NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: RCB ने SRH को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम
    अगली खबर
    IPL 2023: RCB ने SRH को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम
    विराट कोहली ने मैच में शानदार पारी खेली (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: RCB ने SRH को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम

    लेखन आदर्श कुमार
    May 18, 2023
    11:36 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबद (SRH) को 8 विकेट से हराकर अपनी 7वीं जीत दर्ज की है।

    राजीव गांधी स्टेडियम में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186/5 का स्कोर बनाया।

    जवाब में RCB ने विराट कोहली (100) और फाफ डु प्लेसिस (71) की शानदार पारियों के दम पर 19.2 ओवर में 2 विकेट खोकर मुकाबला जीत लिया।

    इस जीत से उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार है।

    मुकाबला

    ऐसे रहा रोचक मुकाबला 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH से हेनरिक क्लासेन(104) और हैरी ब्रुक(27) ने शानदार पारी खेली और टीम को अच्छे स्कोर तक ले गए।

    RCB के लिए माइकल ब्रेसवेल ने 2 विकेट झटके और मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिए।

    जवाब में RCB के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार साझेदारी की और पहले विकेट के लिए कोहली और डु प्लेसिस ने 172 रन जोड़कर टीम की जीत पक्की कर दी।

    शतक

    हेनरी क्लासेन ने IPL करियर का पहला शतक जड़ा 

    क्लासेन ने 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 51 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 104 रन बनाकर आउट हुए।

    क्लासेन SRH के लिए शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले SRH के लिए खेलते हुए डेविड वार्नर ने 2 शतक 126 और 100 बनाए थे।

    इसी तरह जॉनी बेयरस्टो 114 रन की पारी खेल चुके हैं और इसी सीजन हैरी ब्रुक ने 100 रन की पारी खेली थी।

    रिकॉर्ड

    विराट कोहली ने IPL करियर का छठा शतक जड़ा 

    कोहली ने मैच में शानदार पारी खेलते हुए अपने IPL करियर का छठा शतक जड़ दिया। इस सीजन उनके बल्ले से यह पहला शतक निकला।

    कोहली पहली गेंद से ही आक्रमक लगे और भुवनेश्वर कुमार को 2 चौके लगाए।

    उन्होंने इस सीजन अपने 500 रन भी पूरे कर लिए हैं। कोहला का यह छठा सीजन है जब उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    इसके साथ ही RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने 7,500 से ज्यादा रन बना लिए हैं।

    पारी

    फाफ डु प्लेसिस ने इस सीजन 8वां अर्धशतक लगाया 

    डु प्लेसिस ने इस सीजन का 8वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने IPL 2023 में 60 से ज्यादा की औसत से 700 से ज्यादा रन बनाए हैं।

    वह इस सीजन 50 से ज्यादा चौके और 30 से ज्यादा छक्के जड़ चुके हैं।

    डु प्लेसिस और कोहली ने मिलकर SRH के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की है।

    इसके साथ ही कोहली और डु प्लेसिस 1 सीजन में 800 से ज्यादा रन की साझेदारी करने वाली पहली जोड़ी बनी है।

    रिकॉर्ड

    कोहली ने ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम 

    कोहली के IPL में 6 शतक हो गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। दूसरे स्थान पर जोस बटलर हैं। उन्होंने IPL में 5 शतक लगाए हैं।

    डेविड वार्नर, केएल राहुल और शेन वाटसन के IPL में 4-4 शतक हैं।

    कोहली एक भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा IPL शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

    टी-20 क्रिकेट में भी भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक कोहली के नाम हैं। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    नजर

    कोहली और डु प्लेसिस की पारी पर एक नजर

    कोहली ने मैच में 63 गेंद का सामना किया और 100 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 4 धमाकेदार छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 158.73 की रही।

    डु प्लेसिस ने 47 गेंदों का सामना किया और 71 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 7 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 166.67 की रही।

    दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 172 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई।

    जानकारी

    चौथे स्थान पर पहुंची RCB

    RCB अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसकी रन रेट (+0.180) की है। उन्हें एक और मैच खेलना है। अगर वह मैच RCB जीत जाती है तो उसके 16 अंक होंगे। अगर मुंबई इंडियंस (MI) अगला मैच हारती है तो RCB को फायदा होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    विराट कोहली
    फाफ डु प्लेसिस
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: पैट कमिंस और ट्रेविस हेड SRH की टीम का जल्द बन सकते हैं हिस्सा  IPL 2025
    जम्मू-कश्मीर से संबंधित किसी भी मुद्दे को द्विपक्षीय रूप से ही निपटाया जाएगा- विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय
    मस्क ने साझा किया टेस्ला के रोबोट का नया वीडियो, डांस करता आया नजर एलन मस्क
    मारुति सुजुकी E-विटारा के बारे में नई जानकारी आई सामने, कब होगी लॉन्च?  मारुति सुजुकी

    IPL 2023

    IPL 2023: LSG के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL: पिछले सीजन कमेंट्री कर रहे पीयूष चावला बोले- मेरा बेटा मुझे खेलते हुए देखता है मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: LSG ने MI को दिया 178 रन का लक्ष्य, स्टोइनिस ने खेली शानदार पारी  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: इस सीजन 20 विकेट लेकर हरभजन सिंह के खास क्लब में शामिल हुए पीयूष चावला मुंबई इंडियंस

    विराट कोहली

    RCB बनाम MI: कोहली ने IPL करियर में 50वीं बार बनाया 50+ स्कोर, जानिए उनके आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    ICC रैंकिंग: शुभमन गिल ने हासिल की सर्वश्रेष्ठ वनडे रैकिंग, विराट और रोहित को पीछे छोड़ा  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: RCB ने  KKR के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली की पहली कार थी टाटा सफारी, बताई खरीदने की वजह  टाटा सफारी

    फाफ डु प्लेसिस

    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज से फाफ डू प्लेसी को दिया गया आराम क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका ने डिकॉक को बनाया टेस्ट कप्तान, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की घोषित हुई टीम क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार
    दक्षिण अफ्रीका के सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हुए डु प्लेसी, क्लासेन पहली बार शामिल क्रिकेट समाचार

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    अमित मिश्रा IPL में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए आंकड़े   अमित मिश्रा
    IPL 2023: DC बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: DC बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: DC के खिलाफ RCB ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025