NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: CSK ने MI को हराकर दर्ज की छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: CSK ने MI को हराकर दर्ज की छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 
    CSK ने दर्ज की अपनी छठी जीत (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: CSK ने MI को हराकर दर्ज की छठी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स 

    लेखन अंकित पसबोला
    May 06, 2023
    07:03 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से हराकर अपनी छठी जीत दर्ज की है। यह चेपॉक में 2011 के बाद MI के खिलाफ उसकी पहली जीत है।

    MI ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 139/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में CSK ने डेवोन कॉनवे (44) की मदद से 18वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया है।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    CSK ने दर्ज की आसान जीत 

    MI ने 14 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे। इसके बाद मुश्किल घड़ी में नेहल वढेरा ने अर्धशतक लगाकर संघर्ष किया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। CSK से मथिसा पथिराना ने 3 विकेट लिए।

    जवाब में CSK को कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ की जोड़ी ने 46 रन की साझेदारी करके सम्भली हुई शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद कॉनवे ने अच्छी पारी खेली। अंत में शिवम दूबे ने नाबाद 26 रन बनाकर जीत दिला दी।

    वढेरा 

    वढेरा ने IPL में लगाया पहला अर्धशतक 

    जब MI ने पारी के तीसरे ओवर के दौरान कप्तान रोहित का विकेट खोया था, तब वढेरा बल्लेबाजी के लिए आए थे।

    उन्होंने शुरुआत में धीमे अंदाज में बल्लेबाजी की और 46 गेंदों में अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 55 और ट्रिस्टन स्टब्स (20) के साथ 54 रन की साझेदारी की।

    वह 51 गेंद में 8 चौके और 1 छक्के की बदौलत 64 रन बनाकर आउट हुए।

    पथिराना 

    पथिराना ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

    दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पथिराना ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।

    उन्होंने शुरुआती 2 ओवरों में बिना विकेट लिए 8 रन दिए थे। इसके बाद डेथ ओवर्स में तीनों विकेट चटकाए।

    उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें महज 15 रन देते हुए नेहल वढेरा, ट्रिस्टन स्टब्स और अरशद खान के विकेट लिए।

    उन्होंने MI के पारी के आखिरी 20वें ओवर के दौरान सिर्फ 5 रन दिए थे। इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया।

    रोहित 

    रोहित शर्मा ने बनाया ये अनचाहा रिकॉर्ड 

    आज नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए रोहित अपनी तीसरी गेंद पर ही आउट हो गए। वह 16वीं बार इस लीग में शून्य पर आउट हुए हैं, जो अब सर्वाधिक हो गया है।

    उन्होंने सुनील नारेन, मनदीप सिंह और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा है, जो IPL में 15-15 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

    रोहित लगातार दूसरी पारी में 0 पर आउट हुए हैं। वह अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खाता नहीं खोल पाए थे।

    गेंदबाजी 

    चावला और देशपांडे ने गेंदबाजी में हासिल की ये उपलब्धि 

    CSK के तुषार देशपांडे ने आज 26 रन देते हुए 2 विकेट लिए हैं। मौजूदा सीजन में उनके अब 20.84 की औसत से सर्वाधिक 19 विकेट हो गए हैं। उनके पास इस समय पर्पल कैप है।

    MI के पीयूष चावला ने अपने 4 ओवरों में 25 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उनके अब लीग में कुल 174 विकेट ले लिए हैं।

    उन्होंने अमित मिश्रा (172) को पीछे छोड़ा है।

    जानकारी

    दूसरे स्थान पर पहुंची MI 

    CSK की टीम इस जीत के साथ अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनके अब 13 अंक हो गए हैं। दूसरी तरफ अपनी पांचवी हार झेलने वाली MI की टीम छठे स्थान पर बनी हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    मुंबई इंडियंस
    IPL 2023

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    इंडियन प्रीमियर लीग

    गौतम गंभीर के साथ बहस के बाद विराट कोहली ने की पोस्ट, जानिए क्या लिखा विराट कोहली
    अमित मिश्रा IPL में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े   अमित मिश्रा
    IPL के बहाने कांग्रेस ने गौतम गंभीर को घेरा, हरकत को बताया 'सड़क छाप गुंडई' गौतम गंभीर
    IPL 2023: DC ने GT के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  गुजरात टाइटंस

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    CSK बनाम SRH: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का लगातार तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: धोनी ने दिए संन्यास के संकेत, कहा- यह मेरे करियर का आखिरी दौर IPL 2023
    IPL 2023:  KKR बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: CSK के खिलाफ KKR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    रोहित शर्मा IPL में 6,000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    IPL 2023: MI ने SRH को दिया 193 का लक्ष्य, ग्रीन ने लगाया अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम MI: कैमरून ग्रीन ने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े  कैमरून ग्रीन
    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023

    IPL 2023

    IPL: शिखर धवन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? शिखर धवन
    IPL 2023: DC ने GT को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम DC: हार्दिक पांड्या ने लगाया IPL करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: LSG बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025