करना सपना बन गया। इन खिलाड़ियों ने एक ही मैदान पर खूब रन बनाए। ऐसे में आइए एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।
#1
सचिन तेंदुलकर (1,778 रन, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पर 42 वनडे मैच खेले थे और इसकी 42 पारियों में 48.05 की उम्दा औसत के साथ 1,778 रन बनाने में सफल रहे थे। उनके बल्ले से यहां 7 शतक और 7 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 143 रन रहा था। उन्होंने यहां अपना पहला मुकाबला साल 1990 और आखिरी मुकाबला साल 2000 में खेला था।
#2
मोहम्मद अजहरुद्दीन (1,660 रन, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भी शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खूब रन बनाए थे। उन्होंने यहां अपना पहला वनडे मुकाबला 1985 में खेला था। आखिरी बार वह इस मैदान पर साल 2000 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 62 मैच की 58 पारियों में 34.58 की औसत से 1,660 रन बनाए थे। उनके बल्ले से यहां 9 अर्धशतक और 1 शतक निकला था। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108 रन रहा था।
#3
नवजोत सिंह सिद्धू (1,225 रन, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम)
भारतीय टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का बल्ला भी शारजाह में खूब चला था। वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 1988 में इस मैदान पर पहला वनडे मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 1998 में यहां खेले थे। 32 मुकाबलों की 32 पारियों में उनके बल्ले से 70.48 की औसत से 1,225 रन निकले थे। उन्होंने यहां 8 अर्धशतक और 2 शतक लगाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 108 रन रहा था।
#4
सचिन तेंदुलकर (1,096 रन, आर प्रेमदासा स्टेडियम)
सूची में चौथे स्थान पर भी तेंदुलकर ही हैं। उन्होंने श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में वनडे क्रिकेट में 1,096 रन बनाए हैं। उन्होंने इस मैदान पर 1993 में पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह यहां 2009 में खेलते हुए नजर आए थे। 27 मैचों की 26 पारियों में इस खिलाड़ी ने 47.65 की औसत से ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 5 अर्धशतक और 4 शतक निकले थे। उनका यहां सर्वश्रेष्ठ स्कोर 138 रन रहा था।