NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: RR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: RR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े 
    सवाई मानसिंह स्टेडियम पर अब तक IPL के 50 मैच खेले गए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@MAYUR448)

    IPL 2023: RR बनाम SRH मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर के आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 07, 2023
    08:00 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है।

    यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार (7 मई) को खेला जाएगा।

    IPL 2023 में RR के इस घरेलू मैदान इस बार 5 मैचों की मेजबानी मिली है और इनमें से 3 मैच खेले जा चुके हैं।

    आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    यहां की पिच आमतौर पर अपनी धीमी सतह के कारण गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है।

    हाल के IPL मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 162 का रहा है, जिसे सामान्य से थोड़ा कम माना जाएगा। मैच के शुरुआती ओवरों से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है।

    चूंकि मैदान की बाउंड्री बड़ी हैं, इसलिए रन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बोर्ड पर ज्यादा से ज्यादा रन लगाना चाहेगी।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

    जयपुर में इस मुकाबले के लिए परिस्थितियां आदर्श होंगी। मैच के दौरान मौसम सुहावना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। रविवार को तापमान 25 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    रिपोर्ट

    सवाई मानसिंह स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 50 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 17 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 33 मैच जीते हैं।

    इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर (202/5, RR 2023) और न्यूनतम स्कोर (92, MI 2013) के नाम दर्ज है।

    यहां सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी अजिंक्य रहाणे (105* बनाम DC, 2019) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सोहेल तनवीर (6/14, बनाम CSK, 2008) ने की थी।

    रिपोर्ट

    सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार 

    इस स्टेडियम में RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। सैमसन लंबे समय से यहां खेल रहे हैं।

    यहां उन्होंने 20 मैचों में 26.29 की औसत और 132.24 की स्ट्राइक रेट से 447 रन बनाए हैं। 63 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने इस मैदान पर 2 अर्धशतक जमाए हैं।

    RR के अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर ने यहां 13 मैचों में 137.19 की स्ट्राइक रेट से 509 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने 4 अर्धशतक जमाए हैं।

    रिपोर्ट

    30,000 दर्शक एक साथ बैठकर उठा सकते हैं मैच का लुत्फ 

    इस स्टेडियम का निर्माण वर्ष 1969 में हुआ था। यहां 30,000 दर्शक एक साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

    स्टेडियम का नामकरण जयपुर के पूर्व महाराज 'सवाई मानसिंह द्वितीय' के नाम पर रखा गया है।

    यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच (वनडे) 1983 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था।

    यहां पहला टेस्ट भारत और पाकिस्तान के बीच 1987 में खेला गया था।

    यहां पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और न्यूजीलैंड (2021) के बीच खेला गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    सनराइजर्स हैदराबाद
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL: शिखर धवन का MI के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? शिखर धवन
    IPL 2023: DC ने GT को हराकर दर्ज की तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  गुजरात टाइटंस
    GT बनाम DC: हार्दिक पांड्या ने लगाया IPL करियर का 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    IPL 2023: LSG बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए इकाना स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: RR बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL: केएल राहुल का RR के खिलाफ लगभग 50 का रहा है औसत, जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    IPL 2023: केएल राहुल का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    IPL 2023: LSG ने RR को दिया 155 रन का लक्ष्य, मेयर्स ने खेली जुझारू पारी इंडियन प्रीमियर लीग

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2023: SRH बनाम MI मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: SRH बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
    IPL 2023: SRH ने MI के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन   इंडियन प्रीमियर लीग
    रोहित शर्मा IPL में 6,000 रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023: SRH बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    केएल राहुल IPL और WTC से हो सकते हैं बाहर, जयदेव उनादकट का भी खेलना मुश्किल IPL 2023
    दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास  दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: अप्रैल महीने के लिए नामांकित हुए फखर जमान समेत ये खिलाड़ी  ICC अवार्ड्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025