NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 
    इस रिकॉर्ड में स्टीव स्मिथ का दबदबा रहा है (तस्वीर: एक्स/@CricCrazyJohns)

    टेस्ट क्रिकेट में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 27, 2024
    08:37 am

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने शानदार शतकीय पारी खेली।

    यह भारतीय टीम के खिलाफ उनका 11वां शतक रहा। वह भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने जो रूट का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    ऐसे में आइए किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर डाल लेते हैं।

    #1

    डॉन ब्रैडमैन (19 शतक बनाम इंग्लैंड) 

    इस सूची में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन हैं। उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 37 टेस्ट मैच की 63 पारियों में 89.78 की औसत से 5,028 रन बनाए थे।

    इस दौरान उनके बल्ले से 19 शतक और 12 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 334 रन रहा था।

    इंग्लैंड के खिलाफ ब्रैडमैन ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 1928 में खेला था। आखिरी बार वह 1948 में खेलते हुए नजर आए थे।

    #2

    सुनील गावस्कर (13 शतक बनाम वेस्टइंडीज) 

    सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 27 टेस्ट मैच खेले थे। इसकी 48 पारियों में 6 बार नाबाद रहते हुए 65.45 की औसत से 2,749 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 13 शतक और 7 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 236* रन रहा था।

    गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट 1971 में खेला था। आखिरी बार वह 1983 में खेलते हुए नजर आए थे।

    #3

    जैक हॉब्स (12 शतक बनाम ऑस्ट्रेलिया), स्टीव स्मिथ (12 शतक बनाम इंग्लैंड)

    इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्मिथ और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जैक हॉब्स हैं।

    स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ 37 टेस्ट की 66 पारियों में 54.75 की औसत से 3,417 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक निकले हैं।

    वहीं, हॉब्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 71 पारियों में 46.22 की औसत से 3,636 रन बनाए थे। उनके बल्ले से भी 12 शतक निकले थे।

    #4

    सचिन तेंदुलकर (11 शतक बनाम ऑस्ट्रेलिया), स्टीव स्मिथ (11 शतक बनाम भारत)

    इस सूची में संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर भी स्मिथ सचिन तेंदुलकर के साथ बने हुए हैं।

    भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी तेंदुलकर ने कंगारू टीम के खिलाफ 39 टेस्ट मैच खेले थे। इसकी 74 पारियों में 8 बार नाबाद रहते हुए 3,630 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 11 शतक निकले थे। तेंदुलकर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 241* रन रहा था।

    स्मिथ ने भी भारत के खिलाफ 23 टेस्ट की 43 पारियों में 11 शतक लगा लिए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्टीव स्मिथ
    सचिन तेंदुलकर
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    स्टीव स्मिथ

    पहला टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 209 रनों का लक्ष्य, जोश इंग्लिश ने जमाया शतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    स्टीव स्मिथ का बतौर ओपनर टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े टी-20 क्रिकेट
    स्टीव स्मिथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    IPL 2024 की नीलामी में इन बड़े सितारों को खरीददार मिलना मुश्किल  इंडियन प्रीमियर लीग

    सचिन तेंदुलकर

    डेविड वार्नर हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले ओपनर बल्लेबाज, जानिए अन्य के आंकड़े डेविड वार्नर
    महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर-7 को BCCI ने किया रिटायर- रिपोर्ट महेंद्र सिंह धोनी
    महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन किया था अंतरराष्ट्रीय डेब्यू, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रत्येक टेस्ट सीरीज में इन भारतीयों ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित की अपनी टीम इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम वेस्टइंडीज: स्मृति मंधाना इस साल अपने पांचवें वनडे शतक से चूकी, जानिए उनके आंकड़े स्मृति मंधाना
    टेस्ट क्रिकेट: सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर कैसा है दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    जानिए चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास और टूर्नामेंट से जुड़ी हुई अन्य सभी जानकारी चैंपियंस ट्रॉफी

    टेस्ट क्रिकेट

    क्या रविचंद्रन अश्विन के बाद विराट कोहली लेंगे संन्यास? कोच राजकुमार शर्मा ने दिया ये बयान  विराट कोहली
    भारतीय टीम में अपमानित होने के कारण रविचंद्रन अश्विन ने लिया संन्यास, पिता का बड़ा खुलासा  भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: मेलबर्न के मैदान पर इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए 5 विकेट हॉल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025