NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / स्टीव स्मिथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    स्टीव स्मिथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 
    स्टीव स्मिथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं (तस्वीर: एक्स/ @ICC)

    स्टीव स्मिथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं कर पा रहे अच्छा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 28, 2023
    07:19 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले से पहले बड़ा बदलाव किया और 6 खिलाड़ियों को आराम दे दिया।

    इन खिलाड़ियों में कंगारू टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी थे। पहले 2 मुकाबलों में स्मिथ सलामी बल्लेबाज के तौर पर आए थे।

    क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन को देखकर अब उन्हें मौका मिलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

    ऐसा हम क्यों कह रहे हैं, आइए आंकड़ों से समझते हैं।

    समस्या

    स्मिथ की स्ट्राइक रेट है सबसे बड़ी समस्या 

    टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी होती है, लेकिन स्मिथ की स्ट्राइक रेट बड़ी समस्या बनती जा रही है।

    भारत के खिलाफ पहले टी-20 में स्मिथ ने अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन इसके लिए उन्होंने 41 गेंद खर्च कर दिए। दूसरे मुकाबले में उनके बल्ले से 16 गेंद में 19 रन निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 118.75 की रही थी।

    साल 2022 में स्मिथ ने 11 मुकाबले खेले थे और 119.83 की स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए थे।

    आंकड़े

    2019 के बाद पहली बार लगाया अर्धशतक 

    इस साल स्मिथ ने 2 टी-20 मैच खेले हैं और 124.56 की स्ट्राइक रेट से 71 रन बनाए हैं। स्मिथ ने इस दौरान टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2019 के बाद पहली बार अर्धशतक लगाया है।

    उन्होंने भारत के खिलाफ पहले टी-20 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2019 में 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी।

    पिछले साल उन्होंने 18.12 की औसत से 145 रन बनाए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 37 रन था।

    BBL

    BBL में कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं स्मिथ 

    स्मिथ ने इस साल की शुरुआत में बिग बैश लीग (BBL) 2022-23 में सिडनी सिक्सर्स की ओर से सलामी बल्लेबाजी की थी। पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने लगातार 2 शतक भी लगाए थे।

    वह सिक्सर्स की ओर से लगातार 2 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

    उस सीजन में स्मिथ ने 5 पारियों में 86.50 की औसत और 174.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 346 रन बनाए थे।

    करियर

    स्मिथ के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

    स्मिथ ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 65 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.69 की औसत और 125.17 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1,079 रन बनाए हैं।

    इस बीच वह 90 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं। वह अपने देश से फिलहाल छठे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

    स्मिथ 2021 में खेले गए टी-20 विश्व कप के विजेता के रूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्टीव स्मिथ
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल
    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार

    स्टीव स्मिथ

    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ के टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एशेज 2023, दूसरा टेस्ट: स्मिथ-हेड की उम्दा पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा पहला दिन एशेज सीरीज
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 15,000 रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बने स्टीव स्मिथ, जानिए आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बनाए 15,000 से ज्यादा रन, जानिए आंकड़े एशेज सीरीज

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: जोश इंग्लिश ने जड़ा टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक, जानिए उनके आंकड़े  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पहला टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 209 रनों का लक्ष्य, जोश इंग्लिश ने जमाया शतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    जोश इंग्लिश भारत के खिलाफ टी-20 में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024 की नीलामी में इन खिलाड़ियों को खरीददार मिलना होगा काफी मुश्किल  इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक 75+ स्कोर बनाने वाले भारतीय, जानिए अन्य बल्लेबाजों के आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    रिंकू सिंह ने किया खुलासा, बताया भारतीय टीम में जगह मिलने पर कैसा लगा था भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: भारत के पास अपनी तैयारियों को परखने के लिए 10 मैच शेष टी-20 विश्व कप

    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाद वसीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, जानिए उनके आंकड़े  इमाद वसीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    IPL 2024 में कौन करेगा गुजरात टाइटंस की कप्तानी? ये हैं प्रमुख दावेदार गुजरात टाइटंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025