NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023: CSK को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची RR, बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2023: CSK को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची RR, बने ये रिकॉर्ड्स 
    राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023: CSK को हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची RR, बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन मनोज शर्मा
    Apr 27, 2023
    11:22 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 37वें मुकाबले में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 32 रन से हरा दिया।

    इस जीत के साथ ही RR टीम ने CSK को पीछे धकेलते हुए अंक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया है। RR की यह 8 मैचों में 5वीं जीत है।

    महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली CSK की यह 8 मैचों में तीसरी हार है।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    मैच का लेखा-जोखा 

    RR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए थे। टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए थे।

    203 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी CSK की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी और मैच हार गई।

    टीम की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 52 रन बनाए। RR की ओर से एडम जैम्पा ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

    रिपोर्ट

    CSK ने ऐसे किया लक्ष्य का पीछा 

    CSK ने RR के खिलाफ आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में ही तेजी से रन बटोरने का प्रयास किया।

    पहले विकेट के लिए डेवोन कॉनवे (8) और गायकवाड़ (47) के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। इस जोड़ी के टूटते ही टीम लड़खड़ा गई और एक के बाद एक कई विकेट गिर गए।

    अजिंक्य रहाणे (15), अंबाती रायुडू (0) ने निराश किया। शिवम दुबे और मोइन अली (23) ने पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

    रिपोर्ट

    शिवम का छठा IPL अर्धशतक, इस सीजन का तीसरा 

    CSK भले ही इस मैच में हार गई, लेकिन शिवम ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दर्शकों का मन मोह लिया।

    उन्होंने 157.58 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंद में 52 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जमाए।

    यह उनके IPL करियर का छठा अर्धशतक रहा और इसे उन्होंने 29 गेंद में पूरा कर लिया।

    शिवम इस सीजन में अच्छी लय में नजर आ रहे वह अब तक 3 अर्धशतक जमा चुके हैं।

    रिपोर्ट

    गायकवाड़ ने हासिल की खास उपलब्धि 

    विस्फोटक बल्लेबाज गायकवाड़ इस मैच के दौरान अपना अर्धशतक पूरा करने से तो चूक गए, लेकिन उन्होंने एक खास उपलब्धि हासिल करते हुए IPL में अपने 1,500 रन पूरे कर लिए।

    गायकवाड़ IPL में सबसे कम पारियों (44) में 1,500 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर और शेन वॉटसन की बराबरी हासिल की।

    सूची में गायकवाड़ से आगे शॉन मार्श (36), क्रिस गेल (37) और माइक हसी (40) हैं।

    रिपोर्ट

    RR ने पहले खेलते हुए की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी 

    इंग्लिश बल्लेबाज जोस बटलर (27) और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 50 गेंदों में ही 86 रन जोड़ते हुए टीम को बेहतर शुरुआत दी।

    हालांकि, इस जोड़ी के टूटने के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई और नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। कप्तान संजू सैमसन (17) और शिमरोन हेटमायर (8) जल्दी आउट हो गए।

    ध्रुव जुरेल (34) और देवदत्त पडिक्कल (32) ने पांचवें विकेट के लिए 20 गेंदों में 48 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत किया।

    जानकारी

    सवाई मानसिंह स्टेडियम में उच्चतम IPL स्कोर 

    IPL मैच के दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहली बार किसी टीम ने 200 रन का आंकड़ा छूने में सफलता हासिल की। इस मैदान पर इससे पूर्व उच्चतम स्कोर 197 रन (RCB बनाम RR, 2008) का था।

    रिपोर्ट

    जायसवाल ने जमाया इस सीजन का तीसरा अर्धशतक, 'प्लेयर ऑफ द मैच'  बने

    जायसवाल ने अपनी निरंतरता को बरकरार रखते हुए शानदार पारी खेली। यह उनके IPL करियर का छठा और इस सीजन का तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 26 गेंद में ही पूरा कर लिया।

    इस सीजन में उन्होंने SRH और DC के खिलाफ भी अर्धशतक जमाए थे।

    उन्होंने 179.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में 77 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के ठोक दिए। उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    जानकारी

    रविंद्र जडेजा ने खेला 300वां टी-20 मैच 

    स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा गुरुवार को 8वें सबसे अधिक टी-20 मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। गुरुवार को उन्होंने अपना 300वां टी-20 मैच खेला। सर्वाधिक टी-20 मैच खेलने वाले भारतीयों में रोहित शर्मा (414), दिनेश कार्तिक (381) और महेंद्र सिंह धोनी (369) आगे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2023
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    डिनो मोरिया के घर पर ED का छापा, मीठी नदी घोटाले में बुरे फंसे अभिनेता प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    जम्मू-कश्मीर: चिनाब रेलवे पुल पर नहीं पड़ेगा भूकंप और विस्फोट का असर, जानिए कारण जम्मू-कश्मीर
    NEET-PG 2025 की परीक्षा 3 अगस्त को, सुप्रीम कोर्ट ने NBE की तिथि पर मुहर लगाई NEET
    गूगल ने जेमिनी 2.5 प्रो का अपडेट हुआ लॉन्च, अब मिलेगा और सटीक जवाब  गूगल

    IPL 2023

    IPL 2023: CSK ने KKR को दिया 236 का लक्ष्य, 3 बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक  इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL करियर का 30वां अर्धशतक बनाया, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    KKR बनाम CSK: शिवम दूबे ने 20 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े  शिवम दुबे
    KKR बनाम CSK: जेसन रॉय ने 19 गेंद में जमाया ताबड़तोड़ अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  जेसन रॉय

    इंडियन प्रीमियर लीग

    KKR बनाम CSK: डेवोन कॉनवे ने जड़ा सीजन का लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  डेवोन कॉनवे
    IPL 2023: CSK ने KKR को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया, ये बने रिकॉर्ड्स  चेन्नई सुपरकिंग्स
    KKR बनाम CSK: रिंकू सिंह ने जमाया IPL करियर का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रिंकू सिंह
    IPL 2023: SRH बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए राजीव गांधी स्टेडियम के आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL 2023: CSK बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए एमए चिदंबरम स्टेडियम के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम RR: महेंद्र सिंह धोनी रचेंगे इतिहास, चेन्नई के लिए 200वें मैच में करेंगे कप्तानी  IPL 2023
    IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन IPL 2023
    CSK vs RR: जोस बटलर के IPL में 3,000 रन पूरे, सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा  जोस बटलर

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स  का एक और खिलाड़ी चोटिल, सिसंडा मगाला हुए टीम से बाहर IPL 2023
    IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर क्यों लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना? IPL 2023
    IPL 2023: घुटने की चोट से परेशान हैं धोनी, दर्द के बावजूद राजस्थान के खिलाफ खेले  IPL 2023
    IPL 2023: खिलाड़ियों की चोटों ने बढ़ाई CSK की चिंता, ये खिलाड़ी हैं चोटिल  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025