NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पिछले 5 ओलंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने वाले खिलाड़ी 
    अगली खबर
    पिछले 5 ओलंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने वाले खिलाड़ी 
    पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला पदक (तस्वीर: एक्स/@realmanubhaker)

    पिछले 5 ओलंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने वाले खिलाड़ी 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 29, 2024
    12:33 pm

    क्या है खबर?

    बीते रविवार (28 जुलाई) को पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही पेरिस खेलों में भारत का पहला पदक रहा।

    22 वर्षीय मनु ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बन गई।

    दिलचस्प रूप से भारत को साल 2012 के बाद पहली बार निशानेबाजी में कोई पदक मिला है।

    इस बीच भारत को पिछले 5 ओलंपिक में पहला पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

    2024 

    मनु भाकर ने कांस्य पदक पर साधा निशाना 

    10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में मनु 221.7 का स्कोर बनाकर पदक जीतने में सफल रहीं। उन्होंने अपने आखिरी निशाने से 10.3 अंक प्राप्त किए थे।

    इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया की ओह ये जिन ने जीता। उन्होंने 243.2 के रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    वहीं, रजत पदक भी दक्षिण कोरिया की किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ हासिल किया।

    जानकारी

    इन निशानेबाजों के साथ शामिल हुई मनु 

    मनु निशानेबाजी में पदक जीतने वाली 5वीं भारतीय निशानेबाज बनीं। उनसे पहले राज्यवर्धन सिंह (2004 में रजत), अभिनव बिंद्रा (2008 में स्वर्ण), गगन नारंग (2012 में कांस्य) और विजय कुमार (2012 में रजत) निशानेबाजी में पदक जीत चुके हैं।

    2021 

    टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने जीता था रजत 

    मीराबाई चानू ने भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत का खाता खोला था।

    वह भारोत्तोलन में पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय और रजत जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी थीं। बता दें कि उनसे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 में कांस्य पदक जीता था।

    उन्होंने कुल 202 किग्रा वजन उठाया और चीन की होउ झिहुई के बाद दूसरे स्थान पर रहीं थी। स्वर्ण पदक जीतने वाली चीनी खिलाड़ी ने कुल 210 किलो भार उठाया था।

    2016 

    साक्षी मलिक कुश्ती में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं थी 

    साक्षी मलिक के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि 2016 के रियो ओलंपिक में आई थी।

    उस दौरान उन्होंने 58 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया था। वह ओलंपिक में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय महिला पहलवान बनी थीं और यह रिकॉर्ड आज भी कायम है।

    साक्षी ने तत्कालीन एशियाई चैंपियन ऐसुलु टाइनीबेकोवा को 8-5 से हराया था। शुरुआत में वह मुकाबले में 5 अंक से पिछड़ रही थी, लेकिन बाद में उन्होंने बेहतरीन वापसी की थी।

    2012 

    गगन नारंग ने जीता था कांस्य पदक

    2012 में गगन नारंग ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में नारंग ने कांस्य पदक पर निशाना साधा था।

    उन्होंने फाइनल में 701.1 का कुल स्कोर हासिल किया था। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक रोमानिया के एलिन मोल्दोवेनु (702.1) और रजत पदक इटली के निकोलो कैम्प्रियानी (701.5) ने अपने नाम किया था।

    वहीं लंदन ओलंपिक में ही विजय कुमार ने रेपिड फायर पिस्टल 25 मीटर में रजत पदक अपने नाम किया था।

    2008 

    अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण जीतकर रचा था इतिहास 

    2008 में अभिनव बिंद्रा ने इतिहास रचते हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वह भारत की ओर से व्यक्तिगत खेलों में स्वर्ण पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

    भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र अन्य भारतीय हैं।

    बिंद्रा ने 10 मीटर पुरुष एयर राइफल स्पर्धा में कुल 700.5 अंक हासिल किए और एथेंस 2004 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता झू किनान को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें कुल 699.7 अंक प्राप्त किए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024
    मनु भाकर
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    ओलंपिक

    ओलंपिक के इतिहास में इन भारतीय खिलाड़ियों ने जीते हैं एक से अधिक पदक पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक के कुछ दिलचस्प रिकार्ड्स जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे पेरिस ओलंपिक 2024
    ओलंपिक के इतिहास में भारत की ओर से इन खिलाड़ियों ने जीते हैं स्वर्ण पदक नीरज चोपड़ा
    ओलंपिक के इतिहास में सर्वाधिक पदक जीतने वाला देश है अमेरिका, जानिए कैसा रहा है प्रदर्शन अमेरिका

    पेरिस ओलंपिक 2024

    पेरिस ओलंपिक के किन खेलों में कितने भारतीय खिलाड़ी ले रहे हिस्सा? नीरज चोपड़ा
    अमेरिका के नाम ओलंपिक इतिहास में दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स ओलंपिक
    ओलंपिक खेलों के इतिहास में सर्वाधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर  ओलंपिक
    भारतीय मूल के खिलाड़ी, जिन्होंने ओलंपिक में दूसरे देशों के लिए जीते पदक  ओलंपिक

    मनु भाकर

    #NewsBytesExclusive: ओलंपिक की तैयारियों को लेकर युवा शूटिंग स्टार मनु भाकर ने क्या कहा? ओलंपिक
    मुख्य खेल अवार्ड्स के लिए नेशनल राइफल्स एसोसिएशन ने फाइनल किए अपने नाम अर्जुन पुरस्कार
    टोक्यो ओलंपिक: मनु भाकर की पिस्टल में क्या खराबी थी और दूसरी बंदूक क्यों नहीं ली? ओलंपिक
    मनु भाकर ने जीता शूटिंग विश्व कप में कांस्य पदक, अच्छी नहीं रही थी शुरुआत निशानेबाजी

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: भारत के खाते में आए दो पदक, ऐसा रहा आज का दिन भारतीय हॉकी टीम
    टोक्यो ओलंपिक: ग्रेट ब्रिटेन से हारकर टूटा भारतीय महिला हॉकी टीम का कांस्य जीतने का सपना हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक: लगातार दूसरा मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचे बजरंग पूनिया कुश्ती
    टोक्यो ओलंपिक: कुश्ती में भारतीय महिला पहलवानों की चुनौती खत्म, ऐसा रहा प्रदर्शन कुश्ती
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025