NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन अपना 100वां टेस्ट खेलने को तैयार, अब तक बनाए ये रिकॉर्ड
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन अपना 100वां टेस्ट खेलने को तैयार, अब तक बनाए ये रिकॉर्ड
    रविचंद्रन अश्विन के लिए अगला टेस्ट मैच 100वां होगा (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन अपना 100वां टेस्ट खेलने को तैयार, अब तक बनाए ये रिकॉर्ड

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 05, 2024
    12:22 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांचवा टेस्ट धर्मशाला में खेला जाना है। यह भारत के दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का 100वां टेस्ट होगा।

    वह 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 12वें और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 77वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

    वह भारत के लिए विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह खिलाड़ी 9वें स्थान पर है।

    ऐसे में आइए इस खिलाड़ी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    इतिहास

    भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट अश्विन के नाम

    अश्विन भारतीय सरजमीं पर 354 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह भारत की धरती पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनकी औसत 21.33 की रही है।

    अश्विन ने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने भारत में खेलते हुए 63 टेस्ट में 24.88 की औसत के साथ 350 विकेट लिए थे।

    इस सूची में हरभजन सिंह तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने भारत में 28.76 की औसत से कुल 265 विकेट लिए हुए हैं।

    एशिया

    एशिया में झटके हैं 400 से ज्यादा विकेट 

    अश्विन ने एशिया में 404 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वह एशिया में 400 विकेट लेने वाले भारत के सिर्फ दूसरे और विश्व के तीसरे गेंदबाज बने हैं।

    एशिया में अश्विन ने 132 पारियों में ये आंकड़ा छूआ था।

    श्रीलंका के पूर्व दिग्गज मुथैया मुरलीधरन ने एशिया में 171 पारियों में 21.69 की औसत के साथ सर्वाधिक 619 विकेट अपने नाम किए हैं। कुंबले ने एशिया में 144 पारियों में 27.00 की औसत से 419 विकेट चटकाए हैं।

    प्लेयर ऑफ द सीरीज

    अश्विन ने जीते दूसरे सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' पुरस्कार 

    टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मुरलीधरन (11) ने जीते हैं।

    इस मामले में अश्विन दूसरे पायदान पर हैं, उन्होंने 10 बार यह पुरस्कार अपने नाम किया है।

    भारत के लिए उनके बाद सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर (5) और वीरेंद्र सहवाग (5) के नाम है।

    इस मामले में सक्रिय खिलाड़ियों में अश्विन के आस-पास भी कोई नहीं है।

    पहले

    इंग्लैंड के खिलाफ 100 टेस्ट विकेट झटकने वाले पहले भारतीय

    अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच साल 2012 में खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 23 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 43 पारियों में 28.88 की औसत से 105 विकेट झटके हैं।

    उन्होंने इस टीम के खिलाफ 7 बार 5 विकेट हॉल और 1 बार दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट लिए हैं।

    वह इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट झटकने वाले पहले भारतीय हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 114 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

    विकेट

    अश्विन 500 टेस्ट विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय 

    भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं।

    उन्होंने 132 टेस्ट मैच में 29.65 की औसत से 619 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 31 बार 4 विकेट हॉल और 35 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

    अश्विन भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (507) लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

    उनके बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट कपिल देव (434) और हरभजन सिंह (417) के नाम हैं।

    गेंदबाज

    अश्विन 500 विकेट पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी 

    अश्विन टेस्ट में दूसरे सबसे तेज 500 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 98वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    उन्होंने इस मामले में कुंबले, शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया था।

    कुंबले ने 105, वॉर्न ने 108 और मैक्ग्रा ने 110 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में शीर्ष पर मुरलीधरन हैं, जिन्होंने महज 87 टेस्ट मैचों में ही 500 विकेट का आंकड़ा छू लिया था।

    नजर

    अश्विन के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    अश्विन ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2011 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने भारत के लिए अब तक 99 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 187 पारियों में 23.91 की औसत से 507 विकेट अपने नाम किए हैं।

    उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक 35 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। वह दोनों पारियों को मिलाकर 8 बार 10 विकेट हॉल भी ले चुके हैं।

    अश्विन का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/59 विकेट का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    रविचंद्रन अश्विन

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: तालिबान-भारत की क्या बढ़ रही है नजदीकी, पाकिस्तान से तनाव के बीच कितना अहम अफगानिस्तान? अफगानिस्तान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की रिलीज तारीख का ऐलान, पोस्टर आया सामने  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    IPL: RCB के इन बल्लेबाजों ने 2 या अधिक सीजन में बनाए हैं 500+ रन  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    भुज एयरबेस पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्रेलर था, समय आने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे  राजनाथ सिंह

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा टेस्ट: रांची क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    श्रेयस अय्यर ने पीठ में चोट बताकर बनाई रणजी ट्रॉफी से दूरी, NCA ने बताया फिट श्रेयस अय्यर
    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए घोषित की प्लेइंग इलेवन, रॉबिन्सन को मौका इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने शोएब बशीर को क्यों दी प्लेइंग इलेवन में जगह? बेन स्टोक्स ने किया खुलासा इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    चौथा टेस्ट: शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC 2023-25: रांची टेस्ट में भारत की जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड ने बेन स्टोक्स की कप्तानी में गंवाई पहली टेस्ट सीरीज, जानिए पूरे आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    नील वैगनर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, शानदार रहा उनका टेस्ट करियर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: चेन्नई सुपरकिंग्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  चेन्नई सुपरकिंग्स
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: मैट हेनरी ने पहली पारी में झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन आक्रमण और आंकड़ों पर एक नजर  कोलकाता नाइट राइडर्स
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: कैमरून ग्रीन ने खेली 174* रन की शानदार पारी, बना दिए कई रिकॉर्ड्स कैमरून ग्रीन

    रविचंद्रन अश्विन

    जब खिलाड़ी देश के लिए खेलें तो उन्हें IPL के नजरिए से देखना बंद करें- अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग
    एशिया कप 2023: भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने के हकदार थे ये 5 खिलाड़ी  एशिया कप क्रिकेट
    रविचंद्रन अश्विन की लगभग डेढ़ साल बाद हुई वनडे टीम में वापसी, जानिए उनके आंकड़े वनडे क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन को चुने जाने पर इरफान पठान ने उठाए सवाल, जानिए क्या कहा इरफान पठान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025