NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 
    वानखेड़े स्टेडियम पर अब तक IPL के 105 मैच खेले गए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: MI बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े स्टेडियम मुंबई के आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 30, 2023
    08:00 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 42वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होना है।

    यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रविवार (30 अप्रैल) को खेला जाएगा।

    IPL 2023 में MI के इस घरेलू मैदान को इस बार 7 मैचों की मेजबानी मिली है। इनमें से 3 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 2 में MI हारी है।

    आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    कैसा है पिच का मिजाज? 

    वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है जिससे बल्लेबाजों को हिट करने आसानी होती है।

    शॉर्ट बाउंड्री के साथ तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को अपने और अपनी टीम के लिए बड़े स्कोर बनाने में मदद करते हैं।

    गेंदबाजों को यहां विकेट लेने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। उन्हें विकेट लेने के लिए विशेष करने की जरूरत होगी।

    यहां पहली पारी का औसत स्कोर 165-170 रन है।

    जानकारी

    कैसा रहेगा मौसम का हाल? 

    30 अप्रैल को मुंबई में मौसम सुहावना रहेगा और बारिश की संभावना 10 फीसदी के करीब है। दिन का तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और रात में लगभग 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान हवा के 19 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

    रिपोर्ट

    वानखेड़े स्टेडियम के IPL से जुड़े खास आंकड़े 

    इस स्टेडियम में अब तक 105 IPL मैच (सर्वाधिक) खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 49 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 56 मैच जीते हैं।

    इस स्टेडियम में उच्चतम स्कोर RCB (235/1 बनाम MI 2015) और न्यूनतम स्कोर KKR (67 बनाम MI 2008) के नाम दर्ज है।

    यहां सबसे बड़ी पारी एबी डिविलियर्स (133* बनाम MI, 2015) ने खेली थी। यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी हरभजन सिंह (5/18, बनाम CSK, 2011) ने की थी।

    रिपोर्ट

    वानखेड़े स्टेडियम में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा है शानदार 

    इस स्टेडियम में MI के कप्तान रोहित शर्मा का प्रदर्शन दमदार रहा है। रोहित लंबे समय से इस मैदान पर खेल रहे हैं।

    यहां उन्होंने 69 IPL मैचों में 33.77 की औसत और 133.68 की स्ट्राइक रेट से 1,925 रन बनाए हैं। 94 के उच्चतम स्कोर के साथ उन्होंने यहां 14 अर्धशतक जमाए हैं।

    RR के कप्तान संजू सैमसन ने यहां 16 मैचों में 147.72 की स्ट्राइक रेट से 551 रन बनाए हैं। यहां उन्होंने 3 अर्धशतक भी जमाए हैं।

    रिपोर्ट

    भारत ने इसी मैदान पर जीता था वनडे विश्व कप 2011 का खिताब 

    यह स्टेडियम वर्ष 1974 में बनकर तैयार हुआ था और यहां एक साथ 33,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।

    यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट) 1975 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था।

    यहां पहला वनडे भारत और श्रीलंका के बीच 1987 में और पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भारत और इंग्लैंड के बीच 2012 में खेला गया था।

    भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे विश्व कप 2011 का खिताब इसी मैदान पर श्रीलंका को हराकर जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    राजस्थान रॉयल्स

    ताज़ा खबरें

    WTC 2023-25, फाइनल: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने गंवाए 4 विकेट, ऐसा रहा पहला दिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    टेस्ट क्रिकेट: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लिए हैं ये 5 विकेट हॉल जसप्रीत बुमराह
    WTC 2023-25: कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में लिए 5 विकेट, बनाए ये रिकॉर्ड्स कगिसो रबाडा
    शाहरुख खान के प्रशंसकों का बैठ जाएगा दिल, नहीं आ रही ये 1,000 करोड़ी फिल्म शाहरुख खान

    IPL 2023

    IPL 2023: PBKS बनाम LSG मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK के खिलाफ RR ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन राजस्थान रॉयल्स
    RR बनाम CSK: यशस्वी ने बनाया IPL करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर, जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक  यशस्वी जायसवाल
    IPL 2023: RR ने CSK को दिया 203 रन का लक्ष्य, पारी में बने ये रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: CSK को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची RR, बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    RR बनाम CSK: शिवम दुबे ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े शिवम दुबे
    RR बनाम CSK: एडम जैम्पा ने CSK के खिलाफ लिए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  एडम जैम्पा
    IPL 2023: PBKS बनाम LSG मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली के आंकड़े  आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: कप्तान रोहित शर्मा के लिए सिरदर्द बनी उनकी ही बल्लेबाजी, चौकाने वाले हैं आंकड़े रोहित शर्मा
    IPL 2023: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: MI ने DC के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन  इंडियन प्रीमियर लीग
    DC बनाम MI: पीयूष चावला ने झटके 3 विकेट, अश्विन के इस रिकॉर्ड की बराबरी की  IPL 2023

    राजस्थान रॉयल्स

    CSK vs RR: जोस बटलर के IPL में 3,000 रन पूरे, सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा  जोस बटलर
    IPL 2023: RR ने CSK को दिया 176 रन का लक्ष्य, बटलर ने खेली शानदार पारी   IPL 2023
    CSK बनाम RR: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े   डेवोन कॉनवे
    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025