NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024: चेन्नई सुपरकिंग्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    IPL 2024: चेन्नई सुपरकिंग्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर 
    चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ उतरेगी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024: चेन्नई सुपरकिंग्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 01, 2024
    07:54 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च से होने वाला है। पिछले साल की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) एक बार फिर यह खिताब अपने नाम करना चाहेगी।

    टीम के दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये आखिरी सीजन भी हो सकता है। टीम ने नीलामी के दौरान कई युवा खिलाड़ियों को अपने साथ भी जोड़ा है।

    ऐसे में आइए टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

    #1

    सुरेश रैना 

    पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना ने IPL में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए पहला मुकाबला साल 2008 और आखिरी मुकाबला 2021 में खेला था।

    उन्होंने 200 मैच की 195 पारियों में 33.1 की औसत और 138.91 की स्ट्राइक रेट से 5,529 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 38 अर्धशतक निकले थे।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा था। वह 28 बार नाबाद भी रहे थे।

    #2

    महेंद्र सिंह धोनी 

    IPL के इतिहास में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर धोनी हैं। उन्होंने अब तक 244 मैच खेले हैं और इसकी 214 पारियों में 38.72 की औसत से 4,957 रन बनाए हैं।

    उनकी स्ट्राइक रेट 137.8 की रही है। उनके बल्ले से 23 अर्धशतक निकले हैं।

    वह 86 बार CSK के लिए खेलते हुए नाबाद रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है।

    #3

    फाफ डु प्लेसिस

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान फाफ डु प्लेसिस साल 2012 से 2021 तक CSK की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने उस दौरान चेन्नई के लिए खूब रन बनाए और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे स्थान पर हैं।

    100 मैच की 93 पारियों में 34.9 की औसत और 132.07 की स्ट्राइक रेट से उनके बल्ले से 2,932 रन निकले हैं।

    उन्होंने 21 अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 96 रन रहा है।

    #4

    माइकल हसी 

    CSK के लिए साल 2008 से 2015 तक खेले माइकल हसी फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में चौथे स्थान पर हैं।

    उन्होंने 64 मैच की 63 पारियों में 40.98 की शानदार औसत और 122.8 की स्ट्राइक रेट से 2,213 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 17 अर्धशतक और 1 शतक निकला है।

    वह 9 बार नाबाद भी रहे हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 116 रन है।

    #5

    मुरली विजय

    मुरली विजय CSK के लिए साल 2008 से 2015 तक खेले और फ्रेंचाइजी के लिए रन बनाने के मामले में वह पांचवे स्थान पर हैं।

    उन्होंने 64 मैच की 63 पारियों में 9 बार नाबाद रहते हुए 2,213 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 40.98 और स्ट्राइक रेट 123.46 की रही है।

    उनके बल्ले से 10 अर्धशतक और 2 शतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 127 रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: रविंद्र जडेजा ने किसी सीजन में पहली बार लिए 20 विकेट, जानिए आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    घुटने की सर्जरी से पहले भगवद गीता पढ़ते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सामने आई तस्वीर इंडियन प्रीमियर लीग
    महेंद्र सिंह धोनी के घुटने की सफल सर्जरी हुई, हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी हुए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: ऐसे प्रमुख खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिला खेलने का मौका, बेंच पर गुजारा पूरा सीजन  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    खराब प्रदर्शन के बाद भी RCB ने यश दयाल को क्यों खरीदा? कोच ने बताया कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    अंबाती रायडू ने किया YSR कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान, राजनीति से भी बनाएंगे दूरी अंबाती रायडू
    श्रीलंकाई खेल मंत्री ने जय शाह से किया कुछ IPL मैचों की मेजबानी देने का अनुरोध  जय शाह
    महेंद्र सिंह धोनी ने मनायाअपने प्रशंसक का जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल महेंद्र सिंह धोनी

    टी-20 क्रिकेट

    मार्क चैपमैन ने न्यूजीलैंड के लिए पूरे किए 1,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    WPL 2024: इन 5 भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर होंगी सबकी नजरें  विमेंस प्रीमियर लीग
    पहला टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    मिचेल मार्श ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को तीसरे टी-20 में हराते हुए 3-0 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: शोएब बशीर ने किया टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    चौथा टेस्ट: भारत ने पहली पारी में बनाए 307 रन, ध्रुव जुरेल शतक से चूके भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर लखनऊ सुपर जायंट्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025