NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC 2023-25: रांची टेस्ट में भारत की जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर 
    अगली खबर
    WTC 2023-25: रांची टेस्ट में भारत की जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर 
    भारत ने रांची टेस्ट में 5 विकेट से दर्ज की जीत (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    WTC 2023-25: रांची टेस्ट में भारत की जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर 

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 26, 2024
    02:59 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को रांची में खेले गए चौथे टेस्ट में 5 विकेट से हरा दिया।

    जीत के लिए मिले 192 रन के लक्ष्य को भारत ने रोहित शर्मा (55), शुभमन गिल (52*) और ध्रुव जुरेल (39*) की पारियों की बदौलत हासिल किया।

    सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 में दूसरे स्थान पर अपना दावा और मजबूत किया है।

    आइए तालिका में एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    भारत ने इस तरह से दर्ज की जीत

    इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में जो रूट के शतक की मदद से 353 रन बनाए।

    जवाब में भारत ने जुरेल (90) और यशस्वी जायसवाल (73) की पारियों की बदौलत 307 रन बनाए।

    इसके बाद 46 रन की बढ़त हासिल करने वाली इंग्लिश टीम अपनी दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन (5/51) और कुलदीप यादव (4/22) की घातक गेंदबाजी के सामने सिर्फ 145 रन ही बना सकी।

    भारत ने छोटे से लक्ष्य को रोहित, जुरेल और गिल की बदौलत हासिल किया।

    भारत

    भारत ने दूसरे स्थान पर दावा किया मजबूत

    भारत ने अब तक WTC 2023-25 में कुल 8 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 5 में जीत दर्ज की है। उनके अब 64.58 प्रतिशत अंक हो गए हैं।

    इससे पहले सीरीज के तीसरे राजकोट टेस्ट में जीत के बाद ही भारत ने अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था।

    इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हारने के बाद भारत पांचवें स्थान पर खिसक गया था, लेकिन लगातार जीत ने उन्हें फिर से ऊपर उठने में मदद की।

    इंग्लैंड

    कैसी है इंग्लैंड टीम की स्थिति?

    भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट में हारने के बाद इंग्लैंड 7वें स्थान पर खिसक गया था। इसके बाद राजकोट और अब रांची में लगातार हार के बाद उनकी स्थिति और खराब हुई है।

    इंग्लिश टीम ने इस चक्र में 8 में से 5 टेस्ट हारे हैं और सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है।

    फिलहाल अंक तालिका में 8वें स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के 19.44 प्रतिशत अंक हैं।

    इस चक्र में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट जीते थे।

    न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड है शीर्ष पर बरकरार 

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम WTC 2023-25 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बरकरार है।

    इस चक्र में कीवी टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट जीते हैं और सिर्फ 1 हार बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ झेली है।

    अब तक कुल 3 जीत दर्ज करने वाली न्यूजीलैंड टीम के 75.00 प्रतिशत अंक हैं।

    बता दें कि सिर्फ 1 जीत हासिल करने वाली दक्षिण अफ्रीका इस समय 25.00 प्रतिशत अंक के साथ 7वें स्थान पर मौजूद है।

    अन्य टीमें

    ऐसी है अन्य टीमों की स्थिति 

    बांग्लादेश ने अपने 2 में से 1 टेस्ट जीता है और वे चौथे स्थान पर हैं।

    अपने 5 में से 2 मैच जीत चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम 36.66 प्रतिशत अंक के साथ 5वें स्थान पर है।

    वेस्टइंडीज ने इस चक्र में सिर्फ 1 टेस्ट जीता है। कैरेबियाई टीम 33.33 प्रतिशत अंको के साथ छठे स्थान पर है।

    श्रीलंकाई टीम ने मौजूदा चक्र में अपने दोनों टेस्ट हारे हैं और आखिरी 9वें स्थान पर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम इंग्लैंड: यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरे टेस्ट में जड़ा दोहरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स यशस्वी जायसवाल
    तीसरा टेस्ट: भारत ने दिया इंग्लैंड को 557 रन का लक्ष्य, यशस्वी ने जड़ा दोहरा शतक इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    सरफराज खान डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर जड़ने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने सरफराज़ खान
    भारत ने इंग्लैंड को हराकर दर्ज की टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    WTC 2021-23: दूसरे चरण में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 5 गेंदबाजों के बारे में जानिए  नाथन लियोन
    WTC फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम को क्यों मिली हार, जानिए 5 बड़े कारण  भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC की सभी ट्रॉफियां जीतने वाली पहली टीम बनी ऑस्ट्रेलिया, जानिए कब-कब जीते कौन-से खिताब  क्रिकेट समाचार
    गिल के कैच पर रोहित का बयान, कहा- IPL में होते हैं 10 से ज्यादा कैमरे भारतीय क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की बढ़त 300 के पार, ऐसा रहा तीसरा दिन भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल अपने लगातार दूसरे टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े शुभमन गिल
    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन चौथे दिन भारतीय टीम में फिर होंगे शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    तीसरा टेस्ट: रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स रविंद्र जडेजा

    टेस्ट क्रिकेट

    WTC 2023-25: भारत की इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट से मिलेगा आराम- रिपोर्ट जसप्रीत बुमराह
    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह किसे मिलेगा मौका? जसप्रीत बुमराह
    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची में कैसा रहा है भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025