NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 
    IPL 2023: MI बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 
    खेलकूद

    IPL 2023: MI बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 21, 2023 | 07:35 am 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2023: MI बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 
    मुंबई इंडियंस के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ काफी अहम होगा मैच (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 69वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार (21 मई) को खेला जाएगा। MI के इस घरेलू मैदान को इस बार 7 मैचों की मेजबानी मिली है। इनमें से 6 मैच खेले जा चुके हैं। पिछले मैच में यहां MI ने गुजरात टाइटंस (GT) को हराया था। आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    कैसी रहेगी पिच?

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजी करना काफी आसान होता है। यहां गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट लगाते हैं। छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को अपना और अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में मदद करती हैं। पिछले मैच में दोनों टीमों ने 190 से ज्यादा का स्कोर बनाया था। गेंदबाजों को यहां विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165-170 रन है।

    कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

    मुंबई में इस समय मौसम काफी अच्छा है। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके साथ ही बादल भी छाए रहेंगे। दोपहर 3 बजे टॉस होना है और पहली गेंद 3:30 बजे डाली जाएगी। शाम में मौसम में मामूली गिरावट आएगी। मैच के दौरान बारिश की किसी भी तरह की आशंका नहीं है। ऐसे मौसम में बल्लेबाजों को और फायदा होगा।

    वानखेड़े स्टेडियम के IPL से जुड़े आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 108 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 50 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 58 मैच जीते हैं। इस स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर RCB (235/1 बनाम MI, 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI, 2008) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18 बनाम CSK, 2011) ने की थी।

    वानखेड़े स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार 

    रोहित शर्मा इस मैदान पर खूब रन बनाते हैं। उन्होंने यहां 72 IPL मैचों में 32.73 की औसत और 133.51 की स्ट्राइक रेट से 1,964 रन बनाए हैं। 94 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने यहां 14 अर्धशतक जमाए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने यहां 11 मैच में 9 विकेट झटके हैं। सूर्यकुमार यादव ने यहां 25 मैच में 157.03 की स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए हैं। ईशान किशन ने यहां 22 मैच में 457 रन बनाए हैं।

    वानखेड़े स्टेडियम का इतिहास 

    इस स्टेडियम को साल 1974 में तैयार किया गया था और यहां एक साथ 33,000 दर्शक बैठकर मैच देख सकते हैं। यहां पहला टेस्ट मैच 1975 में भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेला गया था। पहला वनडे भारत और श्रीलंका के बीच 1987 में खेला गया था। पहला टी-20 मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 2012 में खेला गया था। भारतीय क्रिकेट टीम ने इसी मैदान पर साल 2011 का विश्व कप जीता था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    मुंबई इंडियंस
    सनराइजर्स हैदराबाद
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2023

    मुंबई इंडियंस

    चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में 28वीं बार बनाया 200 से ज्यादा का स्कोर, जानिए आंकड़े चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: SRH के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेऑफ में जगह बनाने उतरेगी MI, जानिए प्रीव्यू  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: प्लेऑफ की दौड़ हुई दिलचस्प, जानिए सभी टीमों का गणित IPL 2023
    LSG बनाम MI: ईशान किशन ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  ईशान किशन

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: RCB ने SRH को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम IPL 2023
    IPL 2023: विराट कोहली ने लगाया IPL करियर में अपना छठा शतक, जानिए उनके आंकडे़  विराट कोहली
    हेनरिक क्लासेन की पारी के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, जमकर की तारीफ सचिन तेंदुलकर
    IPL 2023 में अब तक बुरी तरह फेल रहे हैं एडेन मार्करम, जानिए उनके आंकड़े एडेन मार्करम

    क्रिकेट समाचार

    भारत में विश्व कप जीतना BCCI पर सबसे बड़ा तमाचा होगा- शाहिद अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2023: KKR को हराकर LSG ने हासिल किया प्लेऑफ का टिकट, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC ने हार के साथ कहा IPL 2023 को अलविदा, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड दिल्ली कैपिटल्स
    KKR बनाम LSG: निकोलस पूरन ने 28 गेंद में जड़ा सीजन का दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े निकोलस पूरन

    IPL 2023

    KKR बनाम LSG: रिंकू सिंह ने 27 गेंदों में जड़ा सीजन का चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े रिंकू सिंह
    IPL 2023: LSG ने KKR को दिया 177 रनों का लक्ष्य, पूरन ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK ने 12वीं बार IPL के प्लेऑफ में बनाई जगह, जानिए अब तक कैसा रहा सफर चेन्नई सुपरकिंग्स
    प्लेऑफ में पहुंचने के बाद धोनी ने नॉकआउट मैचों के लिए खिलाड़ियों से की खास अपील धोनी
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023