Page Loader
IPL 2023 में अब तक बुरी तरह फेल रहे हैं एडेन मार्करम, जानिए उनके आंकड़े
IPL 2023 में एडेन मार्करम का फ्लॉप शो जारी है। (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

IPL 2023 में अब तक बुरी तरह फेल रहे हैं एडेन मार्करम, जानिए उनके आंकड़े

May 18, 2023
10:27 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान एडेन मार्करम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। एक अर्धशतक को छोड़ दिया जाए तो वह लगभग सभी मैचों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ गुरुवार को उन्होंने 20 गेंदों पर बिना कोई बाउंड्री के 18 रन बनाए। IPL 2023 के 12 मुकाबलों में वह 21.36 की औसत और 123.68 की स्ट्राइक रेट से महज 235 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

प्रदर्शन

इस सीजन अब तक कैसा रहा है मार्करम का प्रदर्शन? 

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मार्करम का खाता नहीं खुला था। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ उन्होंने 37 और कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ 50 रन बनाए थे। मुंबई इंडियस (MI) के खिलाफ उन्होंने 22, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 12, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 3 और 8 रन, KKR के खिलाफ 41, राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 6, LSG के खिलाफ 28, गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 10 और RCB के खिलाफ 18 रन बनाए हैं।