NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अमेरिका के नाम ओलंपिक इतिहास में दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    अमेरिका के नाम ओलंपिक इतिहास में दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स
    सर्वाधिक पदक जीतने वाला देश है अमेरिका (तस्वीर:एक्स/@USAGym)

    अमेरिका के नाम ओलंपिक इतिहास में दर्ज हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 18, 2024
    04:56 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से होगी। पिछले टोक्यो ओलंपिक में अमेरिका ने अंक तालिका में 39 स्वर्ण सहित सर्वाधिक 113 पदक जीते थे। उनके बाद चीन ने 38 स्वर्ण जीते थे।

    अब पेरिस ओलंपिक में 590 से अधिक अमेरिकी खिलाड़ी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे और अपने प्रदर्शन को दोहराने का प्रयास करेंगे।

    इस बीच ओलंपिक के इतिहास में अमेरिका के रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    पदक 

    ओलंपिक में सर्वाधिक पदक जीतने वाला देश है अमेरिका

    विकिपेडिया के मुताबिक, ओलंपिक में अमेरिका ने कुल 2,629 पदक जीते हैं, जिसमें 1,061 स्वर्ण पदक, 830 रजत और 738 कांस्य शामिल हैं।

    उनके बाद किसी अन्य देश ने इतिहास में कुल 2,000 पदक भी नहीं जीते।

    एथलेटिक्स ओलंपिक में अमेरिका का सबसे शानदार खेल रहा है। इसमें कुल 827 पदक (344 स्वर्ण, 269 रजत और 214 कांस्य) जीते हैं। पेरिस ओलंपिक में भी अमेरिका के ऊपर नजरें रहने वाली हैं।

    संस्करण 

    एक संस्करण में सर्वाधिक पदक 

    ओलंपिक का तीसरा संस्करण 1904 में सेंट लुइस, मिसौरी में खेला गया था, जिसमें अमेरिका ने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया था।

    उस संस्करण में अमेरिका ने 231 पदक जीते थे, जिनमें से 76 स्वर्ण पदक शामिल थे। अमेरिका ने 78 रजत और 77 कांस्य पदक भी जीते थे।

    दिलचस्प रूप से यह एकमात्र ऐसा अवसर है जब किसी देश ने ओलंपिक संस्करण में 200 से अधिक पदक जीते हैं।

    पदक 

    इन खेलों में जीते 100 से अधिक पदक 

    ओलंपिक में एथलेटिक्स (827) और तैराकी (578) अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा पदक वाले खेल रहे हैं। इसके अलावा 5 अन्य खेल हैं जिनमें अमेरिका 100 से अधिक पदक जीते हैं।

    गोताखोरी (141), कुश्ती (138), निशानेबाजी (116), मुक्केबाजी (117) और कलात्मक जिमनास्टिक (117) में भी देश ने खूब पदक बटोरे हैं।

    किसी अन्य देश ने 5 या उससे अधिक स्पर्धाओं (ग्रीष्मकालीन ओलंपिक) में 100 से अधिक पदक नहीं जीते हैं।

    पदक 

    सर्वाधिक बार पदक तालिका में शीर्ष पर रहा अमेरिका 

    कुल 18 ओलंपिक संस्करणों में अमेरिका ने पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

    अमेरिका के अलावा सोवियत संघ (6) एकमात्र देश है जिसने यह उपलब्धि एक से अधिक बार हासिल की है। पूर्व अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ओलंपिक खेल के इतिहास में सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं।

    महान तैराक ने इस वैश्विक स्पर्धा में 23 स्वर्ण पदक जीते हैं। कुल मिलाकर फेल्प्स ने 28 ओलंपिक पदक अपने नाम किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक 2024
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल
    गूगल ने नया AI वीडियो टूल 'फ्लो' किया पेश, फिल्म बनाने में होगा मददगार गूगल

    ओलंपिक

    2028 ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है ICC इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत कैसे हुई और कैसा रहा है इसका इतिहास? इंग्लैंड
    पीटी उषा IOA की पहली महिला अध्यक्ष बनीं, जानिए उनका उपलब्धियों भरा करियर पीटी उषा
    पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं ये 5 बड़े खेल आयोजन इंडियन प्रीमियर लीग

    पेरिस ओलंपिक 2024

    स्टीपलचेज में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली धाविका पारुल चौधरी कौन हैं? पारुल चौधरी
    पेरिस ओलंपिक में मिलेंगे खास पदक, जड़ा होगा ऐतिहासिक एफिल टावर के लोहे का टुकड़ा ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा संबंधी योजनाओं वाला बैग हुआ चोरी, जानिए पूरा मामला  ओलंपिक
    पहलवान बजरंग पूनिया को लगा झटका, NADA ने अस्थाई तौर पर किया निलंबित  बजरंग पूनिया

    अमेरिका

    भारतीय मूल के उद्यमी ऋषि शाह ने अमेरिका में कैसे की हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी? स्टार्टअप
    अमेरिका: न्यूयॉर्क में दिखेगी अयोध्या के राम मंदिर की प्रतिकृति, भारत दिवस परेड में होगी शामिल न्यूयॉर्क
    जो बाइडन पर बढ़ा राष्ट्रपति उम्मीदवारी छोड़ने का दबाव, बोले- डिबेट में 'लगभग' सो गया था अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव
    गूगल अमेरिका और यूरोप में बेचेगी भारत में बने पिक्सल स्मार्टफोन गूगल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025